Elleen News

Hot News

लाडोवाल टोल प्लाजा की कीमतों में फिर से हुई बढ़ोतरी, जानें नए रेट

लुधियाना: पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा और महंगा हो गया है। लाडोवाल टोल प्लाजा के दाम बढ़ गए हैं। इसके तहत अब प्रत्येक वाहन से 5 से 10 रुपए अतिरिक्त वसूले जाएंगे।

बता दें कि एक साल में तीसरी बार टोल की कीमतें बढ़ी हैं। ये बढ़ी हुई नई कीमतें 31 मार्च रात 12 बजे से लागू होंगी। इसका असर लुधियाना और जालंधर या उससे आगे जाने वाले लोगों पर पड़ेगा।

पहले एक तरफ का टोल लेट 215 रुपये देने पड़ता था तो अब 220 रुपये देना होगा, जबकि आने-जाने का अब रेट 325 की जगह 330 हो जाएगा।

बता दें कि ये नई टोल दरें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जारी की गई हैं। इससे पहले भी रेट बढ़ने से लोगों में काफी गुस्सा था।

Translate »