Elleen News

Hot News

पंजाब में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पारा 48 डिग्री के हुआ पार

चंडीगढ़: पंजाब में तापमान ने पिछले 46 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को बठिंडा में तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह पंजाब में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 29 मई तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में अभी दो दिन तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। बठिंडा में तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जो 21 मई 1978 के तापमान से 0.7 डिग्री ज्यादा है। इस दिन पंजाब में अधिकतम तापमान अमृतसर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके साथ ही बठिंडा के बाद सबसे अधिक तापमान पठानकोट में 47.1 डिग्री रहा। इसके साथ ही फिरोजपुर का तापमान 45.7 डिग्री, फरीदकोट का 45.6 डिग्री, अमृतसर का 45.4 डिग्री दर्ज किया गया है। अमृतसर में सोमवार को पारा 45.4 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार शाम को जालंधर शहर का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री, लुधियाना का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री और मोहाली का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला में कल शहर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री तक पहुंच गया।

Translate »