Elleen News

Hot News

admin

ਸ਼ੈਰੀ ਬਹਿਲ ਬਣੇ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਧਰਮਿੰਦ ਭਿੰਦਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੋਆਬਾ ਤੇ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੁਲੰਦ ਬਣੇ ਦੋਆਬਾ ਮੀਡਿਆ ਇੰਚਾਰਜ

Kisan union news: ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਨੇ ਦੁਆਬਾ ਦੇ ਜਥੇਬੰਦਕ ਢਾਂਚੇ ਦਾ ਵਿਸਥਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਦੁਆਬਾ ਦੇ ਮੀਡੀਆ ਇੰਚਾਰਜ ਦੀ ਨਿਯੁਕਤੀ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਅਹੁਦਿਆਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਕਾਲੀਆ ਕਲੋਨੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਭਰਵੀਂ ਰੈਲੀ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਜੀਰਾ ਅਤੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸ਼ੈਰੀ ਬਹਿਲ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰੀ ਇਕਾਈ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਘੋਸ਼ਿਤ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਧਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭਿੰਦਾ ਨੂੰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੁਆਬਾ, ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੁਲੰਦ ਨੂੰ ਮੀਡੀਆ ਇੰਚਾਰਜ ਦੁਆਬਾ, ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਮੰਨਾ ਨੂੰ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਦੁਆਬਾ, ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬੋਬੀ ਨੂੰ ਐਡਵਾਈਜ਼ਰ ਦੁਆਬਾ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਜੀਰਾ ਨੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੜੀ ਜਾ ਰਹੀ MSP ਦੀ ਲੜਾਈ ਇਕੱਲੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਲੜਾਈ ਨਹੀਂ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਸਮੁੱਚੇ ਪੰਜਾਬੀ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਲੜਾਈ ਹੈ। ਇਸ ਨੂੰ ਸਾਨੂੰ ਸਭ ਨੂੰ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਲੜਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਜਿਹੜੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਨਜ਼ਰ ਅੰਦਾਜ਼ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਲੋਕ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਸਬਕ ਜਰੂਰ ਸਿਖਾਉਣ ਅਤੇ ਪਿੰਡਾਂ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਵਾਲ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਤਾਂ ਜੋ ਬੋਲੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਕੰਨਾਂ ਤੱਕ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਪਹੁੰਚ ਸਕੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਟਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ਕਿਸਾਨ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਆਕੜੀ ਦੀ ਮੌਤ ਦੇ ਜਿੰਮੇਦਾਰ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਰਪਾਲਪੁਰਾ ‘ਤੇ 302 ਦਾ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਹੌਲ ਲਈ ਜਿੰਮੇਦਾਰ ਪਰਨੀਤ ਕੌਰ ਅਤੇ ਹੋਰ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ‘ਤੇ 120 ਦੀ ਧਾਰਾ ਦੇ ਤਹਿਤ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਬਿਜਲੀ ਨੰਗਲ ਨੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮੋਰਚੇ ਵੱਲੋਂ 22 ਮਈ ਨੂੰ ਸ਼ੰਭੂ ਅਤੇ ਖਨੌਰੀ ਵਿਖੇ ਭਾਰੀ ਇਕੱਠ ਕਰਨ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਵਿੱਚ ਦੁਆਬੇ ਤੋਂ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਅਤੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਿਆਸੀ ਪਾਰਟੀਬਾਜੀ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਉੱਠ ਕੇ ਕਿਸਾਨੀ ਮੋਰਚੇ ਨੂੰ ਮਜਬੂਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਗਰੀਬ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ , ਛੋਟੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਛੋਟੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਦੇ ਮਾਰੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹੱਕ ਵੀ ਮੁੜ ਸੁਰਜੀਤ ਕੀਤੇ ਜਾ ਸਕਣ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਵੱਡੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨ ਇਹ ਸਾਜਿਸ਼ ਰਚ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਵੱਡੇ ਸਰਮਾਏਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕਰਜ਼ੇ ਦੇ ਇਵਜੋਂ ਦੇ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ, ਉਹ ਭੁੱਲ ਜਾਣ। ਪੰਜਾਬੀ ਆਪਣਾ ਕੱਤਰਾ ਕਤਰਾ ਖੂਨ ਵਹਾ ਸਕਦੇ ਹਨ ਪਰ ਆਪਣੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ, ਆਪਣੇ ਪਾਣੀ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਹੱਕ ਖੋਹਣ ਨਹੀਂ ਦਿੰਦੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਸਸ਼ੈਰੀ ਬਹਿਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜੋ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ, ਉਹ ਪੂਰੀ ਤਨਦੇਹੀ ਹੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾਉਣਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨੀ ਮੋਰਚੇ ਤੇ 22 ਮਈ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਉਹ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਪੁੱਜਣਗੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਹੋਰਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਅੱਛਰ ਸਿੰਘ ਗਡਾਣਾ, ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ, ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਸਲੇਮਪੁਰ, ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬੱਲੂ, ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ, ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮਿੱਠੂ, ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੱਕੜ, ਨੋਨੀ ਸ਼ਰਮਾ, ਮਨੀਸ਼ ਫੈਨ ਭਗਤ ਸਿੰਘ, ਡਿਪਟੀ ਬਹਿਲ, ਸਾਹਿਬ

ਸ਼ੈਰੀ ਬਹਿਲ ਬਣੇ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਧਰਮਿੰਦ ਭਿੰਦਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੋਆਬਾ ਤੇ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੁਲੰਦ ਬਣੇ ਦੋਆਬਾ ਮੀਡਿਆ ਇੰਚਾਰਜ Read More »

विदेश में पंजाबियों की मौत का सिलसिला जारी, फ्रांस में काम करते समय बिल्डिंग से गिरकर युवक ने गंवाई जान

होशियारपुर: फ्रांस से दुखद खबर सामने आई है। यहां एक पंजाबी युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान होशियारपुर के दसूहा ब्लॉक के टेरकियाना गांव के कमलजीत सिंह के रूप में हुई है। काम करते समय बिल्डिंग से गिरने पर कमलजीत सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कमलजीत पिछले 17 साल से फ्रांस में रह रहा था और वहां कंस्ट्रक्शन का काम करता था। कमलजीत एक बिल्डिंग में काम कर रहा था तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। जिसके चलते वह बहुमंजिला इमारत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर मृतक के परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

विदेश में पंजाबियों की मौत का सिलसिला जारी, फ्रांस में काम करते समय बिल्डिंग से गिरकर युवक ने गंवाई जान Read More »

जालंधर में चलती हुई स्कूटी बनी आग का गोला, बाल-बाल बची शख्स की जान

जालंधर: जालंधर में चलती हुई स्कूटी आग का गोला बन गई। लेकिन गनिमत यह रही कि इस हादसे में शख्स बाल-बाल बच गया। स्कूटी जलकर पूरी तरह राख हो गई। यह हादसा बस्ती पीर दाद नहर पुली के पास हुआ। इस संबंध में शेर सिंह कॉलोनी के पास रहने वाले आशु शर्मा स्कूटी पर लैदर काम्प्लैक्स के पास से काम के लिए नहर के पास आया था। इस दौरान उनकी स्कूटी को आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक स्कूटी बुरी तरह से जल चुकी थी

जालंधर में चलती हुई स्कूटी बनी आग का गोला, बाल-बाल बची शख्स की जान Read More »

जालंधर के 34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या, गुरुद्वारा से लौटते वक्त हुई वारदात; तड़प-तड़पकर मौके पर तोड़ दिया दम

जालंधर: जालंधर के 34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान पंकज डौल पुत्र बलविदंर के रूप में हुई जो जालंधर कैट से सटे जमशेर खास की पत्ती सेखों का निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार पंकज डौल रविवार को दुबई के अलकोज में स्थित एक गुरुद्वारा से माथा टेक कर वापस लौट रहा था। इस दौरान कुछ पगड़ीधारी युवकों का पंकज के साथ मामूली विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उक्त युवकों ने पंकज पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। खून से लथपथ पंकज क्राइम सीन पर तड़फता रहा। कुछ देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, पीछे आ रहे पंकड के साथियों ने उक्त आरोपियों को रोकने की कोशिश की, मगर आरोपी वहां से फरार हो गए थे। जिसके बाद जांच के लिए मौके पर अलकोज सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी थी। कुछ देर बाद पुलिस ने उक्त हत्यारों को सिटी से गिरफ्तार कर लिया गया। पकंज के छोटे भाई गोपी ने बताया कि पंकज करीब 13 साल पहले दुबई गया था। वह एक निजी कंपनी में बातौर फोरमैन काम करता था। हर साल में एक बार वह छुट्टी के लिए पंजाब आता था।

जालंधर के 34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या, गुरुद्वारा से लौटते वक्त हुई वारदात; तड़प-तड़पकर मौके पर तोड़ दिया दम Read More »

पटियाला: शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में किसानों की मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

पटियाला: शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में किसानों की मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। आज सुबह तरनतारन से संबंधित भारतीय किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्य जसवंत सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे राजपुरा सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान नेता तजिंदर सिंह लीला ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले दिल्ली आंदोलन के दौरान 750 से ज्यादा किसान अपनी शहादत दे चुके हैं। अब भी सरकार किसानों की परीक्षा करा रही है। उधर, पंजाब की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान बठिंडा जिले के गांव बल्हो के युवा किसान शुभकरण की मौत की जांच के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की पूर्व जज जयश्री ठाकुर के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई है। सोमवार को चंडीगढ़ के किसान भवन में हरियाणा के किसानों से बात की और उनके बयान दर्ज किए। कमेटी द्वारा किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ और गांव बल्हो के गुरप्रीत सिंह के बयान लिए गए। कमेटी ने किसानों को 20 मई को दोबारा बुलाया है। उस दिन ढाई दर्जन किसान अपने बयानों के शपथ पत्र व अन्य साक्ष्य कमेटी को सौंपेंगे।

पटियाला: शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में किसानों की मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। Read More »

माता वैष्णो देवी से लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, जालंधर में 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत

जालंधर: जालंधर में मकसूदां के अधीन आते गांव रायपुर रसूलपुर के पास एक भयानक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। 59 साल के गनु रामलाल अपने बेटे से मिलने जालंधर आए थे। उनका बेटा बीएसएफ में तैनात है। हादसा सुबह साढ़े चार बजे हुआ। रायपुर रसूलपुर के पास हाईवे पर एक इनोवा कार रामलाल की कार से टकरा गई। कार सवार परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। थाना मकसूदां की पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह सभी को वापस जालंधर लौटना था। तीनों अपनी कार से लौट रहे थे। राम लाल की कार जालंधर-जम्मू हाईवे पर थी। वह पठानकोट से जालंधर की ओर आ रहा था। जब वे रायपुर रसूलपुर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार इनोवा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। कार पलट कर एक पेड़ से जा टकरायी। उधर, घटना स्थल पर इनोवा गाड़ी खेतों में जा गिरी, लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। इनोवा सवार लोग मौके से भाग निकले। मामले की जांच कर रहे एएसआई ने बताया कि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया और सभी को अस्पताल पहुंचाया। बच्ची की मौत हो चुकी थी और दूसरे ओर बाकियों को तुरंत लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

माता वैष्णो देवी से लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, जालंधर में 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत Read More »

जालंधर वेस्ट में बड़ी संख्या में युवाओं ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आप में हुए शामिल : मोहिंदर भगत

आम आदमी पार्टी को जालंधर वेस्ट में बड़ी सफलता मिली जब आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा और अकाली दल छोड़ सूरज प्रधान महामंत्री भाजपा मंडल 9 और टीम स्टीवन कुमार,रमन कुमार,सुमित भगत,मुन्ना यादव,सुखदेव सिंह,अंकुश,ललित कुमार,विक्की और रवि भगत वार्ड नंबर 37 और पंकज भगत अकाली दल युथ विंग और साहिल,तरुण,सौरव,रोहित,ललित,अक्षय,राहुल,नमन,दिनेश,मनु,गगन,सनी,विजय,कारन,गगनदीप,अजय,शुभम,मोहित,कुलदीप,अभिषेक,मनोज बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है । हलका इंचार्ज जालंधर वेस्ट मोहिंदर भगत ने पार्टी में शामिल हुए युवाओं का हार्दिक स्वागत किया। मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है जहां सभी वर्गों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता है। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से देश खुशहाल होगा। मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब की आवाज को संसद तक पहुंचाने के लिए जनता एक बार फिर से एक मत होकर आम आदमी पार्टी को वोट करेगी | जनता के दृष्टिकोण से पंजाब सरकार नेक नीयत से पंजाब की तरक्की एवं खुशहाली के लिए कार्य कर रही है | उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में हुए सुधार से पंजाब शिक्षा क्रांति की एक नई राह पर चल रहा है| उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बहुत सारी लोक भलाई की योजनाए दी है | पंजाब सरकार ने घर घर राशन पहुंचाना, आम आदमी क्लिनिक खोलना , मुफ्त बिजली देना और पंजाब के बच्चों के लिए स्कूल ऑफ इमीनेंस खोल कर तरक्की की राह पर ले जाया जा रहा है | भगत ने कहा कि लोकसभा जालंधर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू की जीत पक्की है | जिलाध्यक्ष अमृतपल सिंह ने सभी को आम आदमी पार्टी की मजबूती के लिए काम करने को प्रेरित किया और सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमृतपल सिंह,हरचरण सिंह संधू जॉइंट सेक्रेटरी पंजाब,जिलाध्यक्ष महिला विंग गुरप्रीत कौर,ब्लाक प्रधान गुरनाम सिंह,वरुण सज्जन,अतुल भगत,मीता सभरवाल,सीबू लाहोरिया,दीपक,राजिंदर कुमार,संदीप बिल्ला, गोल्डी,अश्वनी कुमार,संतोख भगत सनी कंगोत्रा व् बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के वालंटियर उपस्थित थे।

जालंधर वेस्ट में बड़ी संख्या में युवाओं ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आप में हुए शामिल : मोहिंदर भगत Read More »

जालंधर में सौतेले पिता की हैवानियत, अपनी ही नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार; आरोपी अरेस्ट

जालंधर: जालंधर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव खुसरोपूर में सौतेले बाप ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म जैसे घिनौने काम को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है जिसे थाना सदर की पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इस संबंध में खुसरोपुर निवासी पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उसके पहले पति से तलाक होने के बाद उसने दूसरी शादी खुसरोपुर निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह से की थी। पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी नाबालिक बच्ची के साथ उसका सौतेला बाप पिछले लंबे समय से धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। जब यह बात उसे पता चली तो उसने तुरंत थाना सदर की पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पीड़ित नाबालिग युवती का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया। वहीं आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म तथा पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ कर रही है।

जालंधर में सौतेले पिता की हैवानियत, अपनी ही नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार; आरोपी अरेस्ट Read More »

कर्ज लेकर UK गए पंजाबी नौजवान की मौत, 8 महीने पहले ही पहुंचा था विदेश; परिवार ने शव वापस बुलाने के लिए भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार

अजनाला: इंग्लैंड से एक दुखद खबर आई है, जहां घर की माली हालत सुधारने के लिए यूके गए अजनाला के चम्यारी गांव के 22 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। अमृतपाल की बीमारी के कारण मौत हो गई। अमृतपाल सिंह की मौत की खबर के बाद उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक अमृतपाल सिंह की मां नरिंदर कौर, पिता अंग्रेज सिंह और चाचा ने बताया कि आठ महीने पहले उन्होंने घर की माली हालत सुधारने के लिए कर्ज लेकर अमृतपाल सिंह को इंग्लैंड भेजा था। जहां बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई है। उन्होंने भारत सरकार से अनुरोध किया कि उनके बेटे अमृतपाल सिंह के शव को भारत वापस लाने में उनकी मदद की जाए।

कर्ज लेकर UK गए पंजाबी नौजवान की मौत, 8 महीने पहले ही पहुंचा था विदेश; परिवार ने शव वापस बुलाने के लिए भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार Read More »

स्कूलों में चलने वाले AC का खर्च उठाएं बच्चों के मां-बाप: हाईकोर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने निजी स्कूल द्वारा एसी सुविधा के लिए शुल्क वसूले जाने से रोकने की मांग वाली एक जनहित याचिका (पीआईएल) को खारिज कर दिया। इस दौरान अदालत ने कहा कि एसी (वातानुकूलन) का शुल्क अभिभावकों को ही देना होगा। दरअसल, दिल्ली के एक निजी स्कूल की ओर से कक्षाओं में वातानुकूलन के लिए प्रतिमाह 2,000 रुपये वसूले जाने के खिलाफ एक छात्र के अभिभावक ने याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता का बच्चा नौवीं कक्षा में पढ़ता है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की खंडपीठ ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि स्कूल में बच्चों को प्रदान की जाने वाली वातानुकूलन की सेवाओं की लागत माता-पिता को वहन करनी होगी, क्योंकि यह प्रयोगशाला शुल्क जैसे अन्य शुल्कों से अलग नहीं है। अदालत ने कहा कि स्कूल का चयन करते समय माता-पिता को स्कूल में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं और लागत का ध्यान रखना होगा। ऐसी सुविधाएं प्रदान करने का वित्तीय बोझ अकेले स्कूल प्रबंधन पर नहीं डाला जा सकता है। शिक्षा विभाग (डीओई) को मामले की जानकारी है और वह कार्रवाई रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। पीठ ने कहा कि अदालत इस जनहित याचिका पर विचार करने की इच्छुक नहीं हैं और इसे खारिज किया जाता है।

स्कूलों में चलने वाले AC का खर्च उठाएं बच्चों के मां-बाप: हाईकोर्ट Read More »

Translate »