Elleen News

Hot News

पंजाब में प्लंबर ने घर में घुसकर दंपत्ति पर बोला जानलेवा हमला, महिला गंभीर रूप से घायल; पैसों के लेनदेन से जुड़ा है मामला

जगराओं: जगराओं गांव कमालपुरा में एक प्लंबर ने घर में घुसकर दंपत्ति पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। शोर शराबा सुनकार आस पास के लोग इक्कठा हो गए। लोगों ने प्लंबर को पकड़ लिया और पुलिस हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गांव अखाडा निवासी प्लंबर का काम करने वाला व्यक्ति ने गांव कमालपुरा निवासी अवतार सिंह के घर पर काम किया था। जिसे लेकर प्लंबर का अवतार सिंह से पैसो का लेनदेन चला आ रहा था। इसी को लेकर देर रात घर में घुस कर प्लंबर ने घर के मालिक व उसकी पत्नी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Translate »