Elleen News

Hot News

पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, बढ़ती गर्मी के चलते मान सरकार ने लिया फैसला; इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने तेज गर्मी को देखते हुए राज्य भर के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कल से छुट्टियों की घोषणा कर दी है। पंजाब के स्कूलों में आज से 10 दिन बाद यानी 1 जून से समर वेकेशन शुरू होनी थी। लेकिन बढ़ते तापमान की वजह से सभी स्कूलों को समय से पहले ही बंद करने का आदेश दिया गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सभी स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक छुट्टियों की घोषणा की है। पंजाब सरकार ने कुछ दिनों पहले एक आदेश दिया था, जिसमें स्कूलों का समय बदलने की जानकारी दी गई थी।

लेकिन मौसम में अचानक से बदलाव और हीटवेव के अलर्ट के बाद स्कूलों को आनन-फानन में बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया। दरअसल, तेज धूप व गर्मी में बच्चों की सेहत बिगड़ने का डर रहता था। उसी से बचने के लिए स्कूलों को बंद किया गया है।

Translate »