Elleen News

Hot News

जालंधर से लुधियाना जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, SSF ने पहुंचाया अस्पताल; नहीं बच सकी जान

जालंधर: जालंधर से लुधियाना जा रहे एक 35 वर्षीय शख्स को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। ये हादसा जालंधर लुधियाना हाईवे पर फिल्लौर पेप्सी के पास हुआ। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के वक्त पीड़ित ने नीले रंग की टी-शर्ट और पेंट पहनी हुई थी। जिसके हाथ में एक चांदी का कड़ा था, जिस पर विनोद लिखा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद एक राहगीर ने मौके पर रुककर मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना के तुरंत बाद एसएसएफ की पुलिस पार्टी क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंच गई थी।

एसएसएफ द्वारा युवक को तुरंत फिल्लौर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद थाना फिल्लौर की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने उसका फोटो शहर के विभिन्न थानों में सर्कुलेट कर दिया है।

Translate »