Elleen News

Hot News

admin

पंजाब में बड़ी वारदात: भाई ने अपने ही चचेरे भाई को मां के सामने उतारा मौत के घाट; एक माह पहले ही विदेश से लौटा था मृतक

गुरदासपुर: गुरदासपुर के काहनूवान ब्लॉक के गांव चक शरीफ में एक बड़ी घटना घटी है, जहां एक भाई ने अपने ही चचेरे भाई की हत्या कर दी है। मां के सामने ही उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, जमीन विवाद के चलते ताई के बेटे ने घर में घुसकर अपने चाचा के इकलौते बेटे की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मां की चीख सुन गांव के सारे लोग इकट्ठा हो गए। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है और उसकी उम्र करीब 34 साल बताई जा रही है और वह एक महीने पहले पुर्तगाल से गांव लौटा था लेकिन उसे नहीं पता था कि वह विदेश नहीं लौट पाएगा। विवाद वाटर होल से जुड़ा बताया जा रहा है।

पंजाब में बड़ी वारदात: भाई ने अपने ही चचेरे भाई को मां के सामने उतारा मौत के घाट; एक माह पहले ही विदेश से लौटा था मृतक Read More »

पंजाब पुलिस के ASI ने मांगी 10 हजार रुपए की रिश्वत, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों लेते दबोचा

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को बरनाला जिले के धनौला पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) निर्मल सिंह को रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य चौकसी ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को राजेश कुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और बताया कि उसके चचेरे भाई के खिलाफ धनौला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और उक्त एएसआई ने उससे 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की है अन्यथा उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और एएसआई निर्मल सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के पटियाला रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की कार्यवाही जारी हैं।

पंजाब पुलिस के ASI ने मांगी 10 हजार रुपए की रिश्वत, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों लेते दबोचा Read More »

अमेरिका में पंजाबी नौजवान की करतूत, छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, बीच-बचाव में आई मां को भी लगी गोली; फिर खुद उठा लिया ये खौफनाक कदम

कपूरथला: अमेरिका से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कपूरथला जिले के नारंगपुर गांव में रहने वाले एक परिवार में घरेलू विवाद के चलते युवक ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी, वहीं उसकी मां भी घायल हो गई। इसके बाद कथित आरोपी ने घर से कुछ दूर जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयों के शवों को कब्जे में ले लिया और मृतकों की मां को अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जांच शुरू कर दी। इस बारे में जानकारी देने वाले मृतक के पारिवारिक सदस्य पूर्व सरपंच सरबजीत सिंह पप्पल ने बताया कि उनके चाचा पूर्व सरपंच सूरत सिंह, जिनका बेटा भूपिंदर सिंह अपने दो बेटों करमजीत सिंह मुल्तानी और विपून मुल्तानी के साथ अमेरिका के मैंढिल में रहता था। बीती रात भूपिंदर सिंह का बड़ा बेटा करमजीत मुल्तानी घर आया और अपने कमरे में सो रहे अपने छोटे भाई विपून मुल्तानी (26) को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर बगल के कमरे में सो रहे उसके माता-पिता बाहर आये और बचाव के दौरान मां को गोली लग गई। इस घटना के बाद हमलावर करमजीत मुल्तानी घर से निकल गया और बाद में परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जबकि विपुन मुल्तानी घटना के दौरान मृत पाया गया। इसके बाद जब पुलिस हत्यारे की तलाश में निकली तो आरोपी युवक घर से एक किलोमीटर दूर मृत पाया गया। पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि हत्यारे ने अपने हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए पुलिस ने विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए उस घर को सील कर दिया है, जहां घटना हुई थी। इस घटना की खबर गांव में पहुंचते ही गांव में शोक की लहर फैल गई है।

अमेरिका में पंजाबी नौजवान की करतूत, छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, बीच-बचाव में आई मां को भी लगी गोली; फिर खुद उठा लिया ये खौफनाक कदम Read More »

जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता, दोहरे हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार

जालंधर: जालंधर में पुलिस ने स्थानीय विधीपुर फाटक पर हुई दो युवकों की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अंकुर गुप्ता ने सोमवार को बताया कि 27 मई 2024 को विधीपुर फाटक के पास स्थित एक खाली भूखंड से एक व्यक्ति का शव और एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला था, जिसकी इलाज दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मक्सूदां पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तकनीकी आधार पर जांच की तथा चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने इस मामले मे पुनीत निवासी अजीत नगर और रोहित कुमार निवासी दिलबाग नगर को सात जून को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों ने पूछताछ में बताय कि अपराध में इनके साथ मगनदीप निवासी भार्गो कैंप, शुभम सत्यावान निवासी दशमेश नगर, अदित्य निवासी दिलबाग नगर आअैर निशांत निवासी भार्गों कैंप भी शामिल थे। पुलिस ने आज मगनदीप और शुभम सत्यावान को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्ता ने बतया कि दोनों मृतक जिनकी पहचान मनप्रीत सिंह निवासी बस्ती गुजां और शिव कुमार शर्मा निवासी हरनाम दास पुरा के तौर पर हुई है, के खिलाफ छीना झपटी और नशाखोरी के मामले दर्ज हैं। दोनों मृतकों ने जोमैटो ओर स्वीगी के कर्मचारियों को लूटना शुरू कर दिया था। इसलिये आरोपियों, जो जोमैटो और स्वीगी के कर्मचारी हैं, ने मिल कर इनकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता, दोहरे हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार Read More »

मोदी सरकार में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, किस नेता को कौन सा मंत्रालय मिला? देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है। नई सरकार में पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। आज मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। शिवराज सिंह चौहान को ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री बनाया गया है। नितिन गडकरी को सड़क और परिवहन मंत्री, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री और एस जयशंकर को विदेश मंत्री बनाया गया है। अश्विनी वैष्णव को सूचना और प्रसारण मंत्री, मनोहर लाल खट्टर को शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। यहां देखें पूरी लिस्ट- राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय अमित शाह- गृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय नितिन गडकरी- सड़क परिवहन मंत्रालय जेपी नड्डा- स्वास्थ्य मंत्रालय, केमिकल एवं फर्टिलाइजर मंत्रालय शिवराज सिंह चौहान- कृषि मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास निर्मला सीतारमण- वित्त एवं कॉरपोरेट मंत्रालय एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय मनोहर लाल खट्टर- ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्रालय एचडी कुमारस्वामी- भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय पीयूष गोयल- वाणिज्य मंत्रालय धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्रालय जीतन राम मांझी- लघु उद्योग मंत्रालय राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह- पंचायती राज मंत्रालय, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग सर्बानंद सोनोवाल- जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय के. राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्रालय डॉ. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता मंत्रालय जुएनल ओरांव- जनजातीय कार्य मंत्रालय प्रल्हाद जोशी- उपभोक्ता मंत्रालय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, आईटी मंत्रालय गिरिराज सिंह- कपड़ा मंत्रालय ज्योतिरादित्य सिंधिया- दूरसंचार मंत्री एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय भूपेंद्र यादव- पर्यावरण एवं वन मंत्रालय गजेंद्र सिंह शेखावत- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय अन्नपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय किरेन रिजिजू- संसदीय कार्य मंत्रालय एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मनसुख मांडविया- श्रम मंत्रालय, युवा एवं खेल मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस जी. किशन रेड्डी- कोयला एवं खनन मंत्रालय चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय सीआर पाटिल- जलशक्ति मंत्रालय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी एवं योजना क्रियान्वयन, संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह- विज्ञान एवं तकनीक और भूविज्ञान मंत्रालय अर्जुन राम मेघवाल- कानून एवं न्याय मंत्री एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव- आयुष मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री जयंत चौधरी- स्किल डिवेलपमेंट मंत्रालय, शिक्षा राज्य मंत्री राज्य मंत्री जितिन प्रसाद- इस्पात एवं वाणिज्य राज्य मंत्री, आईटी राज्य मंत्री श्रीपद नाइक- ऊर्जा राज्य मंत्री एवं अक्षय ऊर्जा राज्य मंत्री पंकज चौधरी- वित्त राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर- सहकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले- सामाजिक एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर- कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री नित्यानंद राय- गृह राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, केमिकल एवं उर्वरक मंत्रालय वी. सोमन्ना- जलशक्ति एवं रेल राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी- ग्रामीण विकास राज्य मंत्री, संचार राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल- पंचायती राज एवं मत्स्य एवं पशुपालन राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे- लघु उद्योग एवं श्रम राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह- विदेश राज्य मंत्री, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री बीएल वर्मा- उपभोक्ता राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर- जहाजरानी एवं जलमार्ग राज मंत्री कमलेश पासवान- ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार- गृह राज्य मंत्री अजय टम्टा- सड़क परिवहन राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन- सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री सुरेश गोपी- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू- खाद्य प्रसंस्करण एवं रेल राज्य मंत्री संजय सेठ- रक्षा राज्य मंत्री रक्षा खडसे- युवा एवं खेल राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी- कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे- कोयला और खनन राज्य मंत्री दुर्गादास उइके- जनजातीय कार्य राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार- शिक्षा एवं पूर्वोत्तर विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर- महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री तोखन साहू- शहरी विकास राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी- जलशक्ति राज्य मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा- भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा- सड़क परिवहन राज्य मंत्री निमूबेन बम्भानियाम- उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल- सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन- अल्पसंख्यक कल्याण एवं पशुपालन राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा- विदेश एवं कपड़ा राज्य मंत्री

मोदी सरकार में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, किस नेता को कौन सा मंत्रालय मिला? देखें पूरी लिस्ट Read More »

Instagram की जबरदस्त ट्रिक, Short Message लिखते ही टाइप हो जाएगी पूरी लाइन

नई दिल्ली: अब आप शॉर्ट मैसेज लिखेंगे और पूरी संटेंस खुद टाइप हो जाएगा। इंस्टाग्राम पर आप शॉर्ट मैसेज की लिस्ट बना सकते हैं। यानी आपको बड़े-बड़े मैसेज टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ट्रिक से आपके टाइम की भी बचत होगी और आप सामने वाले को जल्दी-जल्दी रिप्लाई कर सकेंगे। यदि आप चाहते हैं कि इंस्टाग्राम पर केवल ty लिखें और खुद थैंक्यू सो मच टाइप हो जाए। या कोई भी शॉर्टकट लिखें तो संटेंस पूरा टाइप हो जाए। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस किसी के भी चैटबॉक्स में जाकर सेंड मैसेज के पास बने 3 डॉट वाले बॉक्स पर क्लिक करो फिर राइट साइड पर बने प्लस आइकन पर क्लिक करो। इसके बाद जो शॉर्टकट लिखना है वो लिखो उसके बाद नीचे उसका फुल फॉर्म लिखकर सेव करदें। इसके बाद किसी को भी शॉर्टकट मैसेज लिखते समय ही पूरा संटेंस टाइप हो जाएगा। लेकिन इस फैसेलिटी के लिए आपका अकाउंट प्रोफेशनल होना चाहिए, इसलिए ट्रिक आजमाने से पहले अपना अकाउंट टाइप प्रोफेशनल करलें इससे आपको और भी बेनिफिट्स मिलने लगेंगे। अपने अकाउंट को प्रोफेशनल अकाउंट में स्विच करने के लिए सबसे पहले सेटिंग के ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद अकाउंट पर क्लिक करें यहां आपको सारे ऑप्शन शो हो जाएंगे। इन सब ऑप्शन में “Switch to Professional Account” के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आप क्रिएटर और बिजनेस अकाउंट में सलेक्ट करें। अगर आप क्रिएटर ऑप्शन सलेक्ट करते हैं तो अपने प्रोफेशन को डिस्क्राइब करें। अब अपना फेसबुक पेज कन्केट करें, प्रोफेशनल अकाउंट के लिए फेसबुक पेज होना भी जरूरी है। इसके अलावा आपका अकाउंट पब्लिक होना चाहिए। ये करने के बाद आप आप प्रोफेशनल अकाउंट वाले सभी टूल्स और फीचर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको अपडेट के साथ नए-नए ट्रिक्स मिल रहेंगे।

Instagram की जबरदस्त ट्रिक, Short Message लिखते ही टाइप हो जाएगी पूरी लाइन Read More »

जालंधर में 42 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के बाद शव खेत में फेंका, 3 मासूम बच्चों का पिता का मृतक

जालंधर: जालंधर में 42 वर्षीय शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। घटना गोराया के गांव धुलेटा में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। मृतक की पहचान नूरमहल निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है। दिनेश के तीन बच्चे थे और वह ट्रांसपोर्ट का काम करता था। जानकारी के अनुसार, पहलवान दिनेश अपने घर से वीरवार को सुबह निकला था। घर पर बता कर गया था कि वह अपनी बहन के गांव में कबूतरबाजी मुकाबले के लिए जा रहा है। जब ज्यादा देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिवार ने दिनेश की बहन से भी पूछा, जहां पता चला कि वह वहां पर भी नहीं गया था। परिवार द्वारा मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करने के लिए गए, मगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की और वैसे ही मामले में जांच शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार रात के समय पारिवारिक सदस्यों को दिनेश का शव खून से लथपथ खेतों से मिला। पुलिस ने आज मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। एसएचओ मधुबाला ने कहा- क्राइम सीन पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम पहुंच गई थी। जहां से उन्होंने कई सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस को एक सीसीटीवी मिला, जिसमें एक नशा तस्कर दिनेश को अपने साथ ले जाता नजर आया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

जालंधर में 42 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के बाद शव खेत में फेंका, 3 मासूम बच्चों का पिता का मृतक Read More »

श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटे समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौके पर मौत

अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी साहिब ज्ञानी मलकीत सिंह वरपाल के बेटे हरचरणप्रीत सिंह रागी समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हरचरणप्रीत के साथ उनके ससुर जसबीर सिंह और एक साथी गुरप्रीत सिंह की भी मौत हो गई है। भाई हरचरणप्रीत सिंह 25 साल के थे। जानकारी के मुताबिक, भाई हरचरणप्रीत सिंह कीर्तन करते थे और टाटा नगर कीर्तन कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें कार सवार भाई हरचरणप्रीत सिंह समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ज्ञानी मलकीत सिंह ने बताया कि शव 8 जून को अमृतसर पहुंचेंगे और 9 जून को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटे समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौके पर मौत Read More »

विद्यार्थी ध्यान दें! जुलाई में होगी 4 कक्षाओं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं, PSEB ने किया डेटशीट का ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जुलाई महीने में 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा 4 जुलाई से शुरू होगी। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं 4 जुलाई से शुरू होकर 11 जुलाई तक चलेंगी। आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 4 जुलाई से 16 जुलाई के बीच होंगी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 जुलाई से 16 जुलाई तक और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 जुलाई से 19 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड की ओर से निर्णय लिया गया है कि 5वीं कक्षा की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। जबकि 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह 11 बजे शुरू होंगी। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आपको बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर लॉग इन करना होगा।

विद्यार्थी ध्यान दें! जुलाई में होगी 4 कक्षाओं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं, PSEB ने किया डेटशीट का ऐलान Read More »

फर्जी आधार कार्ड के जरिए संसद भवन में घुसने की कोशिश नाकाम, तीन संदिग्धों को CISF ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: संसद भवन में फर्जी आधार कार्ड से घुसने की कोशिश को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। CISF के जवानों ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर फर्जी आधार कार्ड से संसद भवन में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनपर CISF जवानों की नजर पड़ी और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक तीनों मजदूरों के नाम कासिम, शोएब और मोनिस हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज किया गया है। यह घटना 4 जून दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर संसद भवन के गेट नंबर 3 की बताई जा रही है। जब मजदूर संसद भवन के एंट्री गेट पर पहुंचे तो उनका आधार कार्ड सुरक्षाकर्मियों ने मांगा। इसके बाद जब उन्होंने आधार कार्ड देखा, तो उन्हें शक हुआ। उसके बाद जांच शुरू हुई। इसके बाद पता चला कि उनके आधार कार्ड फर्जी है और इसके तुरंत बाद मजदूरों को हिरासत में ले लिया गया। बता दें कि संसद भवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है। संसद भवन के अंदर एमपी लाउंज का निर्माण कार्य चल रहा है और इसी के लिए तीन मजदूर कथित तौर पर अंदर जा रहे थे। तीनों आरोपियों को शाहनवाज आलम नाम के कॉन्ट्रैक्टर ने हायर किया था।

फर्जी आधार कार्ड के जरिए संसद भवन में घुसने की कोशिश नाकाम, तीन संदिग्धों को CISF ने किया गिरफ्तार Read More »

Translate »