Elleen News

Hot News

सीएम मान ने अपनी लाडली बेटी का किया नामकरण, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ पहुंचे CM आवास

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपनी नवजात बेटी का नाम रख लिया गया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम नियामत कौर मान रखा है। साथ ही उन्होंने इसका मतलब भी बताया है। उन्होंने कहा कि नियामत का अर्थ धन-संपदा और ईश्‍वर की ओर से दिया गया वैभव होता है और यह अपना हिस्सा खुद बनाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डाॅ. गुरप्रीत कौर और बेटी नियामत कौर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और दोनों अपने परिवार के साथ सीएम आवास पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री अपनी बेटी को गोद में लिए हुए थे।

अपनी प्यारी बेटी के नाम की जानकारी खुद सीएम मान ने साझा की है। उन्होंने कहा कि आज हमारे परिवार के लिए बहुत बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री मान के चेहरे पर खुशी झलक रही है। मुख्यमंत्री मान ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ सदन में पहुंचे हैं। घर सजाया गया है। परिवार द्वारा बेटी का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।

Translate »