Elleen News

Hot News

जालंधर के इस इलाके में लटकती मिली विवाहिता की लाश, लड़की के परिवार ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

जालंधर: जालंधर में एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों से तंग आकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतका की पहचान रेशमी पत्नी रवि सिंह के रूप में हुई है जो मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली है।

सूचना पाकर अशोक विहार पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

जालंधर के सलेमपुर के रहने वाले मृतका के भाई अमरजीत कुमार ने बताया कि वह बीते दिन वह अपनी बहन के घर गया तो उनकी बहन ने उन्हें बताया कि वह अपने ससुराल वालों से परेशान है। मुझे यहां ले जाओ। जब अमरजीत ने सास से बहन को साथ ले जाने का अनुरोध किया तो उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद वह अपने घर लौट आया। अगले दिन यानी शुक्रवार को उसे फोन कर बताया गया कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है।

अमरजीत ने पुलिस को बताया कि जब मैं बहन के घर पर पहुंचा और तुरंत पहले मौके पर पुलिस बुलाई। पुलिस ने आते ही शव को कब्जे में लिया। अमरजीतन ने पुलिस को बताया कि रेशमी को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। इस मामले को लेकर थाना-1 के एसएचओ अमनदीप सिंह कंबोज ने कहा- मृतका के मां बाप के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Translate »