Elleen News

Hot News

admin

तैयार हो जाएं! पंजाब में जालंधर समेत इन 5 सीटों पर शुरु होने वाला है एक और चुनावी दौर

चंडीगढ़: पंजाब में लोकसभा चुनावों के बाद आने वाले दिनों में पंजाब में चुनावों का एक और दौर शुरू होने वाला है। इस बार राज्य में उपचुनाव होंगे क्योंकि कुछ मौजूदा विधायक सांसद चुने गए हैं। पंजाब में 5 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना तय माना जा रहा है। बरनाला बरनाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर संगरूर से सांसद चुने गए हैं। मीत हेयर के सांसद चुने जाने पर न सिर्फ बरनाला की विधानसभा सीट खाली हुई है, बल्कि भगवंत मान कैबिनेट में भी एक मंत्री की जगह खाली हो गई है। गिद्दड़बाहा श्री मुक्तसर साहिब जिले में गिद्दड़बाहा एक और सीट है जहां उपचुनाव होंगे, क्योंकि इसके विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने लुधियाना लोकसभा सीट 20,942 वोटों से जीत ली है। चब्बेवाल एक अन्य विधानसभा सीट जो उपचुनाव का सामना करने जा रही है, होशियारपुर में चब्बेवाल है क्योंकि इसके विधायक राज कुमार ने होशियारपुर संसदीय सीट 44,111 वोटों से जीती है। जालंधर वेस्ट जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र है जहां निकट भविष्य में उपचुनाव होंगे क्योंकि इसके विधायक शीतल अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। डेरा बाबा नानक वहीं, डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना तय है क्योंकि इसके विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर संसदीय सीट से 82,861 वोटों से जीत गए हैं।

तैयार हो जाएं! पंजाब में जालंधर समेत इन 5 सीटों पर शुरु होने वाला है एक और चुनावी दौर Read More »

पंजाब शिक्षा विभाग का SOE और मेरिटोरियस विद्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला, आज ही करना होगा अप्लाई

चंडीगढ़: जो छात्र पंजाब के स्कूल ऑफ एमिनेंस (एसओई) और मेरिटोरियस स्कूल में अपनी सीटें रद्द करना या बदलना चाहते हैं, उन्हें शिक्षा विभाग द्वारा ऐसा करने का अवसर दिया गया है। लेकिन उन्हें आज ही आवेदन करना होगा। 5 जून के बाद विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। हालांकि, मेधावी और उत्कृष्ट स्कूलों में सीटें तभी आवंटित की जाएंगी जब सीटें खाली रहेंगी। आपको बता दें कि प्रदेश के 10 मेधावी और 118 स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए काउंसलिंग चल रही है। काउंसलिंग में कई छात्रों ने मेधावी और प्रतिष्ठित स्कूलों में स्थानांतरण की मांग की। उन्होंने विभाग के समक्ष अपने कई तर्क भी रखे। इन छात्रों की संख्या काफी अधिक थी। तब यह मामला उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया गया। इसके बाद विभाग की ओर से इस फैसले पर मुहर लगा दी गई। जो छात्र अपनी सीटें रद्द करना चाहते हैं, उन्हें पहले अपने माता-पिता द्वारा हस्ताक्षरित एक आवेदन संबंधित स्कूल में जमा करना होगा। इसके साथ ही विभाग ने साफ कर दिया है कि जिस छात्र की सीट मेरिटोरियस स्कूल या स्कूल ऑफ एमिनेंस में होगी, उसकी सीट रद्द कर दी जाएगी। जिसके बाद वे दोबारा उस स्कूल में दाखिला नहीं ले सकेंगे। उनके दावे पर विभाग द्वारा विचार नहीं किया जायेगा। इसके साथ ही चौथी काउंसलिंग तय समय पर होगी। इन स्कूलों में 4600 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।

पंजाब शिक्षा विभाग का SOE और मेरिटोरियस विद्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला, आज ही करना होगा अप्लाई Read More »

पंजाब में गर्मी से राहत, गिरा पारा, इन 18 जिलों में आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

चंडीगढ़: देश में बढ़ते चुनावी माहौल के बीच पंजाब में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान पारा 1.2 डिग्री गिर गया है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों तक पंजाब में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक पंजाब के 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के मुताबिक, पंजाब में 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश भी होगी। इससे पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, नवां शहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, मालेरकोटला और बरनाला प्रभावित होंगे, जबकि बाकी पांच जिले फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा और मनसा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार शाम की बात करें तो पंजाब के औसत तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि फरीदकोट में अधिकतम तापमान 46 डिग्री से नीचे गिरकर 45.8 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब में गर्मी से राहत, गिरा पारा, इन 18 जिलों में आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट Read More »

जालंधर में Ex CM चन्नी की डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से ऐतिहासिक जीत; पोने 4 लाख से ज्यादा हासिल की Votes

जालंधर: जालंधर सीट पर चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी को 351325, भाजपा के सुशील कुमार रिंकू को 201922 तथा आम आदमी पार्टी के पवन कुमार टीनू को 187645, एसएडी के मोहिंदर सिंह केपी को 59520 तथा नीटू शटरा वाले को 1670 वोट मिले हैं। इस सीट से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी, बीजेपी के रिंकू और आप के टीनू के बीच मुख्य मुकाबला था जिसमें चन्नी ने बाजी मारते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है।

जालंधर में Ex CM चन्नी की डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से ऐतिहासिक जीत; पोने 4 लाख से ज्यादा हासिल की Votes Read More »

Amul के बाद पंजाब से आज से Verka दूध की कीमतें बढ़ीं, इस कंपनी ने भी कीमतों में किया इजाफा

चंडीगढ़: रविवार को अमूल दूध की कीमतों में इजाफा किया गया, तो अगले ही दिन सोमवार को पंजाब के सहकारी ब्रांड वेरका ने राज्य भर में दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं। दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी 3 जून 2024 से प्रभावी होगी। मिल्क प्लांट लुधियाना के महाप्रबंधक डॉ. सुरजीत सिंह भदौड़ ने बताया कि गर्मी के मौसम में दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी के कारण यह बढ़ोतरी की गई है। डॉ. सुरजीत सिंह भदौड़ ने कहा कि मौसम में तापमान बढ़ने और अत्यधिक गर्मी के कारण दूध का उत्पादन कम हो रहा है, जिसके कारण कच्चे दूध के दाम बढ़ जाते हैं। परिणामस्वरूप, दूध प्रसंस्करण और उत्पादन की बढ़ती लागत को संतुलित करने के लिए दूध की खरीद मूल्य में वृद्धि की गई है। दूध उत्पादन की बढ़ती लागत के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया है। इससे पहले अमूल में दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। वेरका लुधियाना डेयरी ने 03.06.2024 सुबह से वेरका दूध के रेट में बदलाव कर दिया है और वेरका दूध के नए रेट तय कर दिए गए हैं अब आधा लीटर वेरका दूध 34 रुपए और एक लीटर दूध 68 रुपए में मिलेगा। फुल क्रीम दूध और टोंड दूध के दाम भी बढ़ेंगे। वेरका शक्ति का आधा लीटर दूध अब 31 रुपये और शक्ति का एक लीटर दूध अब 62 रुपये में मिलेगा। इसके साथ ही मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए है। मदर डेयरी ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। नई कीमतें 3 जून यानि सोमवार से लागू हो गई है। 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का मतलब है कि MRP में 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई। पिछली बार GCMMF ने दूध की कीमत फरवरी 2023 में बढ़ाई थी। फुल क्रीम के दाम 68 रुपये प्रति लीटर कर दिए है। टोंड मिल्क के दाम बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर कर दिए है। वहीं, डबल टोंड के दाम 50 रुपये प्रति लीटर कर दिए है।

Amul के बाद पंजाब से आज से Verka दूध की कीमतें बढ़ीं, इस कंपनी ने भी कीमतों में किया इजाफा Read More »

इस दिन बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी दफ्तर, पंजाब सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब में 10 जून दिन सोमवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन प्रदेश भर की सरकारी व्यावसायिक इकाइयों में अवकाश रहेगा। दरअसल, 10 जून को श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस है। सरकार ने साल 2024 की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में इस दिन छुट्टी की घोषणा की है। इस दिन सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। गौरतलब है कि भीषण गर्मी के कारण पंजाब भर के स्कूल-कॉलेजों में पहले ही छुट्टियां कर दी गई हैं।

इस दिन बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी दफ्तर, पंजाब सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान Read More »

लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा आज से 5 फीसदी हुआ महंगा, साल में तीसरी बार हुई बढ़ोतरी

लुधियाना: एक बार फिर नेशनल हाईवे पर सफर महंगा हो गया है। जालंधर से दिल्ली और दिल्ली से जलंधर सफर करने वाले लोग पर टोल टैक्स की गाज गिरने जा रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया आज साल में तीसरी बार टोल प्लाजा के रेट बढ़ाने की घोषणा कर दी है। लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा बीती रात से महंगा हो गया। दिल्ली से जालंधर जाने वाले यात्रियों को अब पिछली दरों से 5 प्रतिशत अधिक भुगतान करना होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक साल में तीसरी बार दरों में बढ़ोतरी की है। लाडोवाल टोल प्लाजा के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नई दर में मामूली वृद्धि की गई है और 2 जून 2024 की रात 12 बजे से नई रेट लिस्ट के अनुसार टोल काटा जाएगा। जानकारी के अनुसार, कार का पुराना किराया एक तरफ का 215 और राउंड ट्रिप का 325 था और मासिक पास 7175 था। नई दर में एक तरफ का किराया एक तरफ का 220 और राउंड ट्रिप का 330 है और मासिक पास 7360 होगा। इसी प्रकार हल्के वाहन का पुराना किराया एक तरफ का 350 और राउंड ट्रिप का 520 था और मासिक पास 11590 था। नई दर में एक तरफ का किराया एक तरफ का 355 और राउंड ट्रिप का 535 है और मासिक पास 11885 होगा। 2 एक्सल वाली बस या ट्रक का पुराना रेट एक तरफ का 730 और पीछे का 1095 था और मासिक पास 24285 था। नई दर में एक तरफ का 745, पीछे का 1120 और मासिक पास 24905 का होगा। तीन एक्सल वाले वाहनों का पुराना रेट एक तरफ का 795 और पीछे का 1190 था और मासिक पास 26490 था। नई दर में एक तरफ का 815 और पीछे का 1225 और मासिक पास 27170 का होगा। भारी निर्माण मशीनरी चार एक्सल वाहनों का पुराना रेट एक तरफ का 1140 और पीछे का 1715 था और मासिक पास 38085 था। नई दर में एक तरफ का 1170 और पीछे का 1755 होगा और मासिक पास 39055 का होगा। सात और उससे अधिक एक्सल के लिए पुराना रेट एक तरफ का 1390, पीछे का 2085 और मासिक नई दर में एक तरफ का किराया 1425, वापस का 2140 और मासिक पास 47545 होगा। इसके साथ ही टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों के लिए पास का रेट भी 2 जून से 330 से बढ़ाकर 340 कर दिया गया है।

लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा आज से 5 फीसदी हुआ महंगा, साल में तीसरी बार हुई बढ़ोतरी Read More »

अमेरिका में लापता हुई 23 वर्षीय भारतीय छात्रा, आखिरी बार लॉस एंजिल्स में आई थी नजर; पुलिस ने पता लगाने के लिए आम लोगों से मांगी मदद

ह्यूस्टन: अमेरिका के कैलिफोर्निया में पिछले हफ्ते से एक 23 वर्षीय भारतीय छात्रा लापता है और पुलिस ने उसे ढूंढने के लिए लोगों की मदद मांगी है। देश में यह नया मामला है, क्योंकि छात्रों से जुड़ी इस तरह की घटनाएं काफी वक्त से सामने आ रही हैं और देश इस तरह की घटनाओं से जूझ रहा है। पुलिस के अनुसार, कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, सैन बर्नार्डिनो (सीएसयूएसबी) की छात्रा नितीशा कंडुला 28 मई से लापता हैं। सीएसयूएसबी के पुलिस प्रमुख जॉन गुटिएरेज़ ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उसे आखिरी बार लॉस एंजिल्स में देखा गया था और 30 मई को उसके लापता होने की सूचना दी गई थी। पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था, “#MissingPersonAlert: कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, सैन बर्नार्डिनो पुलिस अपने #LAPD सहयोगियों के साथ मिलकर @CSUSBNews नितीशा कंडुला के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से हमसे (909) 537-5165 पर संपर्क करने के लिए कह रही है।” पुलिस ने एक लिखित बयान में बताया कि कंडुला की लंबाई 5 फीट 6 इंच, वजन लगभग 160 पाउंड (72.5 किलोग्राम) तथा काले बाल और काली आंखें हैं। बयान के अनुसार, वह संभवतः कैलिफोर्निया लाइसेंस प्लेट वाली 2021 टोयोटा कोरोला चला रही थी, जिसका रंग अज्ञात था। पुलिस ने उसके ठिकाने के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों से अधिकारियों से संपर्क करने का आग्रह करते हुए कहा, “जिनके पास जानकारी है, उनसे (909) 538-7777 पर CSUSB पुलिस विभाग या (213) 485-2582 पर LAPD के साउथवेस्ट डिवीजन से संपर्क करने का आग्रह किया जाता है।” इससे पहले पिछले महीने, 26 वर्षीय भारतीय छात्र रूपेश चंद्र चिंताकिंड के शिकागो में लापता होने की सूचना मिली थी। जनवरी से अबतक ऐसे कई मामले आ चुके हैं सामने वहीं अप्रैल में, मार्च से लापता 25 वर्षीय भारतीय छात्र अमेरिका के क्लीवलैंड शहर में मृत पाया गया था। हैदराबाद के नचाराम के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल अरफाथ पिछले साल मई में क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर्स करने के लिए अमेरिका आए थे। मार्च में, भारत के 34 वर्षीय प्रशिक्षित शास्त्रीय नर्तक अमरनाथ घोष की सेंट लुईस, मिसौरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पर्ड्यू विश्वविद्यालय में पढ़ रहे 23 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्र समीर कामथ 5 फरवरी को इंडियाना के एक प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र में मृत पाए गए थे। 2 फरवरी को, 41 वर्षीय भारतीय मूल के आईटी कार्यकारी विवेक तनेजा को वॉशिंगटन में एक रेस्तरां के बाहर हुए हमले में जानलेवा चोटें आईं थीं। जनवरी में 18 वर्षीय अकुल धवन, जो इलियोनिस यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे, कैंपस बिल्डिंग के बाहर मृत पाए गए थे। जांच में पता चला था कि उसकी मौत हाइपोथर्मिया के कारण हुई थी क्योंकि वह काफी देर तक जमा देने वाले तापमान में बाहर थे।

अमेरिका में लापता हुई 23 वर्षीय भारतीय छात्रा, आखिरी बार लॉस एंजिल्स में आई थी नजर; पुलिस ने पता लगाने के लिए आम लोगों से मांगी मदद Read More »

खौफनाक हादसा: बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मची चीख-पुकार, 13 लोगों की दर्दनाक मौत; JCB की मदद से निकालने पड़े शव

राजगढ़: मध्यप्रदेश के राजगढ़ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं। इन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। हादसे में मरने वाले सभी लोग राजस्थान के रहने वाले हैं। इस बीच किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को भी दे दी। इस भीषण हादसे की खबर लगते ही जिले के आला अधिकारी मौके की ओर रवाना हो गए। हादसा रविवार रात को करीब 9 बजे राजगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पीपलोदी के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि राजस्थान से ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक बारात राजगढ़ के एक गांव आ रही थी, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकाला। साथ ही प्रशासन को भी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर आ गई। इसकी मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर हर्ष दीक्षित के साथ-साथ एसपी आदित्य मिश्रा, एसडीएम गुलाबसिंह बघेल सहित जिले के सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए।

खौफनाक हादसा: बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मची चीख-पुकार, 13 लोगों की दर्दनाक मौत; JCB की मदद से निकालने पड़े शव Read More »

पंजाब में 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने किया मतदान, हलका विधायक देवमान भी मौके पर रहे मौजूद

नाभा: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। 103 साल की बुजुर्ग महिला बचन कौर ने नाभा ब्लॉक के सहोली गांव के पोलिंग बूथ पर वोट डाला। इस मौके पर नाभा के हलका विधायक गुरदेव सिंह देवमन भी मौजूद थे। विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने कहा कि जब 103 साल की मां पोलिंग बूथ पर वोट देने आ सकती हैं तो सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए और उन्होंने कहा कि आम पार्टी 13 की 13 सीटें जीतकर एक नया इतिहास रचेगी। इस मौके पर जहां बुजुर्ग महिला ने वोट डाला, वहीं परिवार खुशी से झूम उठा। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी मां ने आज आस्था के दान का उपयोग किया। इस मौके पर बूढ़ी महिला बचन कौर के बेटे पाखर सिंह ने कहा कि हमारी मां 103 साल की हैं, हमें बहुत खुशी है कि हमारी मां ने आज अपने वोट का इस्तेमाल किया। सभी को मतदान में अपने मत का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए।

पंजाब में 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने किया मतदान, हलका विधायक देवमान भी मौके पर रहे मौजूद Read More »

Translate »