Elleen News

Hot News

लुधियाना: स्क्रैप गोदाम में कंप्रेसर खोलते समय जबरदस्त धमाका, एक युवक गंभीर रूप से घायल; इलाके में अफरा-तफरी

लुधियाना: लुधियाना के बसंत नगर में आज सुबह एक स्कैप गोदाम में कंप्रेसर फटने से धमाका हो गया। इस धमाके में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसें डीएमसी में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। लोगों के मुताबिक आज जब मजदूर कंप्रेसर खोल रहे थे तो अचानक विस्फोट हो गया।

इस घटना से इलाके के लोग सहम गए। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, दीपक ट्रेडर करीब 35 साल से बसंत नगर में कारोबार कर रहा है। हादसे में राजन नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Translate »