Elleen News

Hot News

जेल में बिगड़ रही अरविंद केजरीवाल की तबियत, Health को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में बंद है। जेल में बंद होने के बाद से ही उनकी तबियत नासाज बताई जा रही है। सूत्रों ने खुलासा किया है कि अरविंद केजरीवाल की सेहत खराब है। वहीं उनका वजन भी कम हो गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था जिसके बाद से उनकी सेहत लगातार खराब होती जा रही है। सूत्रों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल का वजन लगातार घट रहा है।

पार्टी के मुताबिक गिरफ्तार होने के बाद उनका वजन 4 से 5 किलो तक काम हो गया है। हालांकि आम आदमी पार्टी के इस दावे का तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने विरोध किया है और इसे अफवाह बताया है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की तबीयत तो ठीक है। जेल के डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहना है।

Translate »