Elleen News

Hot News

गुरुद्वारे में सेवा करते समय ग्रंथी सिंह हादसे का शिकार, करंट लगने से हुई मौत

गोराया: जालंधर जिले के ब्लॉक फिल्लौर के गांव दुसांझ कलां से एक दुखद खबर आई है। यहां गुरुद्वारा धर्म दुवारा साहिब में सेवा करते समय हैड ग्रंथी सिंह के साथ बड़ा हादसा हो गया। हैड ग्रंथी सुरिंदर सिंह सोढ़ी उम्र करीब 43 साल की बिजली की तारों से करंट लगने से मौत हो गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष जुगिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे निशान साहिब को स्थान पर चढ़ाते समय निशान साहिब ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से टकरा गया और करंट लगने से सुरिंदर सिंह सोढ़ी की मौत हो गई। इससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जुगिंदर सिंह ने बताया कि सोढ़ी करीब 32 साल से अपने परिवार के साथ गांव दुसांझ कलां में रह रहा था। सोढ़ी अपने परिवार में बुजुर्ग मां, पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर करीब 2.30 बजे गांव दुसांझ कलां के श्मशान घाट में किया जाएगा।

Translate »