Elleen News

Hot News

BJP Candidates List: BJP की 8वीं लिस्ट जारी, हंसराज हंस को फरीद कोट से मिला टिकट,गुरदासपुर से सनी देओल का कटा पत्ता

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को अपने लोकसभा उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी कर दी। इसमें पंजाब के गुरदासपुर से दिनेश सिंह ‘बब्बू’ को टिकट दिया गया है। वहीं सनी देओल का नाम कट गया है।

इसके अलावा अमृतसर से तरणजीत सिंह संधू, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा फरीदकोट से हंस राज हंस को मौका दिया गया है। वहीं पटियाला से परनीत कौर चुनावी मैदान में उतरेंगी।

जालंधर से सुशील कुमार रिंकू को टिकट

बीजेपी ने जालंधर से सुशील कुमार रिंकू को टिकट दिया है। जो कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू को उम्मीदवार बनाया गया है। बिट्टू भी कांग्रेस में थे और कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

Translate »