लुधियाना: लुधियाना में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सुबह किरपाल नगर गंदे नाला की पुली से एक नवजात बच्चे का शव मिला। नाले किनारे बच्चे का शव राहगीर व्यक्ति ने देखा। उसने तुरंत गौशाला शमशान घाट के चारर्जी राधे को सूचित किया। मौके पर पहुंच राधे ने देखा तो वह दंग रह गया। बच्चा नवजात था। उसे किसने नाले किनारे या नाले में फेंका है इसका अभी कुछ पता नहीं चला।
बच्चे का शव मिलने से इलाके में सहम है। शव की हालत से लग रहा है कि जैसे कि कुछ समय पहले ही उसका जन्म हुआ होगा। इलाके के लोगों ने तुरंत थाना दरेसी की पुलिस को सूचित किया है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची है।
फिलहाल बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवाएंगी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में पुलिस जुट गई है ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके।