Elleen News

Hot News

धर्मांतरण का धंधा: 50 हजार का लालच देकर हिंदुओं को बनाने चले थे ईसाई, पुलिस ने प्लॉन पर फेरा पानी; दो आरोपियों को किया अरेस्ट

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से धर्म परिवर्तन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दो नहीं बल्कि, पूरे जत्थे को हिंदू से ईसाई धर्म में परिवर्तित करने की कोशिश की जा रही थी। इसके लिए सभी को लोगों को बसों में बैठाकर उन्नाव के चर्च ले जाया जा रहा था। वहीं सभी लोगों का धर्मांतरण करवाया जाना था। धर्म के सौदागरों ने इसके बदले लोगों को 50 हजार रुपये प्रति माह देने का वादा भी किया था। लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बसों को रुकवाया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली कि गंगा बैराज क्षेत्र से दो बसें उन्नाव के लिए जा रही हैं। इसमें कई लोग सवार हैं। सभी हिंदू लोग हैं। उन्हें पैसे के बदले ईसाई बनाने के लिए ले उन्नाव के चर्च ले जाया जा रहा है। पुलिस तुरंत एक्शन में आई और दोनों को बसों को रास्ते में ही रोक लिया गया। तब पता चला कि दो आरोपी इन सभी लोगों को चर्च ले जा रहे हैं। ताकि वहां उन्हें हिंदू से ईसाई बना दिया जाए।

बस में सवार लोगों ने बताया कि इन्ही दो लोगों ने उन्हें लालच दिया था कि अगर वो ईसाई धर्म अपनाते हैं तो प्रति माह उन्हें 50 हजार रुपये मिलेंगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तभी बजरंग दल के कुछ लोग भी वहां पहुंच गए। उन्हें भी इसकी सूचना मिली थी। काफी देर तक वहां हंगामा हुआ। फिर पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर थाने चली गई। हालांकि, दोनों आरोपियों को बाद में छोड़ दिया गया।

एक शख्स ने बताया कि वो गरीब परिवार से है। दो आरोपियों में से एक ने उसे लालच दिया था कि अगर वो हिंदू से क्रिश्चियन बन जाता है तो उसे हर माह 50 हजार रुपये मिलेंगे। साथ ही अन्य सुविधाएं भी उसे दी जाएंगी। वो उसकी बातों में आ गया और उनके साथ चलने को तैयार हो गया। एसीपी महेश कुमार ने बताया कि मामले पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Translate »