Elleen News

Hot News

चुनावी ड्यूटी पर तैनात ASI का साथी कर्मचारियों ने मनाया जन्मदिन, केक पर लिखवाया ‘थानेदार’

फाजिल्का: लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस की ड्यूटी काफी सख्त है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए नाकाबंदी की जा रही है। इन सब व्यस्तताओं के बीच फाजिल्का के सदर थाने की एक तस्वीर सामने आई है, जो पुलिस के सौहार्द को उजागर करती है।

जानकारी देते हुए फाजिल्का सदर थाने के SHO गुरुमीत सिंह ने बताया कि गुरुवार को सदर थाने में तैनात ASI रणजीत सिंह का जन्मदिन है। सभी पुलिसकर्मी एक परिवार की तरह रह रहे हैं, इसीलिए थाना सदर में एएसआई रणजीत सिंह का जन्मदिन मनाया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर सभी पुलिसकर्मी और अधिकारी दिन-रात काम कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय निकाला है।

वहीं, एएसआई रणजीत सिंह ने कहा कि अपने जन्मदिन के दिन भी वह सुबह से ड्यूटी पर हैं और चुनाव में ड्यूटी के कारण वह अपने परिवार के पास नहीं जा सके, जबकि उनका परिवार इंतजार कर रहा है। ऐसे में उनका जन्मदिन मनाने से जहां थाने के अधिकारी-कर्मचारियों को खुशी होती है, वहीं उनका हौसला भी बढ़ता है।

Translate »