Elleen News

Hot News

लुधियाना में बड़ा हादसा, रबड़ फैक्ट्री में बायलर फटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक रबड़ फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना बुधवार को जसपाल बांगर गांव के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में हुई।

हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। थाना साहनेवाल की पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में बुधवार रात को वर्कर आम दिनों की तरह काम कर रहे थे। अचानक से बायलर फट गया। इसमें वहां काम कर रहे दो वर्कर जगदीश व कुंदन इसकी चपेट में आ गए। दोनों आग से बुरी तरह झुलस गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

Translate »