Elleen News

Hot News

Crime

खरड़ में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मोहाली: मोहाली के खरड़ में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या की खबर है।उसकी हत्या की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। परिजनों के मुताबिक मृतक युवक खरड़ में रहता था और एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। बीती रात 12 बजे खरड़ के सन्नी एन्क्लेव में तजिंदर तेजी नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह 33 वर्ष के थे और अभी तक शादी नहीं की थी। युवक मालेरकोटला का रहने वाला बताया जा रहा है। वह कई वर्षों से खरड़ में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। हत्या क्यों हुई इसकी कोई जानकारी नहीं है। मृतक के भाई करणवीर का कहना है कि तजिंदर तेजी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन फिर भी उनकी हत्या क्यों की गई, इसकी जांच होनी चाहिए। परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

खरड़ में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस Read More »

केजरीवाल का शराब घोटाले के बाद, जेल से शुगर घोटाला- भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह

जालंधर 20 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जेल में रहते हुए जमानत लेने के लिए रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं और इसके लिए वे अपने रोज के खानपान में अनियमता कर मेडिकल जमानत लेने के लिए भरपूर कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि केजरीवाल मधुमेह व उच्च रक्तचाप से पीड़ित है और वह रोज अपनी डाइट में आलू पूरी, आम,केला,पपीता,जैसे बेहद शक्कर वाले फल ले रहे हैं ताकि उनका शुगर व ब्लड प्रेशर लेवल बढ़े और केजरीवाल उसे अदालत में अपनी बीमारी को आधार बनाकर आसानी से जमानत हो सके। आर पी सिंह उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपने दिनचर्या के खान-पान में जानबूझ कर लापारवाही कर रहे है ताकि वे इसके सहारे अपने आप को अनफिट करके नियमों को ताक पर रख कर बाहर आ जाए।उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इसके बारे में पूरा पता है उनके डाइट चार्ट में उनके लिए कौन सी चीज़ अच्छी और कौन सी बुरी,पर फिर भी प्रशासन को तंग करने के लिए केजरीवाल हर रोज नए हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा स्कैम करने के बाद अब खुद को कानून के शिकंजे से बाहर निकलने के केजरीवाल किस हद तक जा सकते है यह अब जगजाहिर हो चुका है। आर पी सिंह ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार में सात मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है और खुद को कट्टर ईमानदारी का तमगा देने वाले भ्रष्टाचारी ज्यादा देर तक आम लोगों को धोखा नहीं दे सकते।आर पी सिंह ने कहा कि केजरीवाल जो मर्जी कर ले अब उन्हें अपनी करनी का दंड भुगतना ही पड़ेगा और इतने बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर और अनिल सरीन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया,जालंधर लोकसभा के संयोजक रमन पब्बी, सहसंयोजक सुभाष सूद, शिवम छाबड़ा, प्रदेश मीडिया सह संयोजक ध्रुव वधवा, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,अमरजीत सिंह गोल्डी,मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर राजू मागो,अशोक चड्ढा,अमित भाटिया, हितेश स्याल,तरुण कुमार मनी कुमार,हिमांशु शर्मा,आदि उपस्थित थे।

केजरीवाल का शराब घोटाले के बाद, जेल से शुगर घोटाला- भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह Read More »

पंजाब में लुटेरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े महिला से 7 लाख रुपए लूटकर फरार; घटना CCTV में कैद

मोगा: पंजाब में लुटेरों का मनोबल दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। उनके मन से पुलिस का डर खत्म होता जा रहा है और वे लगातार लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बाघा पुराना से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां लुटेरे 7 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। महिला सुनार को देने के लिए 7 लाख रुपए लेकर आई थी लेकिन मोड़ पर एक युवक गाड़ी में बैठा था और दूसरा साथी बाहर खड़ा था। बाहर खड़े युवक ने महिला को बुलाया और उसके हाथ से रुपयों का बैग छीन लिया और कार में बैठकर फरार हो गया। महिला ने युवक का पीछा किया लेकिन वह कुछ ही मिनटों में कार में सवार होकर रफूचक्कर हो गया। लुटेरे वर्ना गाड़ी में सवार होकर आए थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पंजाब में लुटेरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े महिला से 7 लाख रुपए लूटकर फरार; घटना CCTV में कैद Read More »

जालंधर में दिनदहाड़े बैंककर्मी से लूट, चाकू दिखाकर पैसों वाला बैग छीनकर लुटेरे फरार

जालंधर: जालंधर में यूनियन बैंक कर्मी से लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर चार बजे की है जब पीड़ित सुमित आदमपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से निकलकर अपने घर की ओर जा रहा था। इस बीच गांव कांगनीवाल से यूनिवर्सिटी रोड पर ब्रिटिश पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप के पास दो युवकों ने उसके सामने अपनी मोटरसाइकिल रोक दी। साथ ही एक्टिवा पर सवार दो अन्य युवक उसके पीछे स्कूटर पर चढ़ गए और चाकू निकाल लिए। सुमित ने बताया कि जब उसने अपना किट-बैग देने से इनकार कर दिया तो लुटेरों ने उसे काट डालने की धमकी दी, जिससे डरकर उसने अपना बैग लुटेरों को दे दिया। आरोपी बैग छीनकर फरार हो गए। उसमें लगभग 20 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन और उसकी दस्तावेज किट बैक में पड़े हुए थे। जिसके बाद पीड़ित ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों से फोन लेकर 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई। थाना पतारा के SHO बलजीत सिंह ने कहा- लूट का शिकार हुए सुमित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। जहां वारदात हुई, उसके पास ही एक पेट्रोल पंप है। उसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

जालंधर में दिनदहाड़े बैंककर्मी से लूट, चाकू दिखाकर पैसों वाला बैग छीनकर लुटेरे फरार Read More »

मामूली विवाद ने ले लिया भयानक रूप, 200 रुपए के लेन-देन को लेकर नौजवान की हत्या; अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी छोड़ गया मृतक

डेरा बाबा नानक: डेरा बाबा नानक से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है जहां 200 रुपये के लेनदेन के लिए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मिंटू मसीह के रूप में हुई है और उसकी उम्र 34 साल थी और वह जोड़ी कलां का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक मिंटू मसीह जालंधर में एक ढाबे पर काम करता था और वह छुट्टी पर गांव आया हुआ था। बीती शाम मिंटू मसीह अपने एक दोस्त के साथ शराब पीने गया था और वहां 200 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते शराब तस्कर और उसकी पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर मिंटू की हत्या कर दी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक अपने पीछे दो छोटे बच्चे और पत्नी छोड़ गया है। मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि डेरा बाबा नानक थाने की पुलिस हत्यारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके बाद उन्होंने धरना दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डीएसपी ने परिजनों को शराब तस्कर और उसकी पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

मामूली विवाद ने ले लिया भयानक रूप, 200 रुपए के लेन-देन को लेकर नौजवान की हत्या; अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी छोड़ गया मृतक Read More »

कलयुगी मां का कारनामा! प्रेमी के साथ मिलकर 5 वर्षीय मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट

सोनीपत: सोनीपत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 5 साल की बेटी की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी और करीब 8 महीने पहले अपनी 5 साल की बेटी तन्वी को अपने प्रेमी के घर ले आई थी। 5 साल के मामस का शव पुलिस ने मोहन नगर सोनीपत से बरामद किया है। घटना को अंजाम देने के बाद कलयुगी मां रवीना अपने प्रेमी के साथ मौके से फरार हो गई। सदर थारा पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कलयुगी मां का कारनामा! प्रेमी के साथ मिलकर 5 वर्षीय मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट Read More »

पंजाब की संगरूर जेल में 4 कैदियों के बीच हुई जबरदस्त खूनी झड़प, 2 की मौत, दो की हालात गंभीर

पंजाब से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. संगरूर जेल में बंद कैदियों के बीच जबरदस्त खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है. इसमें दो कैदियों की मौत की खबर है. वहीं, दो कैदी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में संगरूर की एक अस्पताल लाया गया. हालात गंभीर होने की वजह से कैदियों को पटियाला के राजेंद्र अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घायल हुए कैदियों में से 2 की इलाज दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि लड़ाई चार कैदियों के बीच हुई. जेल में हुए बवाल से सनसनी फैल गई. सूचना पाकर पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है कि आखिर जेल के अंदर इतनी भयानक लड़ाई के पीछे क्या वजह थी. फिलहाल अभी तक पुलिस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है

पंजाब की संगरूर जेल में 4 कैदियों के बीच हुई जबरदस्त खूनी झड़प, 2 की मौत, दो की हालात गंभीर Read More »

पंजाब में दिनदिहाड़े तेजधार हथियारों से सैलून मालिक की बेरहमी से हत्या,इलाके में फैली सनसनी

पठानकोट : पंजाब के जिला पठानकोट के खानपुर-मनवाल स्थित झुंबर जगह पर खाली प्लाट में दिन दिहाड़े सनसनी फैल गई जब आधा दर्जन के करीब हमलावरों ने सैलून मालिक पंकज उर्फ पंकु निवासी कोठे मनवाल का तेजधार हथियारों से मर्डर कर दिया, जबकि उसके साथ अन्य युवक विक्की बाल-बाल बच गया, जो पास ही मोहल्ले का रहने वाला था।   हमले के बाद पंकु को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे प्राथमिकी उपचार दिए लेकिन उसकी ई.सी.जी.की गई तो मृत पाया गया, जिसके बाद उसके साथ आए अन्य युवक उसे निजी अस्पताल में ले गए। दिन दिहाड़े हुई इस हत्या में आस-पास के लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। वहीं हत्या का मामला सामने आते ही पुलिस जांच में जुट गई है, जिसके बाद डी.एस.पी. देहाती लखविंद्र सिंह रंधावा, एस.एच.ओ. दविंद्र प्रकाश घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे जहां खून ही खून बिखरा पड़ा था। वहीं मृतक के सहयोगी की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी है।

पंजाब में दिनदिहाड़े तेजधार हथियारों से सैलून मालिक की बेरहमी से हत्या,इलाके में फैली सनसनी Read More »

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा “बंबीहा गैंग” से जुड़े दो बदमाशों को किया गिरफ्तार , दो लोगों की हत्या करने की साजिश को किया नाकाम

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने गैंगस्टरों पर शिकंजा कसते हुए “बंबीहा गैंग” से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है,  इन बदमाशों की तरफ से दो व्यक्तियों के क़त्ल की साज़िश को अंजाम देने से पहले ही जालंधर पुलिस ने इन की साजिश को नाकाम किया है। इन बदमाशों से भारी मात्रा में पिस्तौल और अफ़ीम-हेरोइन जब्त हुई है। ये बदमाश हत्या, धमकी, जबरन वसूली, फिरौती और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल थे। जल्दी ही पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले को लेकर विस्तार से खुलासे कर सकते हैं।

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा “बंबीहा गैंग” से जुड़े दो बदमाशों को किया गिरफ्तार , दो लोगों की हत्या करने की साजिश को किया नाकाम Read More »

ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਕਤਲ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸੁਲਝਾ ਲਿਆ

ਜਲੰਧਰ, 16 ਅਪ੍ਰੈਲ: ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਕਤਲ ਹੋਏ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਕਤਲ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਸੁਲਝਾ ਲਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵਿਸ਼ਾਲ ਉਰਫ ਮੋਨੀ ਜੰਬਾ ਪੁੱਤਰ ਸਤਪਾਲ ਵਾਸੀ ਡਬਲਯੂ.ਐੱਸ.-408 ਸਤਰਾਨ ਮੁਹੱਲਾ, ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਕਿ 14 ਅਪ੍ਰੈਲ 2024 ਨੂੰ ਰਾਤ 9.15 ਵਜੇ ਉਸਦੇ ਭਰਾ ਅੰਕਿਤ ਜੰਬਾ ਅਤੇ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ ਮਨੀਸ਼ਾ ਭਾਰਗੋ ਕੈਂਪ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਗਈ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਇਹ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਮੁਹੱਲਾ ਚਾਈ ਆਮ ‘ਚ ਮੱਲੀ ਦੀ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਨੇੜੇ ਪੁੱਜੇ ਤਾਂ ਦਲਜੀਤ ਨੇ ਆਪਣੇ ਭਰਾ, ਪਿਤਾ, ਅਜੈ ਕੁਮਾਰ (ਜਿਸ ਨੂੰ ਬਾਬਾ ਵਜੋਂ ਵੀ ਜਾਣਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ), ਅਮਿਤ ਕੁਮਾਰ, ਕਰਨ ਮੱਲੀ, ਕਰਨ ਮੱਲੀ ਦੀ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਕਈ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਸੀ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਅੰਕਿਤ ਜੰਬਾ ਤੇ ਵਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ, ਜਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਪਰ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਉਸ ਨੇ ਦਮ ਤੋੜ ਦਿੱਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਦੇ ਸਿੱਟੇ ਵਜੋਂ 55 ਮਿਤੀ 15-04-2024 ਨੂੰ 302,341,324,506,148,149 ਆਈਪੀਸੀ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ 5 ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਫ਼ਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਇਹ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਕਿ ਦੋਵਾਂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਰੰਜਿਸ਼ ਚੱਲ ਰਹੀ ਸੀ ਅਤੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਅੰਕਿਤ ਜੰਬਾ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 04 ਵਿਖੇ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ. 32 ਮਿਤੀ 23-04-2021 ਅ/ਧ 307,323,324,148,149,506 ਆਈ.ਪੀ.ਸੀ.) ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਉਹ ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ ਜੇਲ੍ਹ ਤੋਂ ਰਿਹਾਅ ਹੋਏ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਦਾ ਇਹ ਇਤਿਹਾਸ ਆਖਰਕਾਰ ਅੰਕਿਤ ਜੰਬਾ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਦਾ ਕਾਰਨ ਬਣਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਿੰਨ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਜਸਕਰਨ ਸਿੰਘ ਮੱਲੀ ਪੁੱਤਰ ਗੁਰਬਖਸ਼ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਡਬਲਯੂ ਕਿਊ-225 ਮੁਹੱਲਾ ਚਾਈ ਆਮ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਜਲੰਧਰ, ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਸੋਨੂੰ ਪੁੱਤਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਡਬਲਯੂ.ਕਿਊ-227 ਮੁਹੱਲਾ ਚਾਈ ਆਮ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਪੁੱਤਰੀ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਡਬਲਿਊ ਕਿਊ-227 ਮੁਹੱਲਾ ਚਾਈ ਆਮ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਪੁਲਸ ਨੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਾਕੀ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਲਈ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਕਤਲ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸੁਲਝਾ ਲਿਆ Read More »

Translate »