Elleen News

Hot News

चंडीगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, इस तारीख को तेज हवाओं के साथ बारिश पड़ने के आसार

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में आज और कल 2 दिन मौसम साफ रहेगा। इसके बाद मौसम विभाग ने 26 अप्रैल और 27 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम में बदलाव होगा। करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज गड़गड़ाहट और बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान बादल भी छाए रहेंगे। बीच-बीच में हल्की बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 26 अप्रैल को अधिकतम 37 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तथा 27 अप्रैल को अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस। जबकि 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

कल 23 अप्रैल को पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। चंडीगढ़ में इसका ज्यादा असर नहीं हुआ। लेकिन दोपहर में इसका असर चंडीगढ़ में देखने को मिला, जिससे सूरज अचानक गायब हो गया और बादल छाए रहे। कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है।

Translate »