Elleen News

Hot News

robbery

पंजाब में लुटेरों का आतंक, लिफ्ट के बहाने रोक कर फैक्ट्री वर्कर से मोबाइल छीनने की कोशिश, विरोध करने पर कर दिया बड़ा कांड

लुधियाना: लुधियाना में लुटेरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज लूटपाट के नए-नए मामले सामने आ रहा है। ताजा मामला दाना मंडी के नजदीक ढोलेवाल पुल के नीचे से सामने आया है जहां बीती रात करीब 11:45 बजे फैक्ट्री से घर लौट रहे मजदूरों से बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। बाइक सवारों से लिफ्ट मांगने के बहाने बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। फैक्ट्री से बाइक पर तीन युवक घर लौट रहे थे। बदमाशों ने बाइक सवार से मोबाइल छीनने की कोशिश की लेकिन जब उसने लुटेरों का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया है। घायल का नाम अमन कुमार है। घायल अमन के दोस्त अर्जुन ने जानकारी देते हुए बताया कि अमन और राहुल दाना मंडी से काम खत्म करके उसके साथ एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। रात 11:45 बजे ढोलेवाल पुल के पास दो युवकों ने उनसे लिफ्ट मांगी। जब उन्होंने बदमाशों को लिफ्ट देने से मना कर दिया तो उनके 5 से 6 छिपे हुए साथी भी उन पर हमला करने आ गए। उन्होंने उनसे लूटपाट करने की कोशिश की। बदमाशों ने अपनी बाइक पुल के नीचे खड़ी कर रखी थी। जब उन्होंने लुटेरों का विरोध किया तो बदमाशों में से एक ने उनके दोस्त अमन पर फायरिंग कर दी। अर्जुन ने बताया कि गोली अमन की पीठ पर लगी है। वह अपने दोस्त राहुल की मदद से अमन को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल लेकर आया। अमन मुंडियां के राम नगर का रहने वाला है। उसके परिवार में माता-पिता हैं। मामले की जानकारी थाना डिवीजन 6 की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।

पंजाब में लुटेरों का आतंक, लिफ्ट के बहाने रोक कर फैक्ट्री वर्कर से मोबाइल छीनने की कोशिश, विरोध करने पर कर दिया बड़ा कांड Read More »

ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਈ ਚੋਰੀਆਂ ਅਤੇ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ

ਜਲੰਧਰ, 3 ਮਈ : ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਨੇ ਕਈ ਚੋਰੀਆਂ ਅਤੇ ਖੋਹਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਇੱਕ ਬਦਨਾਮ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕਰਕੇ ਪੰਜ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪਾਸੋਂ ਤਿੰਨ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ, ਇੱਕ ਐਕਟਿਵਾ ਅਤੇ 10 ਮੋਬਾਈਲ ਫ਼ੋਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਵੇਰਵਿਆਂ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਕਰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਹ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਸੰਨੀ, ਸਾਗਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਗਾਮਾ, ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਵਿੱਕੀ, ਵਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਵਿੱਕੀ ਅਤੇ ਰਵੀ ਖਿਲਾਫ ਕਈ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ, ਇੱਕ ਸਪਲੈਂਡਰ (ਪੀ.ਬੀ.08-ਐਫਬੀ-3473) ਅਤੇ ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰ ਦੇ ਇੱਕ ਐਕਟਿਵਾ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਦਿਆਂ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਮੋਬਾਈਲ ਫ਼ੋਨ ਅਤੇ ਪਰਸ ਖੋਹ ਲਏ ਜਾਣ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਪੁਲੀਸ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ 10 ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਫਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਵਿੱਕੀ ਅਤੇ ਸਾਗਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਗਾਮਾ ਨੇ ਮੰਨਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮਨੋਜ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਧਰਮ ਰਾਜ ਵਾਸੀ ਫਾਟਕ ਤੋਂ 3000 ਰੁਪਏ ਅਤੇ ਇੱਕ ਹੀਰੋ ਸਪਲੈਂਡਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ (ਪੀ.ਬੀ.08-ਬੀ.ਐੱਸ.-9611) ਖੋਹਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਲਈ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਮੁਕੱਦਮਾ/ਐਫਆਈਆਰ ਨੰਬਰ 67 ਮਿਤੀ 06-04-2024 ਅਧੀਨ 379ਬੀ,34 ਆਈ.ਪੀ.ਸੀ. ਪੀ.ਐਸ. ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਟਰੇਸ ਕਰ ਲਿਆ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਤਿੰਨ ਹੀਰੋ ਹਾਂਡਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ, ਇੱਕ ਐਕਟਿਵਾ ਅਤੇ 10 ਮੋਬਾਈਲ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਥਾਣਾ ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਐਫਆਈਆਰ 80 ਮਿਤੀ 01-05-2024 ਅਧੀਨ 379ਬੀ/411/34 ਆਈਪੀਸੀ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੰਨੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਚਾਰ, ਸਾਗਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਗਾਮਾ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਦੋ ਅਤੇ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਵਿੱਕੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਦੋ ਕੇਸ ਪੈਂਡਿੰਗ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ, ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਈ ਚੋਰੀਆਂ ਅਤੇ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ Read More »

जालंधर के पॉश इलाके में लड़की से लूट, रास्ता पूछने के बहाने रोक कर मोबाइल छीनकर फरार; पूरी घटना CCTV में कैद

जालंधर: जालंधर के पॉश इलाके श्री गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में लड़की से लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की है। यहां एक लड़की फोन चलाते हुए जा रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए 2 लुटेरे आए। लुटेरे आकर पहले युवती से रास्ता पूछने लगे। युवती अभी रास्ता बता ही रही थी कि इतने में बाइक पर पीछे बैठे युवक ने युवती को धक्का मारकर उसकी फोन छीन लिया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। वहीं ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस संबंध में थाना रामामंडी (सूर्य एनक्लेव) के एसएचओ रविंदर कुमार ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज उनके पास भी आया है। लेकिन फिलहाल मामले को लेकर किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। मगर सीसीवीटी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जालंधर के पॉश इलाके में लड़की से लूट, रास्ता पूछने के बहाने रोक कर मोबाइल छीनकर फरार; पूरी घटना CCTV में कैद Read More »

जालंधर में दिनदहाड़े बैंककर्मी से लूट, चाकू दिखाकर पैसों वाला बैग छीनकर लुटेरे फरार

जालंधर: जालंधर में यूनियन बैंक कर्मी से लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर चार बजे की है जब पीड़ित सुमित आदमपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से निकलकर अपने घर की ओर जा रहा था। इस बीच गांव कांगनीवाल से यूनिवर्सिटी रोड पर ब्रिटिश पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के पास दो युवकों ने उसके सामने अपनी मोटरसाइकिल रोक दी। साथ ही एक्टिवा पर सवार दो अन्य युवक उसके पीछे स्कूटर पर चढ़ गए और चाकू निकाल लिए। सुमित ने बताया कि जब उसने अपना किट-बैग देने से इनकार कर दिया तो लुटेरों ने उसे काट डालने की धमकी दी, जिससे डरकर उसने अपना बैग लुटेरों को दे दिया। आरोपी बैग छीनकर फरार हो गए। उसमें लगभग 20 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन और उसकी दस्तावेज किट बैक में पड़े हुए थे। जिसके बाद पीड़ित ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से फोन लेकर 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई। थाना पतारा के SHO बलजीत सिंह ने कहा- लूट का शिकार हुए सुमित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। जहां वारदात हुई, उसके पास ही एक पेट्रोल पंप है। उसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

जालंधर में दिनदहाड़े बैंककर्मी से लूट, चाकू दिखाकर पैसों वाला बैग छीनकर लुटेरे फरार Read More »

आधी रात कर रहे थे लूटपाट, फिर हुई AAP विधायक की एंट्री, तेजधार हथियार समेत एक लुटेरे को दबोचा; दो फरार होने में कामयाब

श्री मुक्तसर साहिब: श्री मुक्तसर साहिब से आप विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ने रात को मेन रोड पर एक लुटेरे को काबू कर लिया। काका बराड़ एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी रास्ते में तीन लुटेरे एक व्यक्ति को लूटने की कोशिश कर रहे थे, जिनमें से एक को मौके पर ही पकड़ लिया गया जबकि बाकी दो भाग निकले। श्री मुक्तसर साहिब में आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ की हिम्मत की चर्चा हो रही है। विधायक ने रात में खुद ही एक लुटेरे को काबू करने की हिम्मत दिखाई। श्री मुक्तसर साहिब से विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ने खुद एक लुटेरे को तेजधार हथियार के साथ पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। रात में एक शादी समारोह से आ रहे विधायक ने एक व्यक्ति को लूटने की कोशिश कर रहे इन तीन लुटेरों के पीछे अपनी गाड़ी लगा दी, इनमें से दो तो भाग गए जबकि एक को धारदार हथियार के साथ पुलिस के हवाले कर दिया गया। विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ के मुताबिक, वह श्री मुक्तसर साहिब के कोटकपुरा मार्ग पर एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में तीन लोग एक व्यक्ति को लूटने की कोशिश कर रहे थे। जब विधायक ने गाड़ी रोकी तो तीनों मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग निकले, जब विधायक ने गाड़ी मोटरसाइकिल के बराबर में लाई तो तीनों ने मोटरसाइकिल को गिराना शुरू कर दिया। जब विधायक और उनके गनमैन ने उनका पीछा किया तो दोनों भाग निकले। जबकि कोटकपूरा मार्ग से सटे फ्लैटों में घुसे एक व्यक्ति को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। विधायक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। विधायक ने पुलिस से अन्य दो की तलाश करने को भी कहा।

आधी रात कर रहे थे लूटपाट, फिर हुई AAP विधायक की एंट्री, तेजधार हथियार समेत एक लुटेरे को दबोचा; दो फरार होने में कामयाब Read More »

Translate »