Elleen News

Hot News

जालंधर में सौतेले पिता की हैवानियत, अपनी ही नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार; आरोपी अरेस्ट

जालंधर: जालंधर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव खुसरोपूर में सौतेले बाप ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म जैसे घिनौने काम को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है जिसे थाना सदर की पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

इस संबंध में खुसरोपुर निवासी पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उसके पहले पति से तलाक होने के बाद उसने दूसरी शादी खुसरोपुर निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह से की थी। पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी नाबालिक बच्ची के साथ उसका सौतेला बाप पिछले लंबे समय से धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था।

जब यह बात उसे पता चली तो उसने तुरंत थाना सदर की पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पीड़ित नाबालिग युवती का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया। वहीं आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म तथा पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ कर रही है।

Translate »