Elleen News

Hot News

चुनाव प्रचार के बीच आज फिर जेल में केजरीवाल से मिलेंगे CM मान, 15 दिनों में दूसरी मीटिंग

नई दिल्ली: पंजाब और दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। 15 दिनों में सीएम मान और केजरीवाल के बीच यह दूसरी मुलाकात है। बैठक दोपहर 12:30 बजे से होगी।

यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि ठीक 25 दिन बाद दिल्ली और एक महीने बाद पंजाब में लोकसभा चुनाव हैं। दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है। इस बैठक में चुनावी रणनीति बनाई जाएगी।

अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। तब से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। अब लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में सारा दारोमदार मुख्यमंत्री पर आ गया है। इस बार वह अपनी पार्टी में स्टार प्रचारक और रणनीतिकार की भूमिका निभा रहे हैं।

Translate »