Elleen News

Hot News

Punjab

धर्मांतरण का धंधा: 50 हजार का लालच देकर हिंदुओं को बनाने चले थे ईसाई, पुलिस ने प्लॉन पर फेरा पानी; दो आरोपियों को किया अरेस्ट

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से धर्म परिवर्तन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दो नहीं बल्कि, पूरे जत्थे को हिंदू से ईसाई धर्म में परिवर्तित करने की कोशिश की जा रही थी। इसके लिए सभी को लोगों को बसों में बैठाकर उन्नाव के चर्च ले जाया जा रहा था। वहीं सभी लोगों का धर्मांतरण करवाया जाना था। धर्म के सौदागरों ने इसके बदले लोगों को 50 हजार रुपये प्रति माह देने का वादा भी किया था। लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बसों को रुकवाया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली कि गंगा बैराज क्षेत्र से दो बसें उन्नाव के लिए जा रही हैं। इसमें कई लोग सवार हैं। सभी हिंदू लोग हैं। उन्हें पैसे के बदले ईसाई बनाने के लिए ले उन्नाव के चर्च ले जाया जा रहा है। पुलिस तुरंत एक्शन में आई और दोनों को बसों को रास्ते में ही रोक लिया गया। तब पता चला कि दो आरोपी इन सभी लोगों को चर्च ले जा रहे हैं। ताकि वहां उन्हें हिंदू से ईसाई बना दिया जाए। बस में सवार लोगों ने बताया कि इन्ही दो लोगों ने उन्हें लालच दिया था कि अगर वो ईसाई धर्म अपनाते हैं तो प्रति माह उन्हें 50 हजार रुपये मिलेंगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तभी बजरंग दल के कुछ लोग भी वहां पहुंच गए। उन्हें भी इसकी सूचना मिली थी। काफी देर तक वहां हंगामा हुआ। फिर पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर थाने चली गई। हालांकि, दोनों आरोपियों को बाद में छोड़ दिया गया। एक शख्स ने बताया कि वो गरीब परिवार से है। दो आरोपियों में से एक ने उसे लालच दिया था कि अगर वो हिंदू से क्रिश्चियन बन जाता है तो उसे हर माह 50 हजार रुपये मिलेंगे। साथ ही अन्य सुविधाएं भी उसे दी जाएंगी। वो उसकी बातों में आ गया और उनके साथ चलने को तैयार हो गया। एसीपी महेश कुमार ने बताया कि मामले पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

धर्मांतरण का धंधा: 50 हजार का लालच देकर हिंदुओं को बनाने चले थे ईसाई, पुलिस ने प्लॉन पर फेरा पानी; दो आरोपियों को किया अरेस्ट Read More »

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार; नौ पिस्तौल बरामद

चण्डीगढ़ : पंजाब पुलिस की आंतरिक सुरक्षा शाखा ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है और नौ अवैध पिस्तौलों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार तस्कर आपराधिक गिरोहों को हथियार आपूर्ति करने में शामिल थे। उन्होने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और तस्करो के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार; नौ पिस्तौल बरामद Read More »

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! पंजाब से तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए सीधी उड़ानें आज से शुरु

जालंधर: पंजाब के सिख श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आदमपुर एयरपोर्ट से तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए सीधी उड़ानें आज से शुरू हो रही हैं। इसके बाद आदमपुर से नांदेड़ साहिब पहुंचने में 3 घंटे 25 मिनट का समय लगेगा। स्टार एयर इस रविवार को आदमपुर सिविल हवाई अड्डे से अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां से यात्री दोपहर 12:50 बजे हिंडन-नांदेड़-बैंगलोर उड़ान पर एम्ब्रेयर 175 में सवार होंगे। यह दोपहर 12.50 बजे आदमपुर से उड़ान भरेगी और 1.50 बजे हिंडन पहुंचेगी। अगली फ्लाइट दोपहर 2.15 बजे हिंडन से रवाना होगी और शाम 4.15 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। पहली उड़ान बिना किसी धूमधाम के शुरू की जाएगी क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण कोई भी राजनेता इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा। यही कारण है कि भाजपा, आप और कांग्रेस के सभी स्थानीय नेताओं ने तीन सप्ताह पहले आदमपुर में नव उन्नत हवाई अड्डे के टर्मिनल के उद्घाटन समारोह में भाग लेने का फैसला किया, वह भी बिना किसी उड़ान के। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि उड़ानों के लिए ऑनलाइन बुकिंग को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, खासकर इस क्षेत्र के कई यात्री तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ जाने में रुचि रखते हैं। अब तक नांदेड़ के लिए दो ट्रेनें हैं और इस क्षेत्र से ऐतिहासिक स्थान के लिए यह एकमात्र उड़ान है। अधिकारियों ने बताया कि 1 अप्रैल की उड़ान रद्द कर दी गई है। क्षेत्र में कुछ रक्षा संबंधी गतिविधियों के कारण पहले 10 दिनों तक उड़ानें थोड़ी अनियमित रहेंगी। लेकिन हम यात्रियों को समय में किसी भी बदलाव के बारे में एसएमएस पर सूचित करते रहेंगे। स्थिति हमारे नियंत्रण से बाहर है लेकिन 11 अप्रैल से चीजें पूरी तरह से व्यवस्थित हो जाएंगी।

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! पंजाब से तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए सीधी उड़ानें आज से शुरु Read More »

BJP Candidates List: BJP की 8वीं लिस्ट जारी, हंसराज हंस को फरीद कोट से मिला टिकट,गुरदासपुर से सनी देओल का कटा पत्ता

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को अपने लोकसभा उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी कर दी। इसमें पंजाब के गुरदासपुर से दिनेश सिंह ‘बब्बू’ को टिकट दिया गया है। वहीं सनी देओल का नाम कट गया है। इसके अलावा अमृतसर से तरणजीत सिंह संधू, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा फरीदकोट से हंस राज हंस को मौका दिया गया है। वहीं पटियाला से परनीत कौर चुनावी मैदान में उतरेंगी। जालंधर से सुशील कुमार रिंकू को टिकट बीजेपी ने जालंधर से सुशील कुमार रिंकू को टिकट दिया है। जो कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू को उम्मीदवार बनाया गया है। बिट्टू भी कांग्रेस में थे और कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

BJP Candidates List: BJP की 8वीं लिस्ट जारी, हंसराज हंस को फरीद कोट से मिला टिकट,गुरदासपुर से सनी देओल का कटा पत्ता Read More »

पंजाब में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मां के इकलौते बेटे ने मौके पर ही छोड़े श्वास

नाभा: नाभा के गांव दुल्लदी से एक दुखद खबर आई है जहां मां के इकलौते बेटे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मां ने अपने बेटे को घर से चायपत्ती लाने के लिए भेजा लेकिन वह घर नहीं लौटा। उसने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। मृतक की पहचान बिट्टू सिंह (25 वर्ष) के रूप में की गई है जो नाभा के गांव दुल्लदी का रहने वाला था। बिट्टू सिंह अपनी मां का एकमात्र सहारा था। आपको बता दें कि हादसे की वजह ट्रैक्टर-ट्रॉली बताई जा रही है। बिट्टू और उसका एक अन्य दोस्त बाइक चला रहे थे तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। बिट्टू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार न्याय की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी ओर मृतक का एक और साथी था जिसके पैर और हाथ पर चोटें आई हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

पंजाब में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मां के इकलौते बेटे ने मौके पर ही छोड़े श्वास Read More »

पंजाब में 10 वर्षीय बच्ची ने खाया जन्मदिन का केक, कुछ घंटों के बाद हो गई मौत, बेकरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पटियाला: पटियाला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना अनाज मंडी स्थित अमन नगर में रहने वाली 10 वर्षीय मानवी की केक खाने से मौत हो गई। यह केक मानवी के जन्मदिन पर परिवार वालों ने ऑर्डर किया था, जिसे खाते ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों की ओर से बताया गया कि बेटी के जन्मदिन पर हमने ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था, जिसे खाने के बाद हमारा पूरा परिवार बीमार पड़ गया। इसके बाद देर रात मानवी की तबीयत बिगड़ गई। सुबह जब उन्होंने देखा तो पाया कि उनकी बेटी का शरीर ठंडा हो गया है, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मानवी को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, पुलिस की ओर से किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी उस बेकरी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, जहां से यह केक मंगवाया गया था।

पंजाब में 10 वर्षीय बच्ची ने खाया जन्मदिन का केक, कुछ घंटों के बाद हो गई मौत, बेकरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग Read More »

भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने साथियों सहित किया सुशील कुमार रिंकू का भाजपा में शामिल होने पर पुष्पित अभिनंदन

जालंधर 30 मार्च( ) जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने आज अपने साथियों सहित सुशील कुमार रिंकू के निवास स्थान पर उनका विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल होने पुष्पित अभिनंदन किया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा जालंधर के संयोजक रमन पब्बी,जिला उपाध्यक्ष, मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, दर्शन लाल भगत, जिला सचिव अमित भाटिया, संजीव शर्मा मनी, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा ,दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष बल, गौरव जोशी, सोनू चौहान, विश्व महेंद्रु, वरुण नागपाल, विजय भाटिया, दीपक भाटिया, यजीत हुरिया, करण शर्मा ,सोनू चौहान, राजीव ठाकुर, व अरुण मल्होत्रा,अन्य उपस्थित थे इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने सुशील कुमार रिंकू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका भाजपा के परिवार में स्वागत किया उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है और सुशील कुमार रिंकू ने भी कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के साथ जालंधर जिले के उद्योगपतियों, युवाओं, किसानो,व्यपारियो,और प्रमुख समाजसेवी संगठनों को जोड़कर पार्टी का आधार मजबूत करेंगे और यहां से भारतीय जनता पार्टी का सांसद बनाकर लोकसभा में भेजेंगे कैप्शन सुशील कुमार रिंकू का पुष्पित अभिनंदन करते हुए प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज,दर्शन लाल भगत, जिला सचिव अमित भाटिया,संजीव शर्मा मनी,मंडल अध्यक्ष मनीष बल,गौरव जोशी व अन्य

भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने साथियों सहित किया सुशील कुमार रिंकू का भाजपा में शामिल होने पर पुष्पित अभिनंदन Read More »

पंजाब में मौसम विभाग ने 7 जिलों में जारी किया भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

जालंधर: पंजाब में बीती रात रात हुई बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने पंजाब के 7 जिलों में भारी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों के दौरान दौरान संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, लुधियाना, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर में भारी बारिश, मध्यम तूफान (हवा की गति 50-60 किमी), आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की संभावना है। आपको बता दें कि पिछले तीन-चार दिनों से आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। आज सुबह से चंडीगढ़ समेत पंजाब के लगभग सभी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की खबरें हैं। इसके साथ ही तेज तूफान के कारण राज्य में गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। फिलहाल उत्तर भारत में तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ऊपर है। लेकिन धीरे-धीरे इसमें कमी आएगी, जिसके बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर ही रहेगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पर इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

पंजाब में मौसम विभाग ने 7 जिलों में जारी किया भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट Read More »

पंजाबियों के लिए बड़ी सौगात, इस दिन बंद किए जाएंगे 2 टोल प्लाजा; CM मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों को बड़ा तोहफा दिया है। मान सरकार ने पंजाब के 2 टोल प्लाजा बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। ये टोल प्लाजा 2 अप्रैल से बंद हो जाएंगे। गांव रकबा और गांव महल कलां में मौजूदा टोल प्लाजा को बंद कर दिया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री मान के ट्विटर अकाउंट पर साझा की गई है। मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट करते हुए लिखा, लुधियाना से बरनाला वाया सुधार… रायकोट.. महल कलां में दो टोल प्लाजा हैं। 1. मुल्लांपुर के पास गांव रकबा… 2. गांव महिल कलां… एक ही कंपनी के… कंपनी ने कोविड और किसान आंदोलन की जानकारी देकर 448 दिनों के लिए टोल बढ़ाने की मांग की थी… जिसे स्वीकार नहीं किया गया पंजाब सरकार द्वारा.. 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे ये दोनों टोल बंद कर दिए जाएंगे…इंकलाब जिंदाबाद।

पंजाबियों के लिए बड़ी सौगात, इस दिन बंद किए जाएंगे 2 टोल प्लाजा; CM मान ने ट्वीट कर दी जानकारी Read More »

लाडोवाल टोल प्लाजा की कीमतों में फिर से हुई बढ़ोतरी, जानें नए रेट

लुधियाना: पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा और महंगा हो गया है। लाडोवाल टोल प्लाजा के दाम बढ़ गए हैं। इसके तहत अब प्रत्येक वाहन से 5 से 10 रुपए अतिरिक्त वसूले जाएंगे। बता दें कि एक साल में तीसरी बार टोल की कीमतें बढ़ी हैं। ये बढ़ी हुई नई कीमतें 31 मार्च रात 12 बजे से लागू होंगी। इसका असर लुधियाना और जालंधर या उससे आगे जाने वाले लोगों पर पड़ेगा। पहले एक तरफ का टोल लेट 215 रुपये देने पड़ता था तो अब 220 रुपये देना होगा, जबकि आने-जाने का अब रेट 325 की जगह 330 हो जाएगा। बता दें कि ये नई टोल दरें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जारी की गई हैं। इससे पहले भी रेट बढ़ने से लोगों में काफी गुस्सा था।

लाडोवाल टोल प्लाजा की कीमतों में फिर से हुई बढ़ोतरी, जानें नए रेट Read More »

Translate »