Elleen News

Hot News

admin

अमरनाथ यात्रा से होशियारपुर लौट रहे 10 तीर्थयात्रियों ने लगा दी चलती बस से छलांग, जानें पूरा मामला

बनिहाल/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में अमरनाथ यात्रा से लौट रहे कम से कम 10 तीर्थयात्री चलती बस से कूदने पर घायल हो गए। यह घटना उस वक्त हुई, जब चालक ने यात्रियों को बताया कि बस के ब्रेक फेल हो गए हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि सैन्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने बस को रोक लिया जिससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संभावित दुर्घटना टल गई। अधिकारियों ने बताया कि बस में 40 तीर्थयात्री सवार थे, जो पंजाब के होशियारपुर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि बनिहाल के पास नचलाना पहुंचने पर ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन को रोकने में विफल रहा। अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार कई लोग चलती बस से कूद गए जिससे 3 महिलाओं और 1 बच्चे सहित कम से कम 10 तीर्थयात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों को चलती बस से कूदते देख सैन्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने बस के टायरों के नीचे पत्थर रखकर बस को नदी में गिरने से रोक लिया। अधिकारियों ने बताया कि सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को चिकित्सा सहायता और प्राथमिक उपचार मुहैया कराया।

अमरनाथ यात्रा से होशियारपुर लौट रहे 10 तीर्थयात्रियों ने लगा दी चलती बस से छलांग, जानें पूरा मामला Read More »

सत्संग ग्राउंड बना ‘श्मशान’: भगदड़ में 121 लोगों की मौत, प्रशासन ने जारी की मृतकों की लिस्ट; देखें पूरी सूची

हाथरस: यूपी में हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों की हालत गंभीर है, इसलिए यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। रात में ही शवों का पोस्टमार्टम शुरू किया गया। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। राहत विभाग की ओर से दी गई सूची के अनुसार, अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है और 28 लोग घायल हैं। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मृतकों में सबसे ज्यादा लगभग (112) महिलाएं हैं। हाथरस भगदड़ स्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना ‘भोले बाबा’ द्वारा आयोजित सत्संग के दौरान घटी। फोरेंसिक टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ जांच शुरू कर दी है। उधर, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत ‘मुख्य सेवादार’ कहे जाने वाले वेद प्रकाश मधुकर और इस धार्मिक कार्यक्रम के अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हादसे में मृतकों की सूची प्रशासन ने जारी कर दी है। हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम योगी ने मंगलवार को कहा था कि हमारी सरकार इस घटना की तह में जाकर साजिशकर्ताओं और जिम्मेदारों को उचित सजा देने का काम करेगी। राज्य सरकार इस पूरी घटना की जांच करा रही है। हम इसकी तह में जाएंगे और देखेंगे कि यह हादसा है या साजिश।

सत्संग ग्राउंड बना ‘श्मशान’: भगदड़ में 121 लोगों की मौत, प्रशासन ने जारी की मृतकों की लिस्ट; देखें पूरी सूची Read More »

पंजाब में भयानक हादसा: थार से टक्कर के बाद ऑटो सरहिंद नहर में गिरा, चालक समेत 5 लोग पानी में बहे

रोपड़: रोपड़ नगर काउंसिल दफ्तर के पास एक भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां एक थार कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। थार गाड़ी की चपेट में आने से छोटा हाथी स्वारी टेंपू सरहंद नहर में गिर गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से हाइड्रोलिक मशीन से टेंपो को नहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन सवारियां बह गईं। एनडीआरएफ लोगों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक टेंपो चालक सवारियों को लेकर राधास्वामी सत्संग घर से सरहिंद नहर के आगे वाली सड़क पर आ रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार कार ने उसे टक्कर मार दी और टेंपो सीधे सरहिंद नहर में जा गिरा। बताया जा रहा है कि टेंपो में ड्राइवर समेत पांच यात्री सवार थे। मौके पर पहुंचे एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि थार गाड़ी की टक्कर से टेंपू सरहंद नहर में गिर गया, लेकिन इसमें कितने लोग सवार थे, इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन थार का ड्राइवर चार सवारियां बता रहा है। उन्होंने बताया कि हाइड्रा मशीन की मदद से टेंपो को बाहर निकाला गया लेकिन उसमें कोई सवारी नहीं थी। पुलिस ने थार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की तलाश जारी है, लेकिन नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण दिक्कत आ रही है। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, डीएसपी हरपिंदर कौर गिल मौजूद रहे। वहीं, मौके पर मौजूद टेंपो चालक के बेटे सुरजन सिंह ने बताया कि उनके पिता करम सिंह 2012 से टेपू चला रहे हैं।

पंजाब में भयानक हादसा: थार से टक्कर के बाद ऑटो सरहिंद नहर में गिरा, चालक समेत 5 लोग पानी में बहे Read More »

पंजाब में सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे नौजवान ने की खुदकुशी, ये है वजह

फाजिल्का: फाजिल्का जिले के गांव कुलार के एक युवक ने बीती शाम अपने ही गांव के वाटर वर्क्स डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक आर्मी पेपर की तैयारी कर रहा था। मृतक की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजीव की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी थी। इसी से दुखी होकर उसने यह कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक मृतक संजीव कुमार के चाचा विपन ने बताया कि उनका भतीजा गांव में बनी लाइब्रेरी में पढ़ता था। जहां बड़ी संख्या में गांव के बच्चे पढ़ने आते हैं। कल शाम कुछ लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा। जिसके बाद उसके भतीजे ने वाटर वर्क्स की डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों का कहना है कि लाइब्रेरी में वास्तव में क्या हुआ था। इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। लेकिन बाद में कहा जाने लगा कि कुछ लोग संजीव पर गांव की एक लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे थे, जिसके परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे दुखी होकर उसने यह कदम उठाया। लेकिन मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक द्वारा जान देने के बाद संजीव पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। मृतक का परिवार न्याय की मांग कर रहा है। थाना बहाववाला पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस उसके बयानों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

पंजाब में सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे नौजवान ने की खुदकुशी, ये है वजह Read More »

Weather Update: पंजाब के इन 14 जिलों में अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी

चंडीगढ़: पंजाब में अब मानसून झमाझम बरसेगा। पंजाब के कई जिलों में सोमवार को भी कई जगह जमकर वर्षा हुई, जबकि कुछ जिलों में बादल छाए रहे। चार जुलाई पर भारी वर्षा होने से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं खेतों में लगी धान की फसल को भी पानी मिलेगा। मौसम विभाग ने पंजाब के 7 जिलों में येलो और 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 7 जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, मालेरकोटला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पंजाब के इन सभी 14 जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पंजाब के माझा और दोआबा के बाद 1 जुलाई को मालवा में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून पूरे चंडीगढ़ में छा गया है। इसके बाद मानसून लुधियाना और राजपुरा में भी पहुंच गया है। हालांकि पंजाब में मानसून को दाखिल हुए कई दिन हो गए हैं, लेकिन कुछ जिलों को छोड़कर अभी तक बारिश नहीं हुई है। पिछले कुछ दिनों में लुधियाना और दो दिन पहले अमृतसर में लगभग 47 मिमी बारिश हुई। जबकि अधिकांश जिले बारिश के लिए तरस रहे हैंष पंजाब के शहरों में तापमान तो सामान्य हो गया है लेकिन उमस के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Weather Update: पंजाब के इन 14 जिलों में अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी Read More »

Good News: सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, दाम में हुई भारी कटौतरी; जानें नए रेट

नई दिल्ली: आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव हो गया है बता दें कि एलपीजी सिलेंडर के रेट में 30-31 रुपये की कटौती की गई है और आज यानि 1 जुलाई से ये लागू भी हो गई है। ये कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के लिए है। इस कटौती से ढाबा मालिकों रेस्टोरेंट ओनर, जैसे कमर्शियल एलपीजी यूज करने वालो को सिलेंडर सस्ता मिलेगा। वहीं घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। जानें कितना हुआ सस्ता 1. दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1646 रुपये हो गई है 2. कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1756 रुपये हो गई है 3. मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1598 रुपये हो गई है 4. चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1809.50 रुपये हो गई है 5. बिहार की राजधानी पटना में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1915.5 रुपये हो गई है 6. गुजरात के अहमदाबाद में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1665 रुपये हो गई है घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ बदलाव वहीं बता दें कि घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 803 रुपये है। वहीं कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 803 रुपए है। मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 802.50 है। चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 818.50 रुपये का मिल रहा है।

Good News: सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, दाम में हुई भारी कटौतरी; जानें नए रेट Read More »

नए आपराधिक कानून के तहत दिल्ली में दर्ज हुआ पहला केस, जानें कौन सी लगी धारा

नई दिल्ली: देशभर में आज से नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली के कमला मार्केट थाने में भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत पहली एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर एक रेहड़ी-पटरी वाले के खिलाफ दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के नीचे अवरोध पैदा करने और बिक्री करने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत एक रेहड़ी-पटरी (स्ट्रीट वेंडर) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार, आरोपी की पहचान बिहार के बाढ़ निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने एफआईआर में उल्लेख किया है कि आरोपी मुख्य सड़क के पास एक ठेले पर तंबाकू और पानी बेच रहा था, जिससे आने-जाने वालों को परेशानी हो रही थी। जब उस इलाके में गश्त कर रही पुलिस ने आरोपी से अपना ठेला हटाने को कहा तो उसने अधिकारियों की बात अनसुनी कर दी।

नए आपराधिक कानून के तहत दिल्ली में दर्ज हुआ पहला केस, जानें कौन सी लगी धारा Read More »

जालंधर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो टुकड़ों में बंटा शरीर

जालंधरः जालंधर में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जिंदा रेलवे ट्रैक के पास हुए हादसे में युवक के दो टुकड़े हो गए। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पाकर जालंधर जीआरपी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। शव को पहचान के लिए करीब 72 घंटे तक रखा जाएगा। अगर उसकी पहचान नहीं हो पाती है तो पुलिस मृतक का अंतिम संस्कार कर देगी। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों को उसकी फोटो और कपड़े भी दिखाए। लेकिन कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सका। ना ही मृतक के पास से कोई आधार कार्ड और अन्य सामान मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके।

जालंधर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो टुकड़ों में बंटा शरीर Read More »

जालंधर में MBD ग्रुप से 2.26 करोड़ की ठगी, S-7 बुक डिपो का मालिक नामजद; FIR दर्ज

जालंधर: जालंधर में मल्होत्रा ​​बुक डिपो (MBD ग्रुप) से करीब 2.26 करोड़ रुपए की ठगी की गई। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने अंबाला निवासी हेमंत कक्कड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत केस दर्ज किया है। 2 करोड़ 26 लाख रुपए की सप्लाई दी गई। इसके बाद आरोपी ने न तो किताबें मंगवाईं और न ही बकाया रकम लौटा रहा है। आरोपी चंडीगढ़ में एस-7 बुक शॉप नाम से बड़ी दुकान चलाता है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। हेमंत कक्कड़ के खिलाफ दी गई शिकायत में मल्होत्रा ​​बुक डिपो के ब्रांच मैनेजर गुरचरण सिंह ने बताया कि बीते साल 15 जनवरी को उन्हें हेमंत कक्कड़ ने फोन किया और कहा कि उनका वीआईपी रोड जीरकपुर और चंडीगढ़ सिटी सेंटर पर एस-7 बुक डिपो है। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ बिजनेस करना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने उनसे किताबें लेनी शुरू कर दीं और समय-समय पर भुगतान भी करते रहे। पिछले साल दिसंबर माह की 7 तारीख को उन्हें 2 करोड़ 26 लाख रुपए की सप्लाई दी गई थी। इसके बाद आरोपी ने न तो किताबें मंगवाईं और न ही बकाया रकम लौटा रहा था। जिसके बाद मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस को दी गई। कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने जांच के बाद थाना डिवीजन नंबर-3 में केस दर्ज किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 6 महीने की जांच के बाद आरोपी हेमंत कक्कड़ के खिलाफ ये मामला दर्ज हुआ।

जालंधर में MBD ग्रुप से 2.26 करोड़ की ठगी, S-7 बुक डिपो का मालिक नामजद; FIR दर्ज Read More »

पंजाब में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत; ट्रक ड्राइवर मौके से फरार होने में कामयाब

होशियारपुर: होशियारपुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्ची समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक होशियारपुर से टांडा की ओर जा रहा था, जब यह धत्तन पुली के पास पहुंचा तो सामने से आ रही इनोवा से सीधी टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक क्राइम सीन से फरार हो गया था। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है। मृतकों में से एक की पहचान जम्मू निवासी फारूक के रूप में हुई है। बाकी मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। सभी जम्मू नंबर की इनोवा कार में सवार थे। हरियाणा नंबर की ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इनोवा जम्मू से होशियारपुर की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए थे। घटना के बाद इनोवा गाड़ी कच्ची सड़क पर उतर गई। थाना टांडा के एएसआई राजेश कुमार बताया कि सरकारी एम्बुलेंस और सड़क सुरक्षा फोर्स की मदद से दो मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल दसूहा और 2 शवों को रंगी राम चैरिटेबल अस्पताल टांडा में रखवाया। थाना प्रभारी टांडा गुरमीत सिंह भी अपनी टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंच गए थे। जल्द पुलिस मामले में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू करेगी।

पंजाब में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत; ट्रक ड्राइवर मौके से फरार होने में कामयाब Read More »

Translate »