Elleen News

Hot News

jalandhar

CBI ने इंस्पेक्टर-ASI समेत 2 कांस्टेबलों के खिलाफ दर्ज की FIR, पुलिस थाने के बाथरूम से मिली थी महिला की लाश

लुधियाना: 2017 में लुधियाना के डुगरी पुलिस स्टेशन में एक महिला ने पुलिस स्टेशन के बाथरूम में आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद सीबीआई ने इस मामले में 2 कांस्टेबलों समेत एक एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि 2017 में धोखाधड़ी के मामले में पति-पत्नी को पुलिस स्टेशन लाया गया और अलग-अलग बैरक में रखा गया। इसी बीच महिला ने आत्महत्या कर ली। पूरे मामले को सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया और एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी जिसके आधार पर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस ने 2019 में एक्शन ले लिया था और मामला दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर दलवीर सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह, महिला कांस्टेबल राजिंदर कौर और अमनदीप कौर को आरोपी बनाया गया है और मामला दर्ज किया गया है। 2017 में रमनदीप नाम की महिला का शव बाथरूम में मिला था। उसने आत्महत्या कर ली। जिस वक्त घटना हुई, उस वक्त बैरक में कांस्टेबल राजिंदर कौर और अमनदीप कौर तैनात थीं। परिवार लगातार इस मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग कर रहा था और अब सीबीआई ने उसी के अनुरूप कार्रवाई की है।

CBI ने इंस्पेक्टर-ASI समेत 2 कांस्टेबलों के खिलाफ दर्ज की FIR, पुलिस थाने के बाथरूम से मिली थी महिला की लाश Read More »

जालंधर में पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत; आरोपी चालक गिरफ्तार

जालंधर: जालंधर में रामामंडी चौक के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने पैदल सड़क पर जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस टक्कर के दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लोगों ने अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है। थाना कैंट की पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों पर गाड़ी चालाक पंकज निवासी मोहाली पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरदीप चंद सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने बताया कि मलकीत सिंह किसी काम के लिए रामामंडी की तरफ गया हुआ था। जब वह घर लौट रहा था तो उक्त चालक ने सड़क पार करते समय उसे टक्कर मार दी टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जालंधर में पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत; आरोपी चालक गिरफ्तार Read More »

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अवैध पिस्तौल और 7 मैगजीन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

जालंधर पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और 6 अवैध पिस्तौल और 7 मैगजीन के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह पूरी प्लानिंग के साथ काम कर रहा था और पिछले 6 महीने में हथियारों की 4 बड़ी खेप खरीद चुका था. गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने के लिए नामित दो प्रमुख मॉड्यूल सदस्यों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के अगले पिछले लिंक खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल आरोपियों के किस गैंग से लिंक हैं, इस पर पुलिस द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया है।

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अवैध पिस्तौल और 7 मैगजीन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार Read More »

ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੁਆਰਾ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਨਵੀਂ ਸਾਂਝ ਕਮੇਟੀ

* ਸ਼੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਆਈ.ਪੀ.ਐਸ., ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਅਤੇ ਸ. ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੀ.ਪੀ.ਐਸ., ਏ.ਡੀ.ਸੀ.ਪੀ ਹੈੱਡ ਕੁਆਟਰ ਕਮ ਡੀ.ਸੀ.ਪੀ.ਓ. ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨਜ਼ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ * ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝ ਕੇਂਦਰ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਅਤੇ ਸਾਂਝ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵੇਂ ਮੈਂਬਰਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿਹਤ ਅਫ਼ਸਰ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿੱਖਿਆ ਅਫ਼ਸਰ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਅਫ਼ਸਰ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਅਫ਼ਸਰ ਆਦਿ ਸਮੇਤ 30 ਨਿੱਜੀ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ। * ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਮੁੱਖ ਫੋਕਸ ਨਵ-ਨਿਯੁਕਤ ਸਾਂਝ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਰਸਮੀ ਜਾਣ-ਪਛਾਣ ਕਰਨਾ ਅਤੇ ਸਾਰੇ ਹਾਜ਼ਰੀਨ ਨੂੰ ਇਸ ਦੀਆਂ ਕਾਰਜ ਪ੍ਰਣਾਲੀਆਂ ਅਤੇ ਉਦੇਸ਼ਾਂ ਬਾਰੇ ਦੱਸਣਾ ਸੀ। * ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਵਧੀਆ ਸੇਵਾਵਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨ ਅਤੇ ਲੰਬਿਤ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਸੁਚਾਰੂ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਸਾਂਝ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਇੱਕ ਸੈਸ਼ਨ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।    

ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੁਆਰਾ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਨਵੀਂ ਸਾਂਝ ਕਮੇਟੀ Read More »

जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, ग्रीन फ्यूचर एजुकेशन हब के मालिक गिरफ्तार; फर्जी दस्तावेज से खुलवाते थे बैंक खाते

जालंधर: जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फेक फंड शो आयोजित करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। छोटी बारादरी के नजदीक स्थित ग्रीन फ्यूचर एजुकेशन हब नाम की एजेंसी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिटी पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान स्ती बावा खेल, मोहल्ला हरबंस नहर के रहने वाले योगेश महाजन पुत्र दलजीत और छोटी बारादरी, न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी के रहने वाले निपुल मेहता उर्फ निपु के रूप में हुई है। दोनों आरोपी छोटी बारादरी के पास ग्रीन फ्यूचर एजुकेशन हब नाम से एजेंसी चलाते थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी जाली दस्तावेज लगवाकर कई लोगों के बैंक खाते खुलवाते थे और इसकी एवज में भारी रकम वसूलते थे। इस बात की भी जानकारी मिली है कि एजेंसी के पास कोई प्रमाणित लाइसेंस भी नहीं था। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। थाना डिवीजन नंबर-7 में स्पेशल सेल ने आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी के तहत केस दर्ज करवाया है। जल्द आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, ग्रीन फ्यूचर एजुकेशन हब के मालिक गिरफ्तार; फर्जी दस्तावेज से खुलवाते थे बैंक खाते Read More »

जालंधर में पति ने पत्नी को गैस्ट हाउस में गैर मर्द के साथ पकड़ा, जमकर किया हंगामा; मौके पर बुला ली पुलिस, फिर…

जालंधर: जालंधर रेलवे स्टेशन के पास एक शख्स ने अपनी पत्नी को गैस्ट हाउस में गैर मर्द के साथ पकड़ लिया। घटना मंगलवार देर शाम की है। इस दौरान शख्स ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची थाना 3 की पुलिस ने मामला शांत करवाया। पुलिस को पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दे दी है। जानकारी के अनुसार, दोआबा चौक के पास चप्पल का काम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दोनों की शादी से उन्हें दो बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पिछले काफी समय से उसकी पत्नी उसे परेशान कर रही थी। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को देर शाम उसे सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास उसकी पत्नी किसी गैर मर्द के साथ रुकी हुई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत अफनी रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंच गया था। जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को मौके पर बुला ली। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को होटल से निकाला और थाने ले गई। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी मूल रूप से अमृतसर के लोपोके गांव की रहने वाली है। जिसके बाद से वह जालंधर में ही रह रही थी। पीड़ित ने कहा- पत्नी की सारी हरकतों के बारे में पीड़ित ने ससुरालियों को भी बताया था। मगर उन्होंने कुछ नहीं कहा

जालंधर में पति ने पत्नी को गैस्ट हाउस में गैर मर्द के साथ पकड़ा, जमकर किया हंगामा; मौके पर बुला ली पुलिस, फिर… Read More »

ਸ਼ੈਰੀ ਬਹਿਲ ਬਣੇ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਧਰਮਿੰਦ ਭਿੰਦਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੋਆਬਾ ਤੇ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੁਲੰਦ ਬਣੇ ਦੋਆਬਾ ਮੀਡਿਆ ਇੰਚਾਰਜ

Kisan union news: ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਨੇ ਦੁਆਬਾ ਦੇ ਜਥੇਬੰਦਕ ਢਾਂਚੇ ਦਾ ਵਿਸਥਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਦੁਆਬਾ ਦੇ ਮੀਡੀਆ ਇੰਚਾਰਜ ਦੀ ਨਿਯੁਕਤੀ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਅਹੁਦਿਆਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਕਾਲੀਆ ਕਲੋਨੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਭਰਵੀਂ ਰੈਲੀ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਜੀਰਾ ਅਤੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸ਼ੈਰੀ ਬਹਿਲ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰੀ ਇਕਾਈ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਘੋਸ਼ਿਤ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਧਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭਿੰਦਾ ਨੂੰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੁਆਬਾ, ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੁਲੰਦ ਨੂੰ ਮੀਡੀਆ ਇੰਚਾਰਜ ਦੁਆਬਾ, ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਮੰਨਾ ਨੂੰ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਦੁਆਬਾ, ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬੋਬੀ ਨੂੰ ਐਡਵਾਈਜ਼ਰ ਦੁਆਬਾ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਜੀਰਾ ਨੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੜੀ ਜਾ ਰਹੀ MSP ਦੀ ਲੜਾਈ ਇਕੱਲੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਲੜਾਈ ਨਹੀਂ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਸਮੁੱਚੇ ਪੰਜਾਬੀ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਲੜਾਈ ਹੈ। ਇਸ ਨੂੰ ਸਾਨੂੰ ਸਭ ਨੂੰ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਲੜਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਜਿਹੜੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਨਜ਼ਰ ਅੰਦਾਜ਼ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਲੋਕ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਸਬਕ ਜਰੂਰ ਸਿਖਾਉਣ ਅਤੇ ਪਿੰਡਾਂ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਵਾਲ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਤਾਂ ਜੋ ਬੋਲੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਕੰਨਾਂ ਤੱਕ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਪਹੁੰਚ ਸਕੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਟਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ਕਿਸਾਨ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਆਕੜੀ ਦੀ ਮੌਤ ਦੇ ਜਿੰਮੇਦਾਰ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਰਪਾਲਪੁਰਾ ‘ਤੇ 302 ਦਾ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਹੌਲ ਲਈ ਜਿੰਮੇਦਾਰ ਪਰਨੀਤ ਕੌਰ ਅਤੇ ਹੋਰ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ‘ਤੇ 120 ਦੀ ਧਾਰਾ ਦੇ ਤਹਿਤ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਦੁਆਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਾਈ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਬਿਜਲੀ ਨੰਗਲ ਨੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮੋਰਚੇ ਵੱਲੋਂ 22 ਮਈ ਨੂੰ ਸ਼ੰਭੂ ਅਤੇ ਖਨੌਰੀ ਵਿਖੇ ਭਾਰੀ ਇਕੱਠ ਕਰਨ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਵਿੱਚ ਦੁਆਬੇ ਤੋਂ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਅਤੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਿਆਸੀ ਪਾਰਟੀਬਾਜੀ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਉੱਠ ਕੇ ਕਿਸਾਨੀ ਮੋਰਚੇ ਨੂੰ ਮਜਬੂਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਗਰੀਬ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ , ਛੋਟੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਛੋਟੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਦੇ ਮਾਰੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹੱਕ ਵੀ ਮੁੜ ਸੁਰਜੀਤ ਕੀਤੇ ਜਾ ਸਕਣ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਵੱਡੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨ ਇਹ ਸਾਜਿਸ਼ ਰਚ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਵੱਡੇ ਸਰਮਾਏਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕਰਜ਼ੇ ਦੇ ਇਵਜੋਂ ਦੇ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ, ਉਹ ਭੁੱਲ ਜਾਣ। ਪੰਜਾਬੀ ਆਪਣਾ ਕੱਤਰਾ ਕਤਰਾ ਖੂਨ ਵਹਾ ਸਕਦੇ ਹਨ ਪਰ ਆਪਣੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ, ਆਪਣੇ ਪਾਣੀ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਹੱਕ ਖੋਹਣ ਨਹੀਂ ਦਿੰਦੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਸਸ਼ੈਰੀ ਬਹਿਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜੋ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ, ਉਹ ਪੂਰੀ ਤਨਦੇਹੀ ਹੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾਉਣਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨੀ ਮੋਰਚੇ ਤੇ 22 ਮਈ ਨੂੰ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਉਹ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਪੁੱਜਣਗੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਹੋਰਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਅੱਛਰ ਸਿੰਘ ਗਡਾਣਾ, ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ, ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਸਲੇਮਪੁਰ, ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬੱਲੂ, ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ, ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮਿੱਠੂ, ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੱਕੜ, ਨੋਨੀ ਸ਼ਰਮਾ, ਮਨੀਸ਼ ਫੈਨ ਭਗਤ ਸਿੰਘ, ਡਿਪਟੀ ਬਹਿਲ, ਸਾਹਿਬ

ਸ਼ੈਰੀ ਬਹਿਲ ਬਣੇ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਧਰਮਿੰਦ ਭਿੰਦਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੋਆਬਾ ਤੇ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੁਲੰਦ ਬਣੇ ਦੋਆਬਾ ਮੀਡਿਆ ਇੰਚਾਰਜ Read More »

जालंधर में सौतेले पिता की हैवानियत, अपनी ही नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार; आरोपी अरेस्ट

जालंधर: जालंधर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव खुसरोपूर में सौतेले बाप ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म जैसे घिनौने काम को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है जिसे थाना सदर की पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इस संबंध में खुसरोपुर निवासी पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उसके पहले पति से तलाक होने के बाद उसने दूसरी शादी खुसरोपुर निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह से की थी। पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी नाबालिक बच्ची के साथ उसका सौतेला बाप पिछले लंबे समय से धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। जब यह बात उसे पता चली तो उसने तुरंत थाना सदर की पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पीड़ित नाबालिग युवती का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया। वहीं आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म तथा पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ कर रही है।

जालंधर में सौतेले पिता की हैवानियत, अपनी ही नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार; आरोपी अरेस्ट Read More »

मोदी सरकार ने देश के उद्योग जगत को प्रफुलित करने के लिए किए जमकर प्रयास- सुशील कुमार रिंकू

जालंधर( ) जालंधर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश में उद्योग जगत को प्रफुलित करने में पिछले 10 साल में अहम योगदान दिया है जिसकी बदौलत आज भारत का बिजनेस क्षेत्र पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों का देश-विदेश में निर्यात हो रहा है जिससे इन उत्पादों की साख विश्व स्तर पर बड़ी है। सुशील कुमार रिंकू जालंधर के एनआईटी में खेल उद्योग से संबंधित आयोजित प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे थे, जहां उन्होंने जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के बारे में चर्चा की। रिंकू ने कहा कि जालंधर खेल जगत का एक केंद्र बिंदु रहा है और जालंधर को स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में दोबारा खड़ा करने के लिए सांसद बनने के बाद वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और खेल उद्योग की जो भी मांगे हैं उन्हें पूरा करवाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने केंद्र में 10 सालों में जो काम किए हैं, आज पूरा देश उसे खुश है और मोदी सरकार को फिर से तीसरी बार मौका देने का मन बना चुका है। उन्होंने कहा कि उद्योग व व्यापार जगत खास तौर पर केंद्र सरकार के पक्ष में है क्योंकि देश के उद्योगों को विदेशों में अपने कारोबार का बढ़ावा करने और देश में अपने कारोबार को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के मौके मिले हैं। उन्होंने लोगों से इस बार फिर से भाजपा को बड़ी संख्या में मतदान करके विजयी बनाने की अपील की है।

मोदी सरकार ने देश के उद्योग जगत को प्रफुलित करने के लिए किए जमकर प्रयास- सुशील कुमार रिंकू Read More »

जालंधर में बस ड्राइवर की लापरवाही से बुजुर्ग महिला की मौत, दवाई लेकर लौट रही थी घर; चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

जालंधर: जालंधर में मिनी बस चालक की लापरवाही के चलते बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बलवीर कौर के रूप में हुई है। झटका लगने से बुजुर्ग महिला मिनी बस से नीचे गिर गई थी। हादसे के बाद ड्राइवर करीब 2 किलोमीटर तक बस को दौड़ाता रहा। बस के अंदर मौजूद लोगों ने किसी तरह दो किलोमीटर बाद बस रुकवाई। महिला की रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला बलबीर कौर गोराया के गांव काहना ढेसियां में स्थित सरकारी अस्पताल से दवा लेने आई थी। दवा लेने के बाद वह मिनी बस पर सवार होकर अपने गांव लौट रही थी। इस दौरान बस चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से बस चलाई गई। गांव के पास ही जब बस चालक ने झटके से मोड़ काटा तो बलवीर कौर बस के दरवाजे से बाहर गिर गई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। यात्रियों ने बस चालक को बताया लेकिन उसने बस नहीं रोकी। करीब दो किलोमीटर जाने के बाद बस रुकी। घटना में जख्मी हुई बुजुर्ग को जालंधर के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने उक्त बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसकी बस अपने कब्जे में ले ली थी।

जालंधर में बस ड्राइवर की लापरवाही से बुजुर्ग महिला की मौत, दवाई लेकर लौट रही थी घर; चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला Read More »

Translate »