Elleen News

Hot News

admin

सोना कारोबारी के ठिकानों पर IT की रेड, 26 करोड़ नकद और 90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में सुराणा ज्वैलर्स के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की रेड पड़ी है। इस छापेमारी में 26 करोड़ रुपए नकद और 90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से आयकर विभाग काफी अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। हालही में विभाग ने नांदेड में बड़ी कार्रवाई की थी और 170 करोड़ रुपए की बेहिसाब संपत्ति जब्त की थी। इसके बाद अब नासिक में भी विभाग ने बड़ा काम किया है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से महाराष्ट्र में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग को नोट गिनने में कई घंटे लगे। इसके लिए कई टीमों को बुलाया गया और फिर जो आंकड़ा सामने आया, वो चौंकाने वाला था।

सोना कारोबारी के ठिकानों पर IT की रेड, 26 करोड़ नकद और 90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Read More »

पंजाब में 1 जून को छुट्टी का ऐलान, सभी सरकारी दफ्तर, बैंक, फैक्ट्रियां और दुकानें रहेंगी बंद

चंडीगढ़: पंजाब में 1 जून को छुट्टी घोषित की गई है। इस दौरान सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, बैंकों, संस्थानों, फैक्ट्रियों और दुकानों में सवैतनिक अवकाश रहेगा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि लोग पंजाब राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान कर सकें। इस बार चुनाव आयोग ने 70 से अधिक वोट डालने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान किसी भी होटल, रेस्तरां, क्लब, सामुदायिक केंद्र, सीएसडी कैंटीन, दुकानों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर शराब की बिक्री नहीं की जाएगी। शराब के स्टॉक पर सख्ती से नियंत्रण रखा जाएगा। बिना लाइसेंस वाले परिसरों में शराब भंडारण पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाएगा।

पंजाब में 1 जून को छुट्टी का ऐलान, सभी सरकारी दफ्तर, बैंक, फैक्ट्रियां और दुकानें रहेंगी बंद Read More »

करतार सिंह साराभा की धरती पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए युवाओं को देश भक्ति का नशा करना होगा:- किशनलाल शर्मा

जालंधर आज 24 मई पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की और से भारत माता के महान सपूत शहीद करतार सिंह सराभा जी का जन्मदिवस बड़ी श्रधापुर्वक गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में मनाया गया। इस कार्यक्रम में सेंकडो की संख्या में युवा उपस्तिथ हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ देशभक्ति गीत गा कर किया इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के प्रधान किशनलाल शर्मा ने कहा की करतार सिंह साराभा जेसे करांतिकारी राष्ट्रभक्तो की देश को जरुरत है करतार सिंह साराभा जेसे करांतिकारी वीरो के बदोलत देश को आज़ादी मिली है इस आज़ादी को बरक़रार रखने के लिए युवा पीडी को आगे आना होगा ताकि समाज में बढ़ रही नशाखोरी भरष्टाचार को खत्म किया जा सके इस अवसर पर डॉ विनीत शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की करतार साराभा भारत माता के महान सपूत थे जिनकी क़ुरबानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता इस अवसर पर मंच के अजमेर सिंह बादल ने कहा की जन जाग्रति मंच का लक्ष्य शहीदों के जन्मदिवस व शहीदी दिवस मनाकर युवाओं में नया जोश भरना है ताकि नौजवान हमेशा अपने देश की सेवा के लिए तत्पर रहे और इस अवसर पर अजमेर सिंह बादल, सरवन शर्मा, बोबिन शर्मा, नवीन भल्ला, आदित्य शर्मा,आदिपलवी वर्मा, परवीन भर्ती, किरण भगत, बावा वर्मा, राजिंदर शर्मा,सुमन राणा, अभि बेदी, राजिंदर कौर बादल, अन्य मौजूद रहें। केप्सन :- करतार सिंह सराभा जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके चित्र पर श्रधा के सुमन अर्पित करते हुए किशनलाल शर्मा विनीत शर्मा, सरवन शर्मा व् अन्य चित्र 2: करतार सिंह सराभा जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके चित्र पर श्रधा के सुमन अर्पित करते हुए अनु शर्मा,सुमन राणा, अभि बेदी, राजिंदर कौर बादल,अन्य

करतार सिंह साराभा की धरती पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए युवाओं को देश भक्ति का नशा करना होगा:- किशनलाल शर्मा Read More »

आम आदमी पार्टी ने जो वादे किए उसे पूरा करके दिखाया और आगे भी करके दिखाएंगे – विधायक रमन अरोड़ा

जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पवन टीनू के लिए आज जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा ने कई चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए टीनू के हक में चुनाव प्रचार करते हुए इलाका निवासियों से कहा कि पवन टीनू की जीत जालंधर शहर के विकास को नई राह पर लेकर जाएगी पवन टीनू की जीत मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के पिछले 2 साल के कार्यकाल में पंजाब के लोगों द्वारा जो उन्हें प्यार दिया गया है उसे प्यार को और बढ़ाएगी और उसी के साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले से और ज्यादा मजबूत होकर पंजाब की तरक्की खुशी और विकास के लिए कार्य करेंगे जिस प्रकार से पिछले 2 साल के दौरान मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवत मन ने लोगों की शिक्षा और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लोगों के सुख सुविधा देने की कोशिश की है उसे देखते हुए लोगों अब चाहते हैं की राजनीति उन लोगों के हाथ में दी जाए जो लोग सच में लोगों की सेवा करना चाहते हैं और लोगों के लिए तत्पर रहना चाहते हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में राजनीति की परिभाषा को बदला है आज विधायक रमन अरोड़ा द्वारा जालंधर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं विभिन्न विभिन्न इलाकों में दर्जनों चुनावी बैठकर की गई जिसके जिसमें दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री सरदार भगवत मांगे मार्गदर्शन में रमन अरोड़ा को यह विश्वास दिलाया कि 1 जून को हम सभी इकट्ठे होकर क्षेत्र से भारी मतों से पवन टीनू को विजय बनाएंगे ।। जालंधर सेंट्रल हल्के में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर विधायक श्री रमन अरोड़ा ने प्रेम नगर मोहला गोबिंदगढ़,रामामंडी, सहित अन्य इलाको में मीटिंग की गई, जिसमे लोगों का भरपूर समर्थन मिला इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने अपने प्रभावशाली संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान की विकासवादी सोच को लेकर हर वर्ग आप से जुड़ने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही जालंधर लोकसभा हलके का विकास व लोगों को सुरक्षा की सुविधा दे सकती हैउन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब को विकास की राह पर ले जा रही है। लोगों को अब राज्य सरकार के कामकाज पर भरोसा है। उन्होंने कहा,पंजाब की आप सरकार ने अपनी अब तक की कारगुजारी में इसे धरातल पर लागू कर भी दिखाया है। अवसर पर वार्ड इंचार्ज विक्की तुलसी, अमरदीप संदल, सहित अन्य लोग उपस्थित थे  

आम आदमी पार्टी ने जो वादे किए उसे पूरा करके दिखाया और आगे भी करके दिखाएंगे – विधायक रमन अरोड़ा Read More »

जालंधर में हजारों करोड़ के निवेश और विकास के लिए आम आदमी पार्टी के सांसद… सृजन- पवन टीनू

जालंधर, 24 मई (पत्थर प्रेरक) – जालंधर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू ने आज जालंधर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बैठकें करते हुए कहा कि स्थानीय नेता जालंधर के लोगों को अपना काम करवाने के लिए लोकल आगू की जरूरत है, उन्होंने वादा किया कि आप आम आदमी पार्टी के सांसद को जिताएं ताकि जालंधर लोकसभा क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपये का निवेश और विकास कार्य हो सकें क्योंकि पंजाब में आदमी पार्टी के सत्ता में रहते हुए हम विकास के किसी भी काम को उपेक्षित नहीं रहने देंगे । पवन टीनू ने कहा कि जालंधर शहर अब बहुत बड़ा हो गया है और इसमें सबसे बड़ी समस्या भीड़भाड़, ट्रैफिक आदि है, जो बड़े पैमाने पर जनजीवन और व्यापार को प्रभावित कर रही है। पवन टीनू ने कहा कि आपके आशीर्वाद से वह जालंधर लोकसभा क्षेत्र की सभी समस्याओं के लिए संसद में आवाज उठाएंगे, क्योंकि जालंधर शहर में जगह-जगह बहुमंजिला पार्किंग व्यवस्था, नए पुलों का निर्माण और मेट्रो परिवहन को लागू करने की जरूरत है पवन टीनू ने स्मार्ट सिटी परियोजना को पुनर्जीवित करने का वादा करते हुए कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार ने 2 वर्षों में उन लोक-हितैषी नीतियों को लागू किया है जो परिवार की सरकारें 25 वर्षों में नहीं कर सकीं और यह विकास जारी रहेगा। इससे पहले, पवन टीनू सुबह शहर के अर्बन स्टेट फेज 1 में एक सार्वजनिक बैठक करने के बाद जिला बार एसोसिएशन से मिले। इस बीच, पवन टीनू और अन्य आप नेताओं ने अटारी बाजार में डोर-टू-डोर कार्यक्रम चलाया और टांडा रोड, बाबा दीप सिंह नगर, गांधी नगर, रेरू गांव, लूंबा गांव, आकाश कॉलोनी और शहर के अन्य इलाकों में सार्वजनिक बैठकों को भी संबोधित किया। किये गये जिसमें दर्शकों के पक्ष में भरपूर प्रतिक्रिया मिली इस बीच, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में और जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मोहिंदर भगत और पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी के नेतृत्व में कई भाजपा और कांग्रेस नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इनमें सुदेश भगत भाजपा जिला सचिव, गगनदीप भाजपा, रजनीश चाचा पूर्व वाइस चेयरमैन जिंको पंजाब सरकार, कांग्रेस नेता विजय मिंटू, रुतेश निहंग पार्षद वार्ड 35, विजय कुमार, देविंदर स्याल, राजिंदर कुमार, राकेश कुमार, ललित पम्मा, नितिन भगत के अलावा चरण दास, राजिंदर रूबी, विजय कुमार, अम्मित भगत प्रधान सतगुरु कबीर प्रकाश उत्सव मेला कमेटी के नेता और उनके समर्थक शामिल थे। फेज-1 में मनिंदर सिंह मागो, मिंटू जुनेजा पार्षद, चेयरमैन मार्केटिंग कमेटी सुभाष भगत, बलजीत पोपी पूर्व डायरेक्टर, ए.के. मदन, गुरचरण सिंह चन्नी आदि नेता एवं जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता शुभम सचदेवा प्रदेश सचिव, संजू शर्मा जिला अध्यक्ष, सन्नी कुमार जैनिंट सचिव, जगरूप सिंह सरिंह, सारिथक शर्मा, जसबीर सिंह, जगत मैनी, जे.पी. सिंह, अर्जुन खुराना, राजेश कुमार, मनिंदर राल, मैडम अमनदीप, अमरीक सिंह सैनी, नवीन जैन और अन्य वकीलों ने ‘आप’ की नीतियों की सराहना की और उनका समर्थन करने का वादा किया।

जालंधर में हजारों करोड़ के निवेश और विकास के लिए आम आदमी पार्टी के सांसद… सृजन- पवन टीनू Read More »

केदारनाथ में जब हवा में नाचने लगा हेलिकॉप्टर, बाल-बाल बची श्रद्धालुओं की जान

देहरादून: केदारनाथ में एक प्राइवेट कंपनी के हेलीकॉप्टर को तकनीकी गड़बड़ी के कारण आपात स्थिति में हेलीपैड से कुछ ही मीटर की दूरी पर उतारना पड़ा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को खरोंच तक नहीं आई और हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर में 6 श्रद्धालुओं समेत कुल 7 लोग सवार थे। क्रिस्टल एवियेशन कंपनी के इस हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी और सोनप्रयाग के बीच शेरसी हेलीपैड से उड़ान भरी थी, और तकनीकी खामी के बावजूद पायलट की सूझबूझ की वजह से कोई बड़ा हादसा होने से रह गया। एक अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और श्रद्धालुओं को भगवान केदारनाथ के दर्शन करा दिए गए हैं। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह 7 बजे की है जब क्रिस्टल एवियेशन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी और सोनप्रयाग के बीच शेरसी हेलीपैड से उड़ान भरी थी। प्रशासन की ओर से बताया गया कि इसी बीच, तकनीकी खामी की जानकारी मिलते ही पायलट ने हेलीकॉप्टर को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पर आपात स्थिति में उतारा। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पायलट की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामी की जानकारी मिलने के बाद भी पायलट ने अपना धैर्य नहीं खोया और हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में सुरक्षित उतार लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं और सभी को बाबा केदारनाथ के दर्शन करा दिए गए हैं। गहरवार ने कहा कि हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की जांच कराई जा रही है। बता दें कि इन दिनों चार धाम यात्रा के तहत तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

केदारनाथ में जब हवा में नाचने लगा हेलिकॉप्टर, बाल-बाल बची श्रद्धालुओं की जान Read More »

Weather Update: पंजाब में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, इन 15 जिलों में जारी हुआ हीट वेट का आरेंज अलर्ट

चंडीगढ़: पंजाब में भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। पंजाब के तापमान में औसतन 1.4 डिग्री की गिरावट आई है। गुरुवार एक बार फिर सबसे गर्म रहा लेकिन पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.2 डिग्री की कमी आई है। इस बीच मौसम विभाग ने पंजाब में लू को लेकर रेड की जगह ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। इस विक्षोभ के कारण बारिश तो नहीं हुई, लेकिन तापमान में थोड़ी गिरावट आई। आज भी पंजाब में तापमान 45 डिग्री या उससे थोड़ा कम रहने का अनुमान है। लेकिन ये राहत ज्यादा देर के लिए नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, जालंधर, बठिंडा, बरनाला, मनसा और संगरूर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तापमान 45 डिग्री या उससे कम रहने का अनुमान है। अन्य सभी जिलों होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update: पंजाब में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, इन 15 जिलों में जारी हुआ हीट वेट का आरेंज अलर्ट Read More »

भयानक हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तीर्थयात्रियों से भरी ट्रैवलर, 7 लोगों की मौके पर मौत; 20 से ज्यादा घायल

नई दिल्ली: अंबाला-दिल्ली-जम्मू हाईवे पर कल देर रात बड़ा बस हादसा हो गया। जिसमें 7 की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए। अंबाला पुलिस हादसे की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक यूपी के तीर्थयात्रियों से भरी ये ट्रैवलर खड़े ट्रक में जा घुसी। घटना अंबाला में एनडीआई प्लाजा मोहरा के पास जीटी रोड पर हुई। जानकारी के मुताबिक, यूपी के बुलंदशहर के श्रद्धालु वैष्णो माता मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी ट्रैवलर गाड़ी यहां खड़े ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें पास के आदेश अस्पताल और अन्य को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भयानक हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तीर्थयात्रियों से भरी ट्रैवलर, 7 लोगों की मौके पर मौत; 20 से ज्यादा घायल Read More »

शंभू मोर्चे से लौट रहे किसानों से भरी बस हादसे का शिकार, 32 किसान घायल; 9 की हालत गंभीर

चंडीगढ़: शंभू बॉर्डर मोर्चे में शामिल होने के बाद लौटते वक्त किसान दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। किसान-मजदूरों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 32 किसान-मजदूर घायल हो गए हैं। किसानों और मजदूर संगठनों द्वारा 13 फरवरी से शुरू किए गए आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर अलग-अलग सीमाओं पर बड़ी रैलियां निकाली गईं। ये किसान इस रैली में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, संघर्ष कमेटी अमृतसर जिले के गांव तलवंडी दोसंधा सिंह के खेत मजदूरों और महिलाओं से भरी शंभू बॉर्डर से लौट रही थी। इसी बीच रात करीब आठ बजे राया कस्बे के पास बस पलट गई। इससे बस में सवार एक महिला कर्मी समेत 32 किसान-मजदूर घायल हो गए हैं। इस हादसे के बाद घायलों को देर रात ही निजी साधन और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। 32 घायल किसानों में से 9 किसान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायल किसानों का इलाज कराया गया है।

शंभू मोर्चे से लौट रहे किसानों से भरी बस हादसे का शिकार, 32 किसान घायल; 9 की हालत गंभीर Read More »

ध्यान दें! जालंधर में इन चीजों पर लगा प्रतिबंध, अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

जालंधर: अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट, जालंधर मेजर डा. अमित महाजन ने फौजदारी संहिता 1973 (1974 एक्ट 2) की धारा 144 के तहत अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए जिला जालंधर की सीमा के भीतर किसी भी प्रकार के सिविल रिमोट/पायलट एयरक्राफ्ट सिस्टम/ड्रोन/हेलीकॉप्टर (भारत के माननीय प्रधान मंत्री के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर/विमान के इलावा) आदि की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश 24.05.2024 को दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगा।

ध्यान दें! जालंधर में इन चीजों पर लगा प्रतिबंध, अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश Read More »

Translate »