Elleen News

Hot News

admin

अनियंत्रित होकर पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, 6 मासूमों की मौत, 15 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

महेंद्रगढ़: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत हो गई। 15 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कनीना कस्बे के गांव उन्हानी के पास हुआ। बीच सड़क बस नियंत्रण बिगड़ने से पलट गई। बस पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायल बच्चों को बसों से बाहर निकाला। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुटे। बच्चों के अभिभावक भी आनन फानन में मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी पुलिस को दी तो थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चों के शव कब्जे में लिए। कुछ बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें रेवाड़ी रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे का कारण ओवरटेक हो सकता है, क्योंकि सड़क पर ट्रैफिक ज्यादा होता है। ड्राइवर तेज स्पीड से ड्राइव कर रहा था कि अचानक ओवरटेक करने के चक्कर में बैलेंस बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई। बच्चे चीखने चिल्लाने लगे तो राहगीर दौड़े आए और बचाव अभियान चलाया। थाना प्रभारी उदयभान ने बताया कि GLP नामक प्राइवेट स्कूल की बस थी, जो कनीना कस्बे में है। आज ईद की छुट्टी थी, लेकिन छुट्टी के दिन स्कूल क्यों खोला गया, इसकी जांच की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ड्राइवर ने शराब पी हुई थी, इसकी भी जांच करेंगे। घायल बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।

अनियंत्रित होकर पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस, 6 मासूमों की मौत, 15 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती Read More »

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और उसके साथी को 3500 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बुधवार को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान सेक्टर-32, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना में पटवारखाने में तैनात राजस्व पटवारी सुखविंदर सिंह सोढ़ी और उसके साथी अमनदीप सिंह उर्फ दीप, निवासी गांव ढेरी, नजदीक मेहरबान, जिला लुधियाना को 3,500 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राज्य विजीलैंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यह खुलासा करते हुए कहा कि उपरोक्त राजस्व अधिकारी और उसके सहयोगी (कारिंदा) को तेलू राम, चंदर नगर, लुधियाना की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त पटवारी और उसका साथी उसके प्लॉट से संबंधित 30 साल का जमाबंदी रिकॉर्ड जारी करने के लिए 3,500 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। क्योंकि उसे बैंक से ऋण प्राप्त करना था, इसलिए उसे इस जमाबंदी के रिकॉर्ड की जरूरत थी। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि मुलाकात के दौरान, पटवारी ने उसे इस संबंध में अपने सहयोगी अमनदीप सिंह उर्फ दीप से मिलने के लिए कहा, जिसने रिश्वत के रूप में 3,500 रुपये की मांग की। जिसमें से पटवारी के सहयोगी ने 500 रुपये की मांग की और शेष राशि 3000 रुपये का भुगतान पटवारी को किया जाएगा। शिकायतकर्ता ने उक्त बातचीत की रिकॉर्डिंग की थी और इसे सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दिया था। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत संबंधी प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ दीप को उपरोक्त पटवारखाने की पार्किंग से दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह शिकायतकर्ता से 3500 रुपये की रिश्वत राशि ले रहा था। वहीं, पटवारी सुखविंदर सिंह सोढ़ी को भी उसके दफ्तर से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और उसके साथी को 3500 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार Read More »

पंजाब में भयानक हादसा, अनियंत्रित महिंद्रा पिकअप ने कई लोगों को रौंदा; 3 की मौत

मोगा: मोगा कोटकपूरा रोड स्थित कसाबा स्मॉलसर के मुख्य बस स्टैंड पर एक अनियंत्रित महिंद्रा पिकअप का कहर देखने को मिला। मोगा से कोटकपूरा जा रही महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने पांच लोगों को कुचल दिया, जिनमें से एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मोगा के बाघापुराना की ओर से आ रही महिंद्रा पिकअप गाड़ी स्मालसर गांव के पास ओवरटेक करने लगी तो तेज रफ्तार के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और बस स्टैंड के बाहर खड़े एक साइकिल सवार और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी बस स्टैंड के अंदर खड़े एक आइसक्रीम विक्रेता को टक्कर मारते हुए एक खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार, ई-रिक्शा चालक और एक महिला यात्री की मौत हो गई। महिला का पति और आइसक्रीम विक्रेता का मालिक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे छोटेसर थाना प्रभारी दिलबाग सिंह बराड़ और बाघा पुराना के डीएसपी दलबीर सिंह ने अनियंत्रित महिंद्रा पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पंजाब में भयानक हादसा, अनियंत्रित महिंद्रा पिकअप ने कई लोगों को रौंदा; 3 की मौत Read More »

जालंधर के लोग सुशील रिंकु को लोकसभा चुनावों में जीता कर नए युग की करेंगे शुरुआत–केडी भंडारी

जलांधर( )भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सीपीएस के डी भंडारी की अध्यक्षता में आज नॉर्थ हल्के के ईसानगर में भाजपा और मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने पार्टी का दामन थामाहै।इस अवसर पर भाजपा ज्वाइन करने वालों में मुख्य रूप से हिमांशु,मिथुन,राजवीर,रिंका,रोहित और अन्य साथी उपस्थित थे।इस अवसर पर के डी भंडारी ने भाजपा जॉइन करने पर उनका स्वागत किया वही कहा कि जालंधर में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से युवाओं में भाजपा से जुड़ने का भारी उत्साह है।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा का बढ़ता हुआ जनाधार विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति पर विश्वास करती है और अब जालंधर के लोग भी सुशील रिंकु को लोकसभा चुनावों में जीता कर नए युग की शुरुआत करेंगे।उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा का सांसद ही जालंधर के रुके हुए विकास के भविष्य में तस्वीर बदल सकता है इसलिए जालंधर वासियों को मोदी के विकास मॉडल पर वोट देना होगा।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा और आशीष सहगल,हसन सोनी,अनिल शर्मा, दिनेश महेंद्रु, हरप्रीतआदि उपस्थित थे।

जालंधर के लोग सुशील रिंकु को लोकसभा चुनावों में जीता कर नए युग की करेंगे शुरुआत–केडी भंडारी Read More »

लोकसभा चुनावी की तैयारियों को धार देगी भाजपा, जालंधर में खोला अपना चुनावी कार्यालय कार्यालय खोलने का उद्देश्य चुनाव संबंधी गतिविधियों को सेंट्रलाइज करना: सुशील रिंकू

जालंधर/ लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जालंधर में अपने चुनावी कार्यलय का आज उद्घाटन किया गया। कार्यालय के उद्घाटन से पहले वैदिक मंत्रोच्चार तथा हवन पूजन के साथ सुखमणि साहिब का पाठ भी करवाया गया। इस दौरान भाजपा की तमाम लीडरशिप के साथ लोकसभा जालंधर से पार्टी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भी विशेष तौर से मौजूद रहे। इस अवसर पर सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि अभी विपक्षी दलों द्वारा अपनर प्रत्याशी भी घोषित नहीं किये गए हैं जबकि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी तरह चुनावी मैदान में उतर चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस कदम ने सभी भाजपा विपक्षी दलों को चिंता में डाल दिया है उन्होंने कहा कि इस कार्यालय खोलने का उद्देश्य चुनाव संबंधी गतिविधियों को सेंट्रलाइज करना है। साथ ही मतदाताओं को यह संदेश देने की कोशिश है कि भाजपा विपक्ष की तुलना में अधिक तैयार है। रिंकू ने कहा कि निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। हमारी योजनात्मक और संगठनात्मक पक्ष जो भी चुनाव के लिए आवश्यक हैं, वो सभी तैयार हैं। चुनाव के लिए विधानसभा और लोकसभा संचालन समितियां भी सक्रिय हैं। विधिवत चुनाव अभियान की शुरूआत आज से की जा रही है। हमारे बूथ और पन्ना प्रमुख तक सभी टीमें तैयार हैं। जनता के बीच कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से मीटिंग की जा रही है। कुछ दिन में चुनाव का डिजाइन तैयार कर दिया जाएगा। फिर उसी पैरामीटर पर प्रचार किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा जालंधर में लोकसभा चुनाव में बड़ा इतिहास रचने का काम करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प ले चुका हैं। इस मोके पंजाब भाजपा के महासचिव राकेश राठौर, भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक के.डी.भंडारी, पूर्व जिला प्रधान रमन पब्बी, भगत मनोहर लाल, गोल्डी भाटिया, सतनाम सिंह बिट्टा, अशोक चड्डा, सहित भाजपा के कार्यकर्त्ता काफी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनावी की तैयारियों को धार देगी भाजपा, जालंधर में खोला अपना चुनावी कार्यालय कार्यालय खोलने का उद्देश्य चुनाव संबंधी गतिविधियों को सेंट्रलाइज करना: सुशील रिंकू Read More »

आम आदमी पार्टी के मंत्री ने दिया इस्तीफा, बोले: आम आदमी पार्टी में दलित विधायकों या पार्षदों का नही होता कोई सम्मान

नई दिल्ली: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार आनंद ने मंत्री पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.राजकुमार आनंद अरविंद केजरीवाल सरकार में समाज कल्याण मंत्रालय संभाल रहे थे. राजकुमार आनंद (Rajkumar Anand) ने कहा कि आम आदमी पार्टी में दलित विधायकों या पार्षदों का कोई सम्मान नहीं होता है. दलितों को प्रमुख पदों पर जगह नहीं दी जाती है. मैं बाबा साहब अंबेडकर के सिद्धांत पर चलने वाला व्यक्ति हूं अगर दलितों के लिए ही काम नहीं कर पाया तो फिर पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं है. राज कुमार आनंद ने इस्तीफे को लेकर क्या कारण बताया? मैं दिल्ली सरकार में मंत्री हूं, मेरे पास सात विभाग हैं. आज मैं बहुत व्यथित हूं, इसलिए दुख साझा करने आया हूं. मैं राजनीति में तब आया था जब अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा. लेकिन आज अफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा है कि राजनीति तो नहीं बदली, लेकिन राजनेता बदल गए. आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आंदोलन से हुआ था, लेकिन आज यह पार्टी ख़ुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है. मेरे लिए मंत्री पद पर रह कर इस सरकार में काम करना असहज हो गया है. राजकुमार आनंद ने लगाए कई आरोप बाबा साहेब अंबेडकर ने पे बैक टू सोसाइटी का मंत्र दिया था, उसी की वजह से व्यापारी होते हुए भी मैं पहले एनजीओ में आया, फिर ना जन प्रतिनिधि बना फिर मंत्री बना ताकि लोगों की सेवा हो. मैं आया था कि सोसाइटी को अपनी तरफ़ से कुछ दे सकूं. इसी वजह से मैं आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा हुआ, जो बाबा साहब के आदर्शों पर चलने की बात करते हैं, बाबा साहब की फ़ोटो हर प्रेस कॉन्फ़्रेन्स, हर सरकारी दफ़्तर पर लगाते हैं लेकिन केवल बात ही होती है. AAP बोली- पार्टी तोड़ने का हो रहा प्रयास राजकुमार आनंद के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर हमला बोला। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने पहले ही कहा कि केजरीवाल को जेल भेजकर ये लोग पार्टी तोड़ने और दिल्ली व पंजाब की सरकारें गिराने का प्रयास करेंगे।

आम आदमी पार्टी के मंत्री ने दिया इस्तीफा, बोले: आम आदमी पार्टी में दलित विधायकों या पार्षदों का नही होता कोई सम्मान Read More »

जालंधर के NRI बिजनैसमैन की कनाडा में गोली मारकर हत्या

Canada News: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में जालंधर के एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने बाद में खुद भी सुसाइड कर लिया। कनाडा में मरने वाला व्यक्ति जालंधर से संबंधित है, जो कनाडा में कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक था। वहीं, घटना में उनका एक साथी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। ये वारदात बीते दिन एडमिंटन शहर में स्थित एक निर्माण स्थान के पास हुई। भारतीय मूल के बूटा सिंह कनाडा में बड़े कंस्ट्रक्शन कारोबारी और एडमिंटन में ही एक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भी थे। वे जालंधर के फिल्लौर के रहने वाले थे। उनकी मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार घटना अल्बर्टा प्रांत में मिलवुड आरईसी सेंटर के पास हुई। जहां पर बूटा की कंपनी की एक बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट थी। वहीं पर बूटा की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। वहीं, बचाने आए सिविल इंजीनियर सरबजीत सिंह को भी घटना में गंभीर चोटे आई हैं। उसका कनाडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि घटना के वक्त गिल अपने दो साथियों के साथ अपनी कंस्ट्रक्शन साइट पर थे। इस दौरान उनका अपनी ही लेबर के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद भारतीय मूल के ही लेबर ने गोलियां मारकर गिल की हत्या कर दी। हत्या के बाद उक्त आरोपी इतना डर गया था कि उसने वारदात के तुरंत बाद अपने आप को भी गोली मार ली थी। जिसमें उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिल्लौर के लोगों ने बताया कि गिल एक दानी सज्जन था। वह पिछले करीब 40 साल से कनाडा में रह रहा था। वहां पर उसका अच्छा कारोबार था। गांव के कई लोगों को वह अक्सर मदद करता था। गिल की मौत के बाद से इलाके के लोग सदमे में हैं।

जालंधर के NRI बिजनैसमैन की कनाडा में गोली मारकर हत्या Read More »

Chandigarh BJP Candidate List: चंडीगढ़ से BJP ने काटा किरण खेर का टिकट, इस नेता को बनाया उम्मीदवार

Chandigarh BJP Candidate Sanjay Tandon: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार (10 अप्रैल) को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने चंडीगढ़ से अभिनेत्री किरण खेर (Kirron Kher) का टिकट काट दिया है. उनकी जगह संजय टंडन (Sanjay Tandon) को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. टंडन चंडीगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष हैं. किरण खेर का टिकट कटने को लेकर कुछ समय पहले ही संकेत मिल गए थे. 4 मार्च को चंडीगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर जब खेर से सवाल किया गया तो वो इसे टालती नजर आईं. किरण खेर दो बार की सांसद रह चुकी हैं. दो बार की सांसद का कटा टिकट किरन ने पहली बार 2014 में इस सीट से बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी. 2019 में भी किरण खेर ने इस सीट से जीत दर्ज की. अब पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है. किरन खेर ने 2014 के चुनाव कांग्रेस के पवन बंसल को हराया था. 2019 में आप प्रत्याशी गुल पनाग को मात दी थी. चंडीगढ़ में लंबे समय से सक्रिय हैं संजय टंडन संजय टंडन का राजनीतिक करियर 1991 में शुरू हुआ था जब उन्हें अमृतसर लोकसभा सीट का प्रभारी बनाया गया था. टंडन तब से लेकर अब तक बीजेपे की अलग-अलग इकाई के प्रभारी रहे हैं. वह हिमाचल प्रदेश बीजेपी के भी सह-प्रभारी हैं. वह लंबे समय तक चंडीगढ़ के अध्यक्ष रहे हैं. ऐसे में उनके पास लंबा चौड़ा राजनीतिक अनुभव है. एनजीओ भी चलाते हैं संजय संजय टंडन लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं. उन्होंने कई पुस्तकों का फॉरवर्ड लिखा है तो अपने पिता की जीवनी भी लिखी है. इसके अलावा वह समाज सेवा से भी जुड़े हुए हैं. वह कम्पीटेंट फाउंडेशन के नाम से एनजीओ चलाते हैं. बीजेपी ने बुधवार को उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की है जिसमें 9 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. बीजेपी ने चंडीगढ़ के अलावा यूपी और बंगाल की सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया है. यूपी की सात और पश्चिम बंगाल की एक सीट पर प्रत्याशी की घोषणा की गई है.

Chandigarh BJP Candidate List: चंडीगढ़ से BJP ने काटा किरण खेर का टिकट, इस नेता को बनाया उम्मीदवार Read More »

अकाली दल सरकार में मंत्री रह चुके सुच्चा सिंह लंगाह का बेटा 42 ग्राम चिट्टे समेत अरेस्ट , शिमला के होटल से एक महिला और 4 दोस्त भी गिरफ्तार

पंजाब में अकाली दल की सरकार में मंत्री रह चुके सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे को शिमला में एक होटल से एक महिला और 4 दोस्तों के साथ गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 42 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया गया है जिस समय उन्हें गिरफ्तार किया गया वो सब नशे में थे. शिमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिमला के बस स्टैंड के नजदीक एक होटल से प्रकाश लंगाह को अन्य आरोपियों सहित गिरफ्तार किया है. शिमला पुलिस के एस.पी.संजीव गांधी ने जानकारी देते बताया कि आरोपियों को एक होटल से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. प्रकाश लंगाह को पहले भी नशे के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. अब उसे चिट्टे के साथ काबू किया गया है, जिसकी जांच चल रही है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान 37 साल के प्रकाश सिंह, 27 साल के अजय कुमार, 19 साल की अवनी, 26 साल के शुभम कौशल और 22 साल के बलजिंदर के रूप में हुई है. इनमें युवती हिमाचल के किन्नौर की है, जबकि अन्य आरोपी पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले हैं.प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी प्रकाश सिंह पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह का बेटा है, जबकि एक अन्य आरोपी अजय पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल है. शिमला पुलिस की विशेष टीम ने हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में यह कार्रवाई की. विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर होटल में दबिश दी और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली.

अकाली दल सरकार में मंत्री रह चुके सुच्चा सिंह लंगाह का बेटा 42 ग्राम चिट्टे समेत अरेस्ट , शिमला के होटल से एक महिला और 4 दोस्त भी गिरफ्तार Read More »

Holiday News: पंजाब में 11 अप्रैल को सरकारी छुट्टी का एलान, बंद रहेंगे सभी स्कूल-कालेज और सरकारी दफ्तर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने 11 अप्रैल वीरवार को पंजाब भर में सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। इस दिन पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और अन्य व्यावसायिक इकाइयां बंद रहेगी। आपको बता दें कि प्रदेश भर में 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। सरकार ने इसे साल 2024 की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में जगह दी है। सरकार की ओर से ‘ईद-उल-फितर’ पर छुट्टी घोषित की गई है। जिसके चलते स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। कल स्कूल कालेज के साथ सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी।

Holiday News: पंजाब में 11 अप्रैल को सरकारी छुट्टी का एलान, बंद रहेंगे सभी स्कूल-कालेज और सरकारी दफ्तर Read More »

Translate »