पंजाब में सुबह-सुबह बड़ी वारदात, सिर पर कुल्हाड़ी मार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट; घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार
बठिंडा: बठिंडा के गोपाल नगर गली नंबर नौ में आज सुबह एक पति द्वारा अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैनाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पास में रहने वाली महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि दो-तीन दिन पहले एक शख्स उसके पास आया था। महिला पर उसका पति शक करता था। शक को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। आज सुबह उठकर उसे पता चला कि वह बेहोश पड़ी है। इसके बाद महिला की बहन को बुलाया गया। बाद में पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। थाना कैनाल के थानेदार ने कहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से पति फरार है। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। उन्होंने कहा कि परिजन जो भी बयान देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



















