Elleen News

Hot News

कर्ज लेकर UK गए पंजाबी नौजवान की मौत, 8 महीने पहले ही पहुंचा था विदेश; परिवार ने शव वापस बुलाने के लिए भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार

अजनाला: इंग्लैंड से एक दुखद खबर आई है, जहां घर की माली हालत सुधारने के लिए यूके गए अजनाला के चम्यारी गांव के 22 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। अमृतपाल की बीमारी के कारण मौत हो गई। अमृतपाल सिंह की मौत की खबर के बाद उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक अमृतपाल सिंह की मां नरिंदर कौर, पिता अंग्रेज सिंह और चाचा ने बताया कि आठ महीने पहले उन्होंने घर की माली हालत सुधारने के लिए कर्ज लेकर अमृतपाल सिंह को इंग्लैंड भेजा था। जहां बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई है। उन्होंने भारत सरकार से अनुरोध किया कि उनके बेटे अमृतपाल सिंह के शव को भारत वापस लाने में उनकी मदद की जाए।

Translate »