Elleen News

Hot News

स्टेज पर मॉडल के साथ बदसलूकी मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन, मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।

लुधियाना: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें स्टेज पर डांस कर रही एक मॉडल से बदसलूकी का मामला सामने आया था। इस केस में समराला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मॉडल की ओर गिलास फेंकने वाले मुख्य आरोपी जगरूप सिंह उर्फ जूपा निवासी राणवां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसकी पुष्टि थानेदार ने की है। जिस मॉडल पर गिलास फेंका गया उसने खुद पूरी घटना के बारे में बताया। वह लगातार न्याय की मांग कर रही थी और कहा जा रहा था कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

बता दें कि मामले में नामजद जगरूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और 3 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस दावा कर रही है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Translate »