Elleen News

Hot News

जालंधर के 34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या, गुरुद्वारा से लौटते वक्त हुई वारदात; तड़प-तड़पकर मौके पर तोड़ दिया दम

जालंधर: जालंधर के 34 वर्षीय युवक की दुबई में हत्या की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान पंकज डौल पुत्र बलविदंर के रूप में हुई जो जालंधर कैट से सटे जमशेर खास की पत्ती सेखों का निवासी था।

मिली जानकारी के अनुसार पंकज डौल रविवार को दुबई के अलकोज में स्थित एक गुरुद्वारा से माथा टेक कर वापस लौट रहा था। इस दौरान कुछ पगड़ीधारी युवकों का पंकज के साथ मामूली विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उक्त युवकों ने पंकज पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। खून से लथपथ पंकज क्राइम सीन पर तड़फता रहा। कुछ देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

वहीं, पीछे आ रहे पंकड के साथियों ने उक्त आरोपियों को रोकने की कोशिश की, मगर आरोपी वहां से फरार हो गए थे। जिसके बाद जांच के लिए मौके पर अलकोज सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी थी।

कुछ देर बाद पुलिस ने उक्त हत्यारों को सिटी से गिरफ्तार कर लिया गया। पकंज के छोटे भाई गोपी ने बताया कि पंकज करीब 13 साल पहले दुबई गया था। वह एक निजी कंपनी में बातौर फोरमैन काम करता था। हर साल में एक बार वह छुट्टी के लिए पंजाब आता था।

Translate »