Elleen News

Hot News

जालंधर सेंट्रल में विधायक रमन अरोड़ा ने दिया कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका

आज जालंधर सेंट्रल हल्के के काजी मंडी में विधायक रमन अरोड़ा ने कांग्रेस के पूर्व प्रधान कुलवंत सिंह ,जर्नल सेक्टरी सतनाम सिंह ,भूपिंदर सिंह ,राकेश , ओंकार सिंह , बलविंदर कौर,नीलम , परमजीत,किरण,सहित कई कांग्रेस व भाजपा परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल किया ।विधायक श्री रमन अरोड़ा ने बताया लोग आम आदमी पार्टी के 2 साल के कार्यकाल में किए गए कामों से खुश हो कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे है।
इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान की विकासवादी सोच को लेकर हर वर्ग आप से जुड़ने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब को विकास की राह पर ले जा रही है। लोगों को अब राज्य सरकार के कामकाज पर भरोसा है, जिस कारण बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा,पंजाब की आप सरकार ने अपनी अब तक की कारगुजारी में इसे धरातल पर लागू कर भी दिखाया है।

Translate »