Elleen News

Hot News

Weather Update: पंजाब के इन 14 जिलों में अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने की भारी बारिश की भविष्यवाणी

चंडीगढ़: पंजाब में अब मानसून झमाझम बरसेगा। पंजाब के कई जिलों में सोमवार को भी कई जगह जमकर वर्षा हुई, जबकि कुछ जिलों में बादल छाए रहे। चार जुलाई पर भारी वर्षा होने से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं खेतों में लगी धान की फसल को भी पानी मिलेगा।

मौसम विभाग ने पंजाब के 7 जिलों में येलो और 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 7 जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, मालेरकोटला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पंजाब के इन सभी 14 जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पंजाब के माझा और दोआबा के बाद 1 जुलाई को मालवा में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून पूरे चंडीगढ़ में छा गया है। इसके बाद मानसून लुधियाना और राजपुरा में भी पहुंच गया है। हालांकि पंजाब में मानसून को दाखिल हुए कई दिन हो गए हैं, लेकिन कुछ जिलों को छोड़कर अभी तक बारिश नहीं हुई है।

पिछले कुछ दिनों में लुधियाना और दो दिन पहले अमृतसर में लगभग 47 मिमी बारिश हुई। जबकि अधिकांश जिले बारिश के लिए तरस रहे हैंष पंजाब के शहरों में तापमान तो सामान्य हो गया है लेकिन उमस के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Translate »