Elleen News

Hot News

पंजाब में बड़ी वारदात, जेल से जमानत पर आए बदमाश ने दूसरे बदमाश पर की फायरिंग; भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर में बड़ी वारदात सामने आई है। दरअसल, जेल से जमानत पर आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। एक बदमाश ने दूसरे बदमाश पर गोली चला दी। घटना बीते दिन देर शाम की है।

इस घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सागर नाम के एक बदमाश को भर्ती किया गया है।

भरे बाजार में एक गैंगस्टर ने दूसरे गैंगस्टर को गोली मार दी है। गोली लगने से सागर नाम का बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की ओर से कोई बयान साझा नहीं किया गया है।

Translate »