Elleen News

Hot News

admin

पंजाब की संगरूर जेल में 4 कैदियों के बीच हुई जबरदस्त खूनी झड़प, 2 की मौत, दो की हालात गंभीर

पंजाब से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. संगरूर जेल में बंद कैदियों के बीच जबरदस्त खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है. इसमें दो कैदियों की मौत की खबर है. वहीं, दो कैदी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में संगरूर की एक अस्पताल लाया गया. हालात गंभीर होने की वजह से कैदियों को पटियाला के राजेंद्र अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घायल हुए कैदियों में से 2 की इलाज दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि लड़ाई चार कैदियों के बीच हुई. जेल में हुए बवाल से सनसनी फैल गई. सूचना पाकर पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है कि आखिर जेल के अंदर इतनी भयानक लड़ाई के पीछे क्या वजह थी. फिलहाल अभी तक पुलिस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है

पंजाब की संगरूर जेल में 4 कैदियों के बीच हुई जबरदस्त खूनी झड़प, 2 की मौत, दो की हालात गंभीर Read More »

भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू कांग्रेस, अकाली दल व आम आदमी पार्टी पर जम कर बरसे रिंकू

जालंधर/ लोकसभा क्षेत्र जालंधर से भाजपा उम्मीदवार सांसद रिंकू का कहना है कि भाजपा की जीत से ही जालंधर का विकास संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि विकास की प्रतिबद्धता भाजपा का एजेंडा है और वह खुद जालंधर के विकास के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सांसद रिंकू ने पंजाब मेंआम आदमी पार्टी सरकार की नाकामियों पर भड़ास निकालते हुए कहा कि जनता अब उन्हें नकार चुकी है। उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार व माफिया में पूरी तरह से लिप्त है। कांग्रेस ने 5 साल में जो भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाए उसे आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक साल में ही तोड़ दिया। सीएम भगवंत मान को घेरते हुए रिंकू ने कहा कि उन्होंने नशा कारोबार को खत्म करने के लिए बड़ी-बड़ी बातें की थी, लेकिन आज नशा कारोबार तेजी से फल-खूल रहा है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल तथा कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस ने भी सारे पंजाब को लंबे समय से दोनों हाथ से लूटा है। रिंकू ने कहा कि पंजाब जहां खेलों, खेती व गिद्दे भंगड़ा का माहौल हुआ करता था, वहीं अब नशे, आत्महत्याएं तथा पंजाब में सरेआम हत्या करने का सभ्याचार पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने न केवल पंजाब के खजाने को लूटा है बल्कि दो साल के भीतर 70 हजार करोड़ रुपये का अभूतपूर्व कर्जा लेकर पंजाब को दिवालिया भी बना दिया है। बुनियादी ढांचे के विकास के नाम पर दिखाने को उसके पास कुछ भी नहीं है और प्रचार स्टंट और विज्ञापनों के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में आप के चुनाव प्रचार में हजारों करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए हैं। सांसद रिंकू ने कहा कि अब 2024 में भाजपा के रूप में पंजाब में एक आशा की किरण दिखाई दी है जो अभी से ही अंधेरों में ही अपना प्रकाश बिखेरती नजर आती है। उन्होंने कहा कि अब वोट के रास्ते पंजाब को लूटने वालों को सबक सिखाए जाने का वक्त आ गया है। पंजाब के विकास के लिए आज एक सकारात्मक माहौल है, इसलिए राज्य के विकास में सब को आगे आकर भाजपा उम्मीदवारों की जीत में सहयोग देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। सांसद रिंकू ने विश्वास जताते हुए कहा कि 1 जून को राज्य भर के मतदाता ईमानदारी से पंजाब के विकास के लिए काम कर रही भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर जरूर पुरस्कृत करेंगें।

भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू कांग्रेस, अकाली दल व आम आदमी पार्टी पर जम कर बरसे रिंकू Read More »

जालंधर के DC हिमांशु अग्रवाल ने किया PAP की बंद पड़ी लेन का दौरा, NHAI को दस दिन में हल निकालने के दिए यह आदेश

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर बना पीएपी फ्लाईओवर पिछले 5 सालों से चालू तो जरूर है। लेकिन इसका फायदा स्थानीय लोगों को नहीं मिल पा रही है। क्योंकि हाईवे के साथ जोड़ने के लिए एक सर्विस रोड तैयार की गई थी। लेकिन नए बने फ्लाईओवर से अगला फ्लाईओवर संकरी होने के कारण सर्विस रोड को बंद कर दिया। क्योंकि हादसे हो रहे थे। 2018 से फ्लाईओवर की सर्विस लेन चालू करवाने की कोशिश 2018 से लेकर आज तक इस फ्लाईओवर की सर्विस लेन को चालू करने के लिए कई राजनीतिक पार्टियों ने संघर्ष किया और धरने भी दिए। लेकिन लेन चालू नहीं हो पाई। जिसका खमियाजा आम जनता को जाम और लंबी दूरी तय करके भुगतना पड़ रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने पी.ए.पी. चौंक में दौरा किया। 10 दिन में सर्विस लेन का हल निकालने के दिए आदेश डीसी ने NHAI को आदेश दिए हैं कि 10 दिन में बंद पड़ी सर्विस लेन को खोलने का हल निकाला जाए। जितनी जल्दी हो सकता है पीएपी आरओबी को चौड़ा किया जाए ताकि लोगों को रामा मंडी से घूमकर न आना पड़े। डीसी ने अधिकारियों को कहा कि अतिरिक्त लेन की ड्राइंग जल्द ही तैयार की जाए और अगर किसी जगह पर अड़चन आती है तो संपर्क किया जाए । ताकि बंद पड़ी सर्विस लेन को चालू किया जा सके। वहीं डीसी ने एसडीएम जै इंद्र सिंह की ड्यूटी लगाई है कि वह एनएचएआई के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहें और जो भी अपडेट हो उन्हें देते रहें।

जालंधर के DC हिमांशु अग्रवाल ने किया PAP की बंद पड़ी लेन का दौरा, NHAI को दस दिन में हल निकालने के दिए यह आदेश Read More »

भारत ने पड़ोसी को दी ‘ब्रह्मोस’; मिसाइल , चीन की घेराबंदी की तैयारी, इस खासियत के लिए हुआ था सौदा

मनीला: India delivers BrahMos हमेशा आंख दिखाने वाले चीन को भारत अब घेरने की तैयारी में है। भारत ने चीन के पड़ोसी फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप सौंप दी है। इस मिसाइल से फिलीपींस की रक्षा क्षमता में इजाफा होगा। बता दें कि दोनों देशों में वर्ष 2022 में 37.5 करोड़ अमेरीकी डालर का समझौता हुआ था। रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायु सेना ने फिलीपींस के मरीन कॉर्प्स को हथियार प्रणाली पहुंचाने के लिए अपने अमेरिकी मूल सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान को मिसाइलों के साथ फिलीपींस भेजा फिलीपींस की सेना की ताकत में होगा इजाफा अधिकारी ने कहा कि मिसाइलों के साथ-साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली के लिए ग्राउंड सिस्टम का निर्यात पिछले महीने ही शुरू हुआ था। ये मिसाइल मिलने के बाद फिलीपींस की सेना की ताकत में बड़ा इजाफा होगा। ये है खासियत ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की स्पीड काफी तेज है और इसकी मारक क्षमता 290 किलोमीटर है। इस मिसाइल की खास बात ये है कि इसे पनडुब्बी, जहाज, विमान या जमीन से लॉन्च किया जा सकता है। एक खास बात इस मिसाइल में यह भी है कि यह हवा में अपना रास्ता भी बदल सकता है, जिससे इसे ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। रूस के साथ मिलकर बनाई गई है ब्रह्मोस फिलीपींस की सेना की ताकत में होगा इजाफा अधिकारी ने कहा कि मिसाइलों के साथ-साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली के लिए ग्राउंड सिस्टम का निर्यात पिछले महीने ही शुरू हुआ था। ये मिसाइल मिलने के बाद फिलीपींस की सेना की ताकत में बड़ा इजाफा होगा।

भारत ने पड़ोसी को दी ‘ब्रह्मोस’; मिसाइल , चीन की घेराबंदी की तैयारी, इस खासियत के लिए हुआ था सौदा Read More »

इजरायल का ईरान से बदला, कई शहरों पर मिसाइल और ड्रोन हमले, परमाणु प्लांट को निशाना बना दागीं ड्रोन-मिसाइलें

इजरायल: इजरायल ने ईरान के हमले का बदला ले लिया है. इजरायल ने आज यानी शुक्रवार को ईरान के कई शहरों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। दावा किया जा रहा है कि ईरान के परमाणु प्लांट पर भी इजरायल ने मिसाइलें दागी हैं। हालांकि, ईरान ने भी इजरायल के हमले का जवाब दिया है और कई प्रांतों में एंटी डिफेंस बैटरीज मिसाइलें दागी हैं. ईरान का दावा है कि उसने इजरायल के मिसाइलों को नाकाम कर दिया है। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इजरायल ने इस्फहान में परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन से अटैक किया है। बता दें कि ईरान ने 13 अप्रैल की आधी रात को इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किए थे। ईरान ने इजरायल पर 300 से ज्यादा मिसाइलें दागी थीं, जिसे इजरायल ने अमेरिका और अन्य देशों की मदद से नाकाम कर दिया था। हालांकि, उसके बाद से ही यह आशंका जताई जा रही थी कि इजरायल जवाबी कार्रवाई जरूर करेगा.

इजरायल का ईरान से बदला, कई शहरों पर मिसाइल और ड्रोन हमले, परमाणु प्लांट को निशाना बना दागीं ड्रोन-मिसाइलें Read More »

पंजाब में दिनदिहाड़े तेजधार हथियारों से सैलून मालिक की बेरहमी से हत्या,इलाके में फैली सनसनी

पठानकोट : पंजाब के जिला पठानकोट के खानपुर-मनवाल स्थित झुंबर जगह पर खाली प्लाट में दिन दिहाड़े सनसनी फैल गई जब आधा दर्जन के करीब हमलावरों ने सैलून मालिक पंकज उर्फ पंकु निवासी कोठे मनवाल का तेजधार हथियारों से मर्डर कर दिया, जबकि उसके साथ अन्य युवक विक्की बाल-बाल बच गया, जो पास ही मोहल्ले का रहने वाला था।   हमले के बाद पंकु को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे प्राथमिकी उपचार दिए लेकिन उसकी ई.सी.जी.की गई तो मृत पाया गया, जिसके बाद उसके साथ आए अन्य युवक उसे निजी अस्पताल में ले गए। दिन दिहाड़े हुई इस हत्या में आस-पास के लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। वहीं हत्या का मामला सामने आते ही पुलिस जांच में जुट गई है, जिसके बाद डी.एस.पी. देहाती लखविंद्र सिंह रंधावा, एस.एच.ओ. दविंद्र प्रकाश घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे जहां खून ही खून बिखरा पड़ा था। वहीं मृतक के सहयोगी की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी है।

पंजाब में दिनदिहाड़े तेजधार हथियारों से सैलून मालिक की बेरहमी से हत्या,इलाके में फैली सनसनी Read More »

स्कूल को ही बना रखा था ब्यूटी पार्लर!!!

हेड शिक्षिका संगीता सिंह ने यूपी के उन्नाव में एक प्राथमिक विद्यालय को ब्यूटी पार्लर बना दिया है। इस घटना ने समाज में बड़ा विवाद उत्पन्न किया है। बजाय बच्चों को शिक्षा देने की जगह, वह विद्यालय की रसोई में फेशियल करवा रही थीं, जो कि एक शिक्षक के लिए अनुपयुक्त है। इस अन्यायपूर्ण कृत्य को देखकर उसकी सहायक शिक्षिका अमन खान ने इसे वीडियो बनाया और इसे सामाजिक मीडिया पर शेयर किया। हालांकि, इस वीडियो के प्रसार के बाद हेड शिक्षिका ने सहायक शिक्षिका को मारा और उसके हाथ में चोट लगाई। इसके बाद, खून से लथपथ अमन खान ने खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इस घटना ने समाज में आंदोलन और नाराजगी का माहौल बना दिया है। लोगों ने इसकी निंदा की है और इस तरह की शिक्षा प्रणाली के खिलाफ विरोध प्रकट किया है। इस मामले में अब न्यायिक तंत्र कार्रवाई कर रहा है और मामले की जाँच शुरू हो चुकी है। elleen news on X: “स्कूल को ही बना रखा था ब्यूटी पार्लर!!! हेड शिक्षिका संगीता सिंह ने यूपी के उन्नाव में एक प्राथमिक विद्यालय को ब्यूटी पार्लर बना दिया है। इस घटना ने समाज में बड़ा विवाद उत्पन्न किया है। #UPNews #TSTTPD https://t.co/3bV673hQuf” / X (twitter.com)

स्कूल को ही बना रखा था ब्यूटी पार्लर!!! Read More »

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा “बंबीहा गैंग” से जुड़े दो बदमाशों को किया गिरफ्तार , दो लोगों की हत्या करने की साजिश को किया नाकाम

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने गैंगस्टरों पर शिकंजा कसते हुए “बंबीहा गैंग” से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है,  इन बदमाशों की तरफ से दो व्यक्तियों के क़त्ल की साज़िश को अंजाम देने से पहले ही जालंधर पुलिस ने इन की साजिश को नाकाम किया है। इन बदमाशों से भारी मात्रा में पिस्तौल और अफ़ीम-हेरोइन जब्त हुई है। ये बदमाश हत्या, धमकी, जबरन वसूली, फिरौती और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल थे। जल्दी ही पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले को लेकर विस्तार से खुलासे कर सकते हैं।

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा “बंबीहा गैंग” से जुड़े दो बदमाशों को किया गिरफ्तार , दो लोगों की हत्या करने की साजिश को किया नाकाम Read More »

लोकसभा चुनाव 2024 : 21 राज्यों की इन 102 सीटों पर शुरू हुई वोटिंग, RSS प्रमुख मोहन भागवत, कमलनाथ, चिदंबरम समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान

Lok Sabha Election 2024: आखिर वह घड़ी आ ही गई जब लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होगी. शुक्रवार को इस बार के लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 संसदीय सीटों पर मतदान होगा. इसके अलावा पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में विधानसभा चुनाव भी होंगे. पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम को ही समाप्त हो गया है. चुनाव आयोग ने मतदाताओं को प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है आयोग ने यह भी कहा है कि देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी के मद्देनजर मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानियां बरतनी चाहिए. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सबसे पहले वोट देने नागपुर पहुंचे हैं. वोट देने के बाद उन्होंने कहा मतदान हमारा कर्तव्य है, हमारा अधिकार है. 100% मतदान होना चाहिए. मैंने अपना वोट डाल दिया है. पहले चरण में कई हाईप्रोफाइल सीटों पर भी चुनाव होना है. इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और भूपेन्द्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई, और द्रमुक की कनिमोई शामिल हैं. सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक.. निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हो कर शाम छह बजे तक चलेगा. आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है. इन मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 थर्ड जेंडर शामिल हैं. 35.67 लाख लोग पहली बार मतदाता बने हैं. इसके साथ ही 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं. इन राज्यों में पहले चरण का चुनाव.. पहले चरण में जिन राज्यों की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान होगा उनमें तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय (2), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) शामिल हैं. इसके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में 5-5, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान होगा. पिछले चुनाव (2019) में संप्रग ने इन 102 सीटों में से 45 और राजग ने 41 सीटें जीती थीं.

लोकसभा चुनाव 2024 : 21 राज्यों की इन 102 सीटों पर शुरू हुई वोटिंग, RSS प्रमुख मोहन भागवत, कमलनाथ, चिदंबरम समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान Read More »

अनूठी पहलः लोकसभा मतदान 2024 से जुड़े सवालों के मिलेंगे जवाब, 19 अप्रैल को FB पर LIVE होंगे पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी

चंडीगढ़: लोक सभा मतदान- 2024 के सम्बन्ध में पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा अनूठी पहल करते हुये 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 11.00 से 11.30 बजे तक सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर लाइव होकर लोगों/ वोटरों की तरफ से पूछे सवालों के जवाब दिए जाएंगे। इस लाइव प्रोग्राम का नाम ‘टॉक टू योर सीईओ पंजाब’ रखा गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुये सिबिन सी ने बताया कि ‘ इस बार 70 पार’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए और लोगों को वोट डालने सम्बन्धी जागरूक करने के लिए अलग- अलग तरह के प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। फेसबुक लाइव से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ़्तर की तरफ से एक नियमित पोडकास्ट की शुरुआत भी की गई है जिसमें चुनाव प्रक्रियाओं के मुख्य पहलूओं, जैसे कि वोटर रजिस्ट्रेशन, वोटिंग प्रक्रियाएं और नागरिकों की वोटिंग में भागीदारी की महत्ता पर रौशनी डाली जाती है जिससे वोटर जागरूकता और लोगों की भाागीदारी को बढ़ाया जा सके। सिबिन सी ने बताया कि उनकी तरफ से फेसबुक पर @TheCeoPunjab के अधिकारित पेज पर लाइव होकर 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 11.00 बजे से 11.30 बजे तक लोक सभा मतदान से जुड़े लोगों के सवालों के जवाब दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति इस आधे घंटे के लाइव सैशन के दौरान उनको कूमैंट करके सवाल पूछने के इलावा अपनी शिकायतें और सुझाव भी दे सकता है। सवाल या सुझाव लाइव के दौरान भी पूछे जा सकते हैं या सुबह 11 बजे से पहले फेसबुक, इंस्टाग्राम या एक्स पर भी भेजे जा सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया कि इस लाइव का मकसद मतदान के बारे लोगों की शंकाओं को दूर करना और उनको वोटिंग में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना है। सिबिन सी ने कहा उनके दफ़्तर द्वारा पहले ही सोशल मीडिया हैंडलों (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब) पर लोक सभा मतदान 2024 से सम्बन्धित हिदायतें और विवरणों को लगातार अप्पडेट किया जाता है और हाल में ही उनके दफ़्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

अनूठी पहलः लोकसभा मतदान 2024 से जुड़े सवालों के मिलेंगे जवाब, 19 अप्रैल को FB पर LIVE होंगे पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी Read More »

Translate »