Elleen News

Hot News

admin

हम व्यापारियों की चिंताओं को दूर करने के लिए एक व्यवस्थित और समयबद्ध योजना लागू करेंगे- पवन टीनू

जालंधर, 1 मई () – जालंधर से आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार श्री पवन टीनू ने शहर के दाना मंडी, फेंटन गंज में व्यापारियों से बातचीत करते हुए आश्वासन दिया कि भगवंत सिंह मान सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यवस्थित और समयबद्ध बैठकों की योजना लागू कर रही है ताकि व्यापारियों को सरकारी दफ्तरों के झंझटों से मुक्ति मिल सके। इस मौके पर पवन टीनू ने कानून व्यवस्था को मजबूती से बनाए रखने का आश्वासन दिया और कहा कि हमारी पार्टी दुकानदारों और व्यापारी वर्ग की हर तरह की मदद के लिए हमेशा मौजूद है और उनकी कोई भी समस्या हो चाहे वह केंद्र सरकार से संबंधित हो या राज्य सरकार से उनके लिए आवाज उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।’ इस मौके पर पवन टीनू के साथ हलका विधायक श्री रमन अरोड़ा, परमिंदर बहल, सुभाष पुरी, सुभाष दत्ता, राजेश सावकी, अतुल कामरेड, राकेश बवेजा, राजू अग्रवाल, राकेश वर्मा, परवीन कुमार और अन्य नेता मौजूद थे। इस बीच उन्होंने श्री हनुमान मंदिर में माथा टेका और भगवान का आशीर्वाद लिया इसके बाद पवन टीनू और विधायक रमन अरोड़ा ने शहर के अलग-अलग वार्डों में बैठकें कीं। पवन टीनू ने दर्शकों को बताया कि कैसे चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर के लोगों से उनकी समस्याएं पूछ रहे हैं. पवन टीनू ने कहा कि अगर चन्नी ने अपने भदौड़ हलके का विकास किया होता तो वह जालंधर नहीं आते। इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा ने विश्वास दिलाया कि जालंधर सेंट्रल हलके से पवन टीनू को भारी बढ़त दिलाकर उनकी जीत सुनिश्चित की जाएगी।  

हम व्यापारियों की चिंताओं को दूर करने के लिए एक व्यवस्थित और समयबद्ध योजना लागू करेंगे- पवन टीनू Read More »

पंजाब में Double Murder से हड़कंप, चाकू मारकर दंपत्ति की हत्या; पैसों के लेनदेन को लेकर वारदात को दिया अंजाम

खरड़: पंजाब के खरड़ जिले से देर रात डबल मर्डर की खबर से हड़कंप मच गया है। यहां प्रवासी पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, ये हत्या पैसों के लेनदेन को लेक र हुई है। जहां हमलावरों ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर दोनों दम्पति को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों की पहचान बब्लू और मंसूरा के रूप से हुई है। बब्लू और मंसूरा बंगाल के रहने वाले थे और दोनों प्रवासी खरड़ में मजदूरी करते थे। फिलहाल पुलिस ने उन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की पूरी जांच कर रही है ।

पंजाब में Double Murder से हड़कंप, चाकू मारकर दंपत्ति की हत्या; पैसों के लेनदेन को लेकर वारदात को दिया अंजाम Read More »

लुधियाना में बड़ा हादसा, रबड़ फैक्ट्री में बायलर फटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक रबड़ फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना बुधवार को जसपाल बांगर गांव के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में हुई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। थाना साहनेवाल की पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में बुधवार रात को वर्कर आम दिनों की तरह काम कर रहे थे। अचानक से बायलर फट गया। इसमें वहां काम कर रहे दो वर्कर जगदीश व कुंदन इसकी चपेट में आ गए। दोनों आग से बुरी तरह झुलस गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

लुधियाना में बड़ा हादसा, रबड़ फैक्ट्री में बायलर फटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत Read More »

जालंधर में बस ड्राइवर की लापरवाही से बुजुर्ग महिला की मौत, दवाई लेकर लौट रही थी घर; चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

जालंधर: जालंधर में मिनी बस चालक की लापरवाही के चलते बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बलवीर कौर के रूप में हुई है। झटका लगने से बुजुर्ग महिला मिनी बस से नीचे गिर गई थी। हादसे के बाद ड्राइवर करीब 2 किलोमीटर तक बस को दौड़ाता रहा। बस के अंदर मौजूद लोगों ने किसी तरह दो किलोमीटर बाद बस रुकवाई। महिला की रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला बलबीर कौर गोराया के गांव काहना ढेसियां में स्थित सरकारी अस्पताल से दवा लेने आई थी। दवा लेने के बाद वह मिनी बस पर सवार होकर अपने गांव लौट रही थी। इस दौरान बस चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से बस चलाई गई। गांव के पास ही जब बस चालक ने झटके से मोड़ काटा तो बलवीर कौर बस के दरवाजे से बाहर गिर गई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। यात्रियों ने बस चालक को बताया लेकिन उसने बस नहीं रोकी। करीब दो किलोमीटर जाने के बाद बस रुकी। घटना में जख्मी हुई बुजुर्ग को जालंधर के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने उक्त बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसकी बस अपने कब्जे में ले ली थी।

जालंधर में बस ड्राइवर की लापरवाही से बुजुर्ग महिला की मौत, दवाई लेकर लौट रही थी घर; चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला Read More »

सीमा पार से नशा तस्करी की नापाक साजिश नाकाम, BSF जवानों ने करोड़ों रुपए की हेरोइन समेत ड्रोन बरामद

अमृतसर: बीएसएफ की खुफिया विंग ने जिला अमृतसर के सीमावर्ती इलाके से एक ड्रोन बरामद किया है। मिली गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ ने संदिग्ध इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और वहां से इस ड्रोन को बरामद किया। कल दोपहर लगभग 02:20 बजे एक तलाशी के दौरान, सतर्क बीएसएफ कर्मियों ने हेरोइन के एक संदिग्ध पैकेट के साथ एक छोटा ड्रोन सफलतापूर्वक बरामद किया, जो ड्रोन से बंधा हुआ था और अतिरिक्त काले चिपकने वाले टेप के साथ पीले रंग की पैकिंग सामग्री से लपेटा हुआ था। शिपमेंट के साथ एक लाइटर भी मिला है। संदिग्ध हेरोइन के पैकेट का वजन पैकेजिंग सामग्री सहित लगभग 570 ग्राम है। बाजार में हेरोइन के एक किलो कि कीमत की बात करें तो ये करीब 5 करोड़ रुपयों के आसपास है। यह बरामदगी अमृतसर जिले के धनोय खुर्द गांव से सटे एक खेत में हुई। बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक-3 क्लासिक के रूप में की गई है। बीएसएफ के खुफिया तंत्र के विश्वसनीय इनपुट और सैनिकों की त्वरित प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप संदिग्ध हेरोइन के साथ इस अवैध ड्रोन को सफलतापूर्वक बरामद किया गया और इस प्रकार बीएसएफ ने सीमा पार ड्रोन के माध्यम से नशीली दवाओं की तस्करी को समाप्त करने में सफलता हासिल की है।

सीमा पार से नशा तस्करी की नापाक साजिश नाकाम, BSF जवानों ने करोड़ों रुपए की हेरोइन समेत ड्रोन बरामद Read More »

PRTC बस और ट्राले में हुई जबरदस्त भिड़ंत, मची चीख-पुकार, ड्राइवर के पैर टूटे, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल; बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त

समाना: समाना में आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया है जहां एक पीआरटीसी और ट्राले की टक्कर हो गई। इस हादसे में पीआरटीसी के आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं और ड्राइवर के पैर टूट गए हैं। घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को इलाज के लिए समाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पीआरटीसी की बस संगरूर से कैथल जा रही थी और 7 बजे बस स्टैंड से निकली थी, उसके बाद जब वह बदनपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्राले से उसकी टक्कर हो गई, उसे इलाज के लिए समाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर पुलिस समाना भी मौके पर पहुंच गई है। लोगों की मांग है कि समाना से लेकर रामनगर तक की सड़क को चौड़ा किया जाए। रोजाना करीब छह टिप्पर और ट्रॉलियां सड़क पर दौड़ती हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। घायलों की हालत को देखते हुए उनमें से कुछ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया है।

PRTC बस और ट्राले में हुई जबरदस्त भिड़ंत, मची चीख-पुकार, ड्राइवर के पैर टूटे, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल; बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त Read More »

जिंदा हैं सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़, गोलीबारी में अफ्रीकी नागरिक की हुई मौत, अमेरिका पुलिस ने बताई सच्चाई, फैलाई गई झूठी अफवाह

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ जिंदा है। इसकी मौत को लेकर एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया था कि अमेरिका के फेयरमोंट में मंगलवार (30 अप्रैल) शाम 5:25 बजे गोल्डी बराड़ को गोलियां मारी गईं। गोल्डी बराड़ अपने एक साथी के साथ घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान कुछ बदमाश आए और गोलियां मारकर भाग गए। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि गोलीबारी की जो घटना हुई ​थी, उसमें एक अफ्रीकी शख्स की मौत हुई थी। वह गोल्डी बराड़ जैसा दिखता था। वहां से गुजर रहे एक पंजाबी ने अफवाह फैला दी कि गोल्डी बराड़ की हत्या हो गई है। सबसे पहले इस घटना की खबर स्थानीय वेबसाइट फॉक्स ने दी लेकिन इसमें गोल्डी बराड़ का नाम नहीं लिखा था, लेकिन इसके आधार पर भारतीय मीडिया ने इसे गोल्डी बराड़ से जोड़ दिया और उसकी मौत की खबर चला दी। कैलिफ़ोर्निया के शहर फ्रेज्नो की पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार शाम 5:25 बजे अफ्रीकी लोगों के दो समूहों के बीच लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई के दौरान जो शख्स नीचे गिरा उसने खुद को बचाने के लिए तमंचे से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में दो लोगों के पेट और सीने में गोली लगी और उनकी मौत हो गई। इनमें से मारा गया एक शख्स गोल्डी बराड़ जैसा दिखता था, इसलिए वहां से गुजर रहे एक पंजाबी ने अफवाह फैला दी कि गोल्डी बराड़ की हत्या हो गई है। इतना ही नहीं, भारतीय मीडिया में गोल्डी बराड़ की हत्या का ​जिम्मेदार उसके प्रतिद्वंद्वी गैंग अर्श डल्ला और लखबीर लंडा को ठहराया गया। यह भी बताया गया है कि कैलिफोर्निया में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने फ्रेज्नो पुलिस से संपर्क किया, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई कि पुलिस ने इस संबंध में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को क्या जानकारी दी। पुलिस ने अभी भी इलाके को सील कर दिया है और मामले की जांच कर रही है। देर रात फ्रैस्नो पुलिस विभाग ने इन रिपोर्टों का खंडन किया कि गोलीबारी की घटना में मारे गए दो व्यक्तियों में से एक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ था। लेफ्टिनैंट विलियम जे. डूले ने कहा कि यदि आप ऑनलाइन चैट के कारण यह दावा कर रहे हैं कि गोलीबारी का शिकार गोल्डी बराड़ है तो हम पुष्टि कर सकते हैं कि यह बिल्कुल सच नहीं है। सोशल मीडिया व ऑनलाइन समाचार एजैंसियों द्वारा फैलाई जा रही गलत सूचना के परिणामस्वरूप हमसे सुबह से ही विश्वभर से पूछताछ की जा रही है। मारा गया व्यक्ति निश्चित रूप से गोल्डी बराड़ नहीं है।

जिंदा हैं सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़, गोलीबारी में अफ्रीकी नागरिक की हुई मौत, अमेरिका पुलिस ने बताई सच्चाई, फैलाई गई झूठी अफवाह Read More »

जालंधर में आम आदमी पार्टी को झटका, कई पार्षद और आप नेता भाजपा में शामिल, MLA शीतल अंगुराल ने जॉइन करवाई पार्टी

Lok Sabha Election 2024– पंजाब (Punjab) की राजनीति में चल रही हलचल के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में आप को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक आप के नेता ने पार्टी से इस्तीफा से दिया है। कई पार्षद और नेता BJP मे शामिल हुए है । पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले सियासत गरमायी हुई है। वहीं अब आम आदमी पार्टी को जालंधर में झटका मिलता दिख रहा है। आप लीडर विनीत धीर समेत 12 पार्षदों ने भाजपा जॉइन कर ली है।   ये पार्षद भाजपा में हुए शामिल- विनीत धीर (वार्ड नंबर 62)(आप) विकास गुप्ता (वार्ड नंबर 32) अमित लूथरा (वार्ड नंबर 55) धीरज भगत (वार्ड नंबर 75) अयूब दुग्गल (वार्ड नंबर 34) कुलवंत सिंह निहंग (SAD) रोजी अरोड़ा (आप) नीता बेहल (ट्रेड विंग) राकेश बोहला (आप) ऋषि कपूर (आप) मनोज वढेरा (आप) राजेश अरोड़ा(आप)

जालंधर में आम आदमी पार्टी को झटका, कई पार्षद और आप नेता भाजपा में शामिल, MLA शीतल अंगुराल ने जॉइन करवाई पार्टी Read More »

मोदी जी से प्यार है मोदी जी हमारा परिवार है सुशील रिंकू को जताना है जालंधर स्मार्ट सिटी बनाना है के नारों से गुजा किशनपुरा क्षेत्र।

जालंधर 1 मई ( ):किशनपुरा रॉयल हैल्थ क्लब में हरविंदर सिंह गोरा की अध्यक्षता में भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में भाजपा नेता हरविंदर सिंह गोरा की अध्यक्षता में सैकड़ो नौजवानों ने नारे लगाए मोदी जी से प्यार है मोदी जी हमारा परिवार है और जालंधर से सुशील रिंकू को जताना है स्मार्ट सिटी बनाना है के नारो से किशनपुरा गूंज उठा। इस अवसर पर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा ने कहा कि मोदी जी के 10 साल विकास कार्य के तूफान के आगे कोई भी टिक नहीं सकता और देश की जनता जान चुकी है कि देश का चौमुखी विकास नरेंद्र मोदी जी ही करवा सकते हैं इसलिए पूरे भारत देश में यह नारा गूंज रहा है इस बार 400 पार इसलिए जालंधर की जनता ने भी मन बना लिया है कि भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू को भारी बहुमत से इसलिए जताना है की रिंकू जी को पता है कि समाज व देश की सेवा कैसे करनी है।रिंकू जी की निस्वार्थ सेवा को देखकर मोदी जी भाजपा की टिकट दी इसलिए जालंधर की जनता को चाहिए कि पूरे भारत देश में भाजपा का परचम लहरा रहा है इसलिए अगर सुशील रिंकू जी जालंधर से जीतेंगे तो जालंधर स्मार्ट सिटी बन जाएगा।इस अवसर पर युवाओं को मोदी जी की हम हैं मोदी जी का परिवार की टी-शर्ट पहनी गई।इस अवसर पर राहुल गुगलानी,साहिल थापा,सुमित,बंटी,दिनेश कुमार, सुमिल कुमार,रंजीत सिंह,गुरमीत सिंह आदि भारी संख्या में युवा उपस्थित थे। केप्शन:हम हैं मोदी जी का परिवार की टी-शर्ट पहने युवाओं के साथ किशन लाल शर्मा, हरविंदर सिंह गोरा व अन्य।  

मोदी जी से प्यार है मोदी जी हमारा परिवार है सुशील रिंकू को जताना है जालंधर स्मार्ट सिटी बनाना है के नारों से गुजा किशनपुरा क्षेत्र। Read More »

पूर्व कांग्रेसी MLA दलवीर गोल्डी आम आदमी पार्टी में शामिल, सुखपाल खेहरा को टिकट मिलने से नाराज थे गोल्डी

चंडीगढ़: कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि गोल्डी के आप में शामिल होने से आप मजबूत होगी। दलवीर गोल्डी के साथ उनके परिवार के सदस्य और उनके समर्थक भी आप में शामिल हुए। संगरूर लोकसभा सीट से टिकट नहीं दिए जाने और कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को टिकट दिए जाने के बाद गोल्डी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने गोल्डी को युवा और ऊर्जावान बताते हुए कहा कि ईमानदार, युवा और पंजाब के लिए काम करने की इच्छा रखने वाले ऊर्जावान लोगों के लिए आम आदमी पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं। सीएम मान ने गोल्डी की तारीफ करते हुए उन्हें पंजाब के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला उत्साह से भरपूर व्यक्ति बताया हैं। बता दें, दलवीर सिंह गोल्डी साल 2017 के दौरान हलका धूरी से विधायक बने। साल 2022 दौरान मौजूदा सीएम भगवंत मान के खिलाफ हलका धूरी से विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2022 लोकसभा उपचुनाव दौरान कांग्रेस ने एक बार फिर दलवीर सिंह गोल्डी पर विश्वास जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन सिमरनजीत सिंह मान के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार दलवीर सिंह गोल्डी काे उम्मीद थी कि उन्हें लोकसभा चुनाव दौरान उम्मीदवार घोषित किया जाएंगा, लेकिन पार्टी ने विधायक सुखपाल सिंह खैरा काे टिकट दी, जिस कारण दलवीर सिंह गोल्डी ने इस्तीफ देने का फैसला लिया।  

पूर्व कांग्रेसी MLA दलवीर गोल्डी आम आदमी पार्टी में शामिल, सुखपाल खेहरा को टिकट मिलने से नाराज थे गोल्डी Read More »

Translate »