Elleen News

Hot News

Crime

दसूहा में पुलिस और नशा तस्करों में मुठभेड़, एनकाउंटर में एक नशा तस्कर ढेर; दो पुलिसकर्मी भी घायल

होशियारपुर: होशियारपुर के दसूहा में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। ड्रग तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर तस्करों ने हमला कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक ड्रग तस्कर का एनकाउंटर हो गया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना दसूहा डिविजन के मेवा मियाणी गांव की है, जहां पुलिस को गांव के एक शख्स के बारे में सूचना मिली थी कि वह ड्रग्स का कारोबार करता है। जिसके बाद जब दसूहा पुलिस टीम मेवा मिआनी निवासी अवतार सिंह पुत्र सुच्चा सिंह के घर पहुंची तो सुच्चा सिंह ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, जिसमें एएसआई सतनाम सिंह और एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने सुच्चा सिंह पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

दसूहा में पुलिस और नशा तस्करों में मुठभेड़, एनकाउंटर में एक नशा तस्कर ढेर; दो पुलिसकर्मी भी घायल Read More »

लुधियाना में इंसानियत शर्मसार, नाले के किनारे नवजात का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले शुरु की जांच

लुधियाना: लुधियाना में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सुबह किरपाल नगर गंदे नाला की पुली से एक नवजात बच्चे का शव मिला। नाले किनारे बच्चे का शव राहगीर व्यक्ति ने देखा। उसने तुरंत गौशाला शमशान घाट के चारर्जी राधे को सूचित किया। मौके पर पहुंच राधे ने देखा तो वह दंग रह गया। बच्चा नवजात था। उसे किसने नाले किनारे या नाले में फेंका है इसका अभी कुछ पता नहीं चला। बच्चे का शव मिलने से इलाके में सहम है। शव की हालत से लग रहा है कि जैसे कि कुछ समय पहले ही उसका जन्म हुआ होगा। इलाके के लोगों ने तुरंत थाना दरेसी की पुलिस को सूचित किया है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची है। फिलहाल बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवाएंगी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में पुलिस जुट गई है ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके।

लुधियाना में इंसानियत शर्मसार, नाले के किनारे नवजात का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले शुरु की जांच Read More »

जालंधर में होली वाले दिन किन्नर ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक परेशानी के चलते उठाया खौफनाक कदम

जालंधर: होली वाले दिन जालंधर के फिल्लौर में एक किन्नर ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किन्नर की पहचान फिल्लौर की इंद्रा कॉलोनी की रहने वाली हसीना महंत के रूप में हुई है। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भेज दिया है। क्राइम सीन से फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इंद्रा कॉलोनी एरिया के सरपंच जगतार चंद ने बताया कि कॉलोनी के एक व्यक्ति ने फोन कर उन्हें किन्नर के सुसाइड किए जाने की जानकारी दी। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। जहां पता चला कि हसीन महंत द्वारा ये कदम उठाया गया है। सरपंच ने बताया कि हसीन महंत पिछले काफी समय से दिमागी तौर पर परेशान चल रही थी। जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है। वहीं, मामले के जांच अधिकारी एएसआई जयगोपाल ने बताया कि मामले में हर पहलू की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

जालंधर में होली वाले दिन किन्नर ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक परेशानी के चलते उठाया खौफनाक कदम Read More »

पंजाब में भयानक एक्सीडेंट, टिप्पर की चपेट में आई मां-बेटी, हुई दर्दनाक मौत

दसूहा: पंजाब के दसूहा में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जहां एक शख्स की आंखों के सामने उसकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई। कुछ ही क्षणों में उसका पूरा परिवार तबाह हो गया। जानकारी देते हुए पीड़ित नंद किशोर ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक पर किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे तभी एक टिप्पर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और टिप्पर की चपेट में आने से यह हादसा हो गया। हादसा मुकेरी के पास हुआ, जहां पीछे से आ रहे टिप्पर की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई। घर में परिवार के दो सदस्यों की मौत से कोहराम मच गया। शख्स की हालत बेहद गंंभीर है। परिवार खुशी-खुशी किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहा था, तभी अचानक हादसा हो गया और खुशियां मातम में बदल गईं।

पंजाब में भयानक एक्सीडेंट, टिप्पर की चपेट में आई मां-बेटी, हुई दर्दनाक मौत Read More »

जालंधर में 78 लाख की ठगी, एक प्लॉट का तीन लोगों के साथ किया सौदा, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जालंधर: जालंधर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक ठग ने एक ही प्लाट का तीन जगह पर सौदा कर 78 लाख की ठगी कर ली। थाना 8 की पुलिस ने आरोपी शौलेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में जवाहर नगर के रहने वाले इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कैलाश नगर निवासी शैलेन्द्र कुमार ने उन्हें जालंधर-पठानकोट बाईपास चौक के पास स्थित एक प्लॉट दिखाया और सौदा किया। उन्होंने लाखों रुपए डिपॉजिट के तौर पर दिए थे। बयाना देने के बाद जब उसने तय तिथि पर प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए फोन किया तो शैलेंद्र कुमार उसे बार-बार टालता रहा। इतना ही नहीं उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित इंदरजीत सिंह ने आरोपियों के खिलाफ थाना 8 में शिकायत दर्ज कराई। जांच करने पर पता चला कि उक्त प्लॉट का मालिक शैलेन्द्र कुमार पहले ही तीन लोगों से 78 लाख रुपए ले चुका है। लंबी जांच के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी शैलेन्द्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना 8 के एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव कुमार का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जालंधर में 78 लाख की ठगी, एक प्लॉट का तीन लोगों के साथ किया सौदा, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Read More »

मोगा में 7 वर्षीय मासूम बच्ची को मोटरसाइकिल ने कुचला, मौके पर ही छोड़े श्वास; तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल

मोगा: मोगा में एक 6-7 साल की बच्ची को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची लंगर लेकर सड़क पार कर रही थी तभी यह घटना घटी। जानकारी के मुताबिक लंडेके गांव से करीब 12 लोग टेंपो में सवार होकर पास के गांव जगराओं में मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान जब वह काम से घर लौट रहे थे तो मोगा के लुधियाना रोड पर लंगर चल रहा था, यहां टेंपो सवार मजदूरों ने लंगर खाने के लिए अपनी गाड़ी रोकी और लंगर खाने चले गए। इसी दौरान तीन महिलाएं और एक लड़की लंगर लेकर सड़क पार कर रही थीं। अचानक लुधियाना की ओर से तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस हमले का शिकार एक 6-7 साल की बच्ची भी हुई है, जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। सभी घायलों को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और लड़की के शव को शवगृह में रखा गया है। दो महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया गया। ये सभी मोगा से सटे गांव लंडेके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मोगा में 7 वर्षीय मासूम बच्ची को मोटरसाइकिल ने कुचला, मौके पर ही छोड़े श्वास; तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल Read More »

जालंधर में अवैध कॉलोनी काटने वाले 6 कारोबारियों के खिलाफ FIR दर्ज, सवा तीन साल बाद लिया पुलिस ने एक्शन

जालंधर: जिले में अवैध कॉलोनी काटने वाले कोलोनाइजरों पर जालंधर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने थाना सदर में जमशेर एरिया में अवैध कॉलोनी काटने वाले 6 प्रॉपर्टी कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें सुरिंदर सिंह, उसके भाई हरजंग सिंह, मेजर सिंह, रनबीर सिंह, जगजीत सिंह और प्यारा सिंह का नाम शामिल है। हालांकि पुलिस को ये एफआईआर दर्ज करने में सवा तीन साल लग गए। आईए जानते हैं कैसे… जानकारी के अनुसार, जेडीए के जेई सिद्धार्थ मैगी ने 29 दिसंबर, 2020 को सीपी को दो शिकायतें दी थीं, जिनमें कहा था कि जमशेर में अवैध कॉलोनी काटी गई है। जेडीए ने लिखा था कि एक कॉलोनी के मालिक सुरिंदर सिंह, हरजंग सिंह और मेजर सिंह है और दूसरी के रनबीर सिंह, जगजीत सिंह व प्यारा सिंह हैं। एफआईआर में कहा गया है कि केस दर्ज करने के लिए उसी दिन रेवेन्यू रिकॉर्ड मांगा गया था, लेकिन विभाग ने नहीं भेजा। इसके बाद एफआईआर दर्ज करने का मामला पूरी तरह से ठंडे बस्ते में चला गया था। पुलिस ने फिर 29 मई, 2023 को फिर रिमांइडर भेजकर रेवेन्यू रिकॉर्ड मांगा। इसके 7 महीने बाद 8 जनवरी 2024 को जेडीए ने रेवेन्यू रिकॉर्ड भेजा गया। इसके बाद इन छह प्रॉपर्टी कारोबारियों पर केस दर्ज किया गया है।

जालंधर में अवैध कॉलोनी काटने वाले 6 कारोबारियों के खिलाफ FIR दर्ज, सवा तीन साल बाद लिया पुलिस ने एक्शन Read More »

जालंधर की महिला को विदेश भेजने का झांसा देकर ट्रैवल एजेंट ने बनाया ठगी का शिकार, साढ़े 4 लाख की लगाई चपत, कंपनी के खिलाफ पहले से दर्ज है दर्जनों FIR

जालंधर: जालंधर में एक महिला को कनाडा भेजने का झांसा देकर ट्रैवल एजेंट ने साढ़े 4 लाख की ठगी की है। ठग ट्रैवल एजेंट का नाम सिद्धार्थ कटारिया है जो अर्बन एस्टेट का निवासी है। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना नवी बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ठग ट्रैवल एजेंट बस स्टैंड के पास स्थित वासल मॉल में ग्लोबल इंनोवेटिव इमिग्रेशन एंड प्लेसमेंट के नाम से ट्रैवल एजेंसी चलाता है, जिसके खिलाफ पहले भी दर्जनों एफआईआर दर्ज हैं। उक्त आरोपी 20 से ज्यादा लोगों से ऐसे की ठगी कर चुका है। करीब 2 दिन पहले भी आरोपी के खिलाफ तीन एफआईआर सिटी पुलिस ने दर्ज किए थे। जिसमें उसने कनाडा और पुर्तगाल भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की थी। बारादरी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता प्रियंका ने बताया कि उसने कनाडा जाने के लिए ट्रैवल एजेंट सिद्धार्थ कटारिया से बात की, जिसके लिए सिद्धार्थ ने उससे साढ़े चार लाख रुपए मांगे। जिसके बाद उन्होंने 4.50 लाख रुपए का भुगतान किया। आरोपियों ने न तो वीजा दिया और न ही पैसे लौटाए। जब पैसे वापस मांगे तो वह धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़िता ने सीपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच एसीपी निर्मल सिंह को सौंपी गई। जांच के बाद बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

जालंधर की महिला को विदेश भेजने का झांसा देकर ट्रैवल एजेंट ने बनाया ठगी का शिकार, साढ़े 4 लाख की लगाई चपत, कंपनी के खिलाफ पहले से दर्ज है दर्जनों FIR Read More »

जालंधर में तैनात वायुसेना के जवान ने की खुदकुशी, फंदे से लटकता मिला शव, 11 मार्च को हुई थी शादी

जालंधर: जालंधर में तैनात वायुसेना के जवान ने यूपी के प्रयागराज में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हंड़िया थाना क्षेत्र के रसूलपुर तलिया निवासी दीपक (28) कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजन उसको फंदे से उतार कर अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दीपक भारतीय वायु सेना में तैनात है। वह अपने घर छुट्टी में आया था। उन्होंने बताया कि मृतक के चाचा ने बताया कि उसके आत्महत्या करने का कोई कारण परिजनों को ज्ञात नहीं है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें दीपक की जालंधर में तैनाती थी। रसूलपुर तलिया तारा निवासी अनिल कुमार यादव के दो बेटों में दीपक बड़े थे। उनके अलावा एक छोटी बेटी है। दीपक दो मार्च को ड्यूटी से घर आए थे। कुछ दिन पहले 11 मार्च को ही उनकी शादी हुई थी

जालंधर में तैनात वायुसेना के जवान ने की खुदकुशी, फंदे से लटकता मिला शव, 11 मार्च को हुई थी शादी Read More »

मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में घुसकर आतंकियों ने भीड़ पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, 60 से अधिक लोगों की मौत, 145 घायल

मॉस्को: रूस की राजधानी मॉस्को क्षेत्र के क्रोकस सिटी हॉल में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए। रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस आतंकी हमले में 60 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हो गए। मॉस्को के बाहर क्रोकस सिटी हॉल के कॉन्सर्ट स्थल में शुक्रवार को गोलीबारी हुई और उसके बाद भीषण आग लग गई। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, कई हथियारबंद लोगों ने कॉन्सर्ट स्थल में गोलीबारी की। स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने कहा कि 145 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 30 से ज्यादा लोगों ने बाह्य रोगी देखभाल प्रदान की जा रही है। मुराशिको ने रोसिया 24 टीवी चैनल पर कहा, अब तक आतंकवादी हमले में 145 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है, उनमें पांच बच्चे शामिल हैं जिनमें एक बच्चे की हालत गंभीर है, 110 वयस्कों हैं, 60 की हालत गंभीर है। आपातकालीन और सुरक्षा सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। रूस की जांच समिति ने आतंकवादी हमले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। समिति ने कहा कि क्रोकस सिटी हॉल में घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं जिसकी जांच चल रही है और कैमरा रिकॉर्डिंग का अध्ययन किया जा रहा है।

मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में घुसकर आतंकियों ने भीड़ पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, 60 से अधिक लोगों की मौत, 145 घायल Read More »

Translate »