Elleen News

Hot News

admin

डेढ़ माह पहले दुबई से लौटे युवक का सरकारी स्कूल के पास मिला शव, माथे पर चोट के निशान; परिवार सदमे में।

नकोदर: करीब डेढ़ महीने पहले दुबई से लौटे शख्स की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा नकोदर-मेहतपुर रोड पर बीती रात हुआ। मृतक की पहचान चंद्र मोहन (33) पुत्र राम आसरा निवासी मोहल्ला गौंस नकोदर के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई रमेश कुमार ने बताया कि डेढ़ माह पहले चंद्र मोहन दुबई से लौटा था। कल शाम अपने दोस्त से मिलने के लिए मोहल्ला गुरु रविदासपुरा नकोदर गया था और करीब 10:40 बजे वह अपने दोस्त से मिलकर मोटरसाइकिल पर निकल गया लेकिन वह रात 12:00 बजे तक घर नहीं आया। हमने उसकी बहुत खोज की। रात करीब डेढ़ बजे नकोदर मेहतपुर रोड पर सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के सामने उसका शव मिला। उसके माथे पर काफी चोट आई थीं और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त था। उसके शव को सिविल अस्पताल नकोदर में रखवा दिया है। उन्हें पूरा यकीन है कि उनके भाई चंद्र मोहन की मृत्यु किसी अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारे जाने के कारण हुई थी। सिटी पुलिस प्रमुख इंस्पैक्टर संजीव कपूर ने बताया कि मृतक के भाई रमेश कुमार के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरु कर दी है। बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

डेढ़ माह पहले दुबई से लौटे युवक का सरकारी स्कूल के पास मिला शव, माथे पर चोट के निशान; परिवार सदमे में। Read More »

कलयुगी बेटे ने की मां-भाभी और भतीजे की हत्या, फिर गुरुद्वारे में टेका माथा… रूह कंपा देगा पंजाब का ये सनसनीखेज मामला।

चंडीगड़: पंजाब के अमृतसर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां अमृतपाल नाम के एक शख्स ने अपनी मां भाभी और भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। तीनों की हत्या करने के बाद वो गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचा। यहां से वो सीधा पुलिस स्टेशन गया और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके घर पहुंची। जहां दो महिलाओं और एक बच्चे के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मां से मांग रहा था पैसे जानकारी के अनुसार, पिछले कल ही अमृतपाल की मां को पेंशन मिली थी। वो अपनी मां से पैसों की मांग कर रहा था। पैसे न देने के कारण ही उसने मां की हत्या कर दी। उसके बाद उसने घर में मौजूद भाभी और भतीजे को भी मार दिया। बच्चे की मासी ने बताया की भतीजे समरथ को कैंब्रिज स्कूल में दाखिल करवाने के बाद वो लगातार मां से झगड़ता था की उसकी बेटियों को भी अच्छे स्कूल में दाखिल करवाया जाए। नशे के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। वो हवाई अड्डे पर नौकरी करता था। मौसी ने बताई हत्या की वजह जिस बच्चे का कत्ल किया गया उसकी मौसी ने बताया की आखिर कत्ल के पीछे क्या वजह थी। उसने बताया कि दरअसल मेरी बहन ने अपने बेटे को कैंब्रिज स्कूल में दाखिल करवाया था जबकि उसकी बेटियां गांव के लोकल स्कूल में पढ़ती थी। अमृतपाल अपनी मां से पैसे मांगता था। मां उसे पैसे देती भी थी। लेकिन भतीजे की अच्छे स्कूल में एडमिशन करवाने से वो नाराज था। वो नशे का आदी था। इसी के चलते उसने तीनों की हत्या कर दी।

कलयुगी बेटे ने की मां-भाभी और भतीजे की हत्या, फिर गुरुद्वारे में टेका माथा… रूह कंपा देगा पंजाब का ये सनसनीखेज मामला। Read More »

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु की भीड़ में दबने से बिगड़ी हालत, दम घुटने से हुई मौत।

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर-1 पर भीड़ की वजह से दम घुटने की वजह श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने श्रद्धालु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. साथ ही उसके शिनाख्त में जुटी है. बांके बिहारी मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 10:30 पर एक अज्ञात श्रद्धालु की अचानक तबियत बिगड़ गई. मंदिर के सुरक्षा गार्ड और पुलिस उसे लेकर जिला सयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे. जिला संयुक्त चिकित्सालय में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर तन्वी दुआ ने जानकारी देते हुए बताया कि धूप और भीषण गर्मी के चलते दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की तबीयत लगभग हर दिन बिगड़ती है। आराध्य के दर्शन करने की चाहत में सुबह से भीड़ का दबाव बढ़ने लगा। समय बीतने के साथ यह रेला बढ़ता गया। बांके बिहारी मंदिर में सुबह करीब 10:40 पर एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई, उपचार के दौरान मृत पाया गया. पुलिस ने श्रद्धालु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. श्रद्धालु की उम्र लगभग 35 वर्ष है. उसके पास से हल्दीराम का बिल, कंघा और चश्मा मिला है.

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु की भीड़ में दबने से बिगड़ी हालत, दम घुटने से हुई मौत। Read More »

Sushil Rinku को टिकट मिलने से नाराज हुई बीजेपी महिला मोर्चा की जिला प्रधान आरती राजपूत, Facebook पर लाइव होकर दे दिया इस्तीफा।

जालंधर : BJP Mahila Morcha City President Resigned : आम आदमी छोड़ भाजपा में आए सांसद सुशील रिंकू व विधायक शीतल अंगुराल का पार्टी के अंदर विरोध होना शुरु हो चुका है। सुशील रिंकू व शीतल अंगुराल के विरोध मे जालंधर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान आरती राजपूत ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में आरती ने सोशल मीडीया पर लाईव हो कर कहा कि जालंधर के लोगों के लिए हमेशा आवाज उठाती आई है और आज खुद के लिए बोल रहीं हैं। उन्होने ऐलान किया कि मै भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से इस्तीफ़ा देती हुँ भारतीय जनता पार्टी की सभी जिम्मेदारियों भी इस्तीफा देती हुँ। उन्होंने कहा कि जब चुनावों से पहले बीजेपी नेताओं के साथ हमारी बैठकें हुई थी उसमें हमसे राय ली गई थी पर हमारी किसी भी बात को नहीं माना गया। उन्होने कहा कि तब हमने कहा था कि लोकसभा चुनाव में जो भी उम्मीदवार हो वह बीजेपी पार्टी का ही हो, पार्टी ने हमारी कोई बात नहीं मानी। उन्होने कहा कि उनकी सुशील रिंकू व शीतल अंगुराल से कोई जाति दुश्मनी नहीं है पर जिन नेताओं को वह आज तक कोसते रहे हैं, जिनका विरोध करते रहे हैं उनके लिए वह वोट नहीं मांग सकती। उन्होने कहा कि वह सिर्फ एक समाज सेविका बनकर ही खुश हैं और वह समाज सेविका बन कर ही लोगों की सेवा करती रहेंगी। वही हैरानी की बात यह है पांच दिन पहले सुशील रिंकू की बीजेपी में शामिल होने के बाद भाजपा की तरफ से निकाली गई रैली में आरती राजपूत बेहद खुश नजर आई थी, और सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल का समर्थन कर रही थी। इतना ही नहीं रिंकू को जालंधर से टिकट मिलने के बाद उन्होंने फेसबुक पर Congratulations लिख कर बधाई भी दी थी, लेकिन अब अचानक उन्हें सुशील रिंकू को टिकट मिलने से किस बात की नाराजगी हो गई है। अब देखना होगा कि जिला बीजेपी की तरफ से इस पूरे मामले क्या रुख अपनाया जाएगा। . Video देखने के लिए नीचे दिए गए link को click करें। elleen news on X: “आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह ने बुधवार को जेल से रिहा होने के बाद जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। #ArvindKejriwalArrest #ElleenNews #TopNews #whatsappdown https://t.co/dpbswqNnzJ” / X (twitter.com)    

Sushil Rinku को टिकट मिलने से नाराज हुई बीजेपी महिला मोर्चा की जिला प्रधान आरती राजपूत, Facebook पर लाइव होकर दे दिया इस्तीफा। Read More »

संजय सिंह मिलने पहुँचे अरविंद केजरीवाल की पत्नी से। पैर छू के लिया आशीर्वाद। संजय सिंह के साथ उनकी पत्नी भी थी मौजूद।

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह ने बुधवार को जेल से रिहा होने के बाद जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। NIN की एक वीडियो में साझा किया गया, जिसमें संजय सिंह ने सुनीता केजरीवाल के पैर छूने का प्रयास किया, जिन्होंने उन्हें गले लगाया। सिंह की पत्नी भी अब मुक्त नेता के साथ थी। दिन के पहले, सिंह को तिहाड़ जेल से बाहर निकाला गया, जहां उन्हें दिल्ली की एक्साइज़ नीति जांच के संबंध में आर्थिक अपराध निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किया गया था। आप एमपी को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी जब केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि उसे एक मिलने में कोई आपत्ति नहीं है। “यह संघर्ष का समय है। हमारे पार्टी (AAP) के सबसे बड़े नेता – अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंदर जैन – जेल में रखे गए हैं। मुझे विश्वास है कि एक दिन इस जेल के ताले तोड़े जाएंगे और वे बाहर आएंगे। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि यह जश्न मनाने का समय नहीं है, यह संघर्ष का समय है,” सिंह ने कहा जब एक आप समर्थकों की भीड़ को स्वीकार करते हुए जिसे उनका स्वागत करने के लिए तिहाड़ जेल के बाहर इकट्ठा हुआ था। दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सिंह की रिहाई पर कहा, “संजय सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह जश्न मनाने का समय नहीं है बल्कि संघर्ष का समय है। जेल के ताले तोड़े जाएंगे और अरविंद केजरीवाल रिहा होंगे। हमारे तीन नेता (अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन) अब भी जेल में हैं। इसलिए, हमारी पार्टी संघर्ष जारी रहेगी।” आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह ने बुधवार को जेल से रिहा होने के बाद जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।#ArvindKejriwalArrest #ElleenNews #TopNews #whatsappdown pic.twitter.com/dpbswqNnzJ — elleen news (@ElleenNews) April 4, 2024

संजय सिंह मिलने पहुँचे अरविंद केजरीवाल की पत्नी से। पैर छू के लिया आशीर्वाद। संजय सिंह के साथ उनकी पत्नी भी थी मौजूद। Read More »

शराब के परिवहन, भंडारण, खरीद-बिक्री पर जालंधर प्रशासन की तीखी नजर, मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध शराब का उपयोग करने पर होगी सख्त कार्रवाई

जालंधर: जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में शराब के परिवहन, भंडारण, खरीद और बिक्री पर प्रशासन कड़ी नजर रख रहा है और मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध शराब के इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में आबकारी विभाग के अधिकारियों और एल-17 लाइसैंस धारकों, शराब की दुकानों के मालिकों, वाइन सैलरो/गोदाम मालिकों, मैरिज पैलेस मालिकों, लाइसैंस प्राप्त रेस्तरां मालिकों आदि के साथ एक बैठक के दौरान जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान, अवैध शराब के उपयोग को रोकने के लिए आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की टीमें गठित की गई है, जिनके द्वारा जिले भर में शराब की आपूर्ति एवं बिक्री पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा चौकसी के लिए उड़नदस्ते और स्टैटिक सर्विसलैंस टीमें भी गठित की गई है। जिला चुनाव अधिकारी ने एल-17 लाइसैंस धारकों, शराब दुकान मालिकों, वाइन सैलर/गोदाम मालिकों, मैरिज पैलेस मालिकों, लाइसैंस प्राप्त रेस्तरां मालिकों से लोकसभा चुनाव के दौरान आर्दश चुनाव संहिता का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शराब की बिक्री एवं भण्डारण के लिए जो कोटा निर्धारित किया गया है उसी के अनुसार शराब का रिकार्ड मैनटेन किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अगर कोई शराब की अवैध कार्यवाही में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मैरिज पैलेस मालिकों को निर्देश दिया कि वह संबंधित अधिकारी की पूर्व मंजूरी के बिना किसी भी राजनीतिक सभा की अनुमति न दें। डा. अग्रवाल ने कहा कि किसी भी गोपनीय सूचना के आधार पर या समय-समय पर की जाने वाली छापेमारी के दौरान अवैध शराब या निर्धारित सीमा से अधिक शराब की बिक्री या भंडारण के मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बेवजह किसी को परेशान नहीं किया जाएगा लेकिन शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिला चुनाव अधिकारी ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव के दौरान अवैध शराब के उपयोग एवं बिक्री पर पूर्णतया रोक लगाने हेतु शराब के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के स्टॉक का निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में शराब की आवाजाही पर पूरी निगरानी रखी जाए। उन्होंने पुलिस विभाग की टीमों के साथ-साथ उत्पाद विभाग के अधिकारियों को भी शहर के प्रमुख स्थानों और एंट्री प्वाईंट पर वाहनों की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) लखविंदर सिंह, एस.पी. जसरूप कौर बाठ, एडीसीपी आबकारी विभाग के अधिकारी सुखविंदर सिंह भी उपस्थित थे।

शराब के परिवहन, भंडारण, खरीद-बिक्री पर जालंधर प्रशासन की तीखी नजर, मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध शराब का उपयोग करने पर होगी सख्त कार्रवाई Read More »

पंजाब में सीवरेज की सफाई के दौरान दो लोगों की हालत बिगड़ी, सिर में गैस चढ़ने से एक की मौत

गुरदासपुर: गुरदासपुर के पास चावा गांव में सीवेज की सफाई करते समय तीन प्रवासी व्यक्तियों का सीवेज गैस से दम घुट गया, जिससे वे बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने किसी तरह उसे सीवरेज से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए जिला भरतपुर (राजस्थान) निवासी नीरू ने बताया कि वह गांव में सफाई का काम करता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनके पति कन्हैया गांव में सीवरेज की सफाई कर रहे थे। इसी बीच सिर में गैस चढ़ने से वह बेहोश हो गए। इसके बाद उसके पति कन्हैया को बचाने के लिए उसका भतीजा नवी और भाई मोनू भी सीवर में उतर गए। सीवेज गैस के कारण दोनों बेहोश हो गए। उसने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए और किसी तरह तीनों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसके पति कन्हैया की मौत हो गई। जबकि उसके भतीजे नवी की हालत गंभीर बनी हुई है।

पंजाब में सीवरेज की सफाई के दौरान दो लोगों की हालत बिगड़ी, सिर में गैस चढ़ने से एक की मौत Read More »

25 साल बाद आया इतना भयंकर भूकंप !!! 7 लोगों की मौत और 730 के करीब हुए ज़ख़्मी। 

ताइवान: अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप ने ऐतिहासिक रूप से ताइवान को हिला दिया, और वे आगामी दिनों में और भी अधिक भूकंप की चेतावनी दे रहे हैं। बुधवार को ताइवान में हुए इस शक्तिशाली भूकंप में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और लगभग 730 लोगों को चोटें आईं। इससे कई इमारतें नुकसान पहुंचा और सुनामी की चेतावनी जारी की गई, जो कि जापान और फिलीपींस तक व्यापक थी। वू चिएन-फू, ताइपे के केंद्रीय मौसम प्रशासन के भूकंप विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया कि यह भूकंप बहुत ही तेजी से और भूकंप के करीब हुआ। इसे ताइवान और उसके आस-पास के द्वीपों पर महसूस किया गया। इस प्रकार लगता है कि मजबूत निर्माण नियमों और आपदा जागरूकता के कारण द्वीप को बड़ी हानि से बचाया गया है, जो नियमित रूप से भूकंप से प्रभावित होता है क्योंकि यह दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है। वू ने कहा कि 1999 में हुए 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद यह सबसे शक्तिशाली भूकंप था, जिसमें द्वीप की सबसे भारी प्राकृतिक आपदा में लगभग 2,400 लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप का केंद्र ताइवान के हुलिएन शहर से 18 किलोमीटर दक्षिण में, 34.8 किलोमीटर की गहराई पर था, संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया। अधिकारियों ने बताया कि शहर के चारों ओर की पहाड़ियों पर सुबह-सुबह पैदल यात्रा कर रहे सात लोगों में से तीन लोगों को भूकंप से गिरे पत्थरों से कुचलकर मौत हो गई इसके अलावा एक ट्रक चालक की मौत हो गई जब उसका वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप ने ऐतिहासिक रूप से ताइवान को हिला दिया, और वे आगामी दिनों में और भी अधिक भूकंप की चेतावनी दे रहे हैं।#elleennews #topnews #latestnewstoday #Taiwan pic.twitter.com/OSJzVv32yB — elleen news (@ElleenNews) April 3, 2024

25 साल बाद आया इतना भयंकर भूकंप !!! 7 लोगों की मौत और 730 के करीब हुए ज़ख़्मी।  Read More »

जेल में बिगड़ रही अरविंद केजरीवाल की तबियत, Health को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में बंद है। जेल में बंद होने के बाद से ही उनकी तबियत नासाज बताई जा रही है। सूत्रों ने खुलासा किया है कि अरविंद केजरीवाल की सेहत खराब है। वहीं उनका वजन भी कम हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था जिसके बाद से उनकी सेहत लगातार खराब होती जा रही है। सूत्रों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल का वजन लगातार घट रहा है। पार्टी के मुताबिक गिरफ्तार होने के बाद उनका वजन 4 से 5 किलो तक काम हो गया है। हालांकि आम आदमी पार्टी के इस दावे का तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने विरोध किया है और इसे अफवाह बताया है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की तबीयत तो ठीक है। जेल के डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहना है।

जेल में बिगड़ रही अरविंद केजरीवाल की तबियत, Health को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने Read More »

नाबालिग लड़की को भगा ले चला था!!!

उत्तर प्रदेश: नाबालिग लड़की को भगा ले चला था!!! थाना औराई में एक घटना के तहत आरोपी द्वारा एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत किया गया है, और आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसे गिरफ्तार करने के प्रयास के साथ-साथ, अग्रिम विधिक कार्यवाही भी की जा रही है।   नाबालिग लड़की को भगा ले चला था!!!थाना औराई में एक घटना के तहत आरोपी द्वारा एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत किया गया है, और आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसे गिरफ्तार करने के प्रयास के साथ-साथ, अग्रिम विधिक कार्यवाही भी की जा रही है।#TopNews pic.twitter.com/Xm4r6FxXfc — elleen news (@ElleenNews) April 3, 2024

नाबालिग लड़की को भगा ले चला था!!! Read More »

Translate »