जालंधर: वडाला चौंक के नजदीक फायरिंग की खबर सामने आई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गोली एक व्यक्ति के पेट में लगी है। दरअसल वह बस में सवार होकर आया था, व्यक्ति जैसे ही बस से उतरा तो उसके पेट में गोली लग गई। घायल को उपचार के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
जालंधर में फायरिंग से मचा हड़कंप, शख्स के पेट में लगी गोली; घायल को ले जाया गया सिविल अस्पताल
