Elleen News

Hot News

शंभू मोर्चे से लौट रहे किसानों से भरी बस हादसे का शिकार, 32 किसान घायल; 9 की हालत गंभीर

चंडीगढ़: शंभू बॉर्डर मोर्चे में शामिल होने के बाद लौटते वक्त किसान दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। किसान-मजदूरों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 32 किसान-मजदूर घायल हो गए हैं। किसानों और मजदूर संगठनों द्वारा 13 फरवरी से शुरू किए गए आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर अलग-अलग सीमाओं पर बड़ी रैलियां निकाली गईं। ये किसान इस रैली में हिस्सा लेकर लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, संघर्ष कमेटी अमृतसर जिले के गांव तलवंडी दोसंधा सिंह के खेत मजदूरों और महिलाओं से भरी शंभू बॉर्डर से लौट रही थी। इसी बीच रात करीब आठ बजे राया कस्बे के पास बस पलट गई। इससे बस में सवार एक महिला कर्मी समेत 32 किसान-मजदूर घायल हो गए हैं।

इस हादसे के बाद घायलों को देर रात ही निजी साधन और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। 32 घायल किसानों में से 9 किसान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायल किसानों का इलाज कराया गया है।

Translate »