Elleen News

Hot News

admin

पंजाब में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल का हुआ बचाव

खन्ना: खन्ना के पायल थाने के अंतर्गत आने वाले गांव शाहपुर में बुधवार देर रात एक कार में आग लग गई। गनीमत यह रही कि इंजन से धुआं निकलता देख ड्राइवर ने कार रोक दी और खुद बाहर निकल आया। चालक ने सूझबूछ दिखाते हुए उसी समय गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट कर लोगों को इकट्ठा किया गया और समय रहते लोगों ने आग पर काबू पा लिया। जिससे आसपास खड़ी सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख होने से बच गई। स्कोडा कार को घुडानी निवासी मंदीप शर्मा चला रहा था। वह मैकडॉनल्ड्स से अपने गांव जा रहा था। शाहपुर गांव की सड़क पर मंदीप शर्मा ने इंजन से धुआं निकलता देखा तो तुरंत कार रोक दी। ग्रामीणों को सूचना दी गई और लोगों ने साहस दिखाते हुए आग बुझा दी। आपको बता दें कि जिस सड़क पर कार में आग लगी, उसके दोनों तरफ गेहूं की फसल पकी हुई है। यदि आग की एक चिंगारी भी फसल तक पहुंच जाती तो कई एकड़ फसल जलकर राख हो जाती। आग गांव के रिहायशी इलाके तक भी पहुंच सकती है। इस घटना की सूचना मिलते ही थानाप्रभारी सतनाम सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की।

पंजाब में चलती कार में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल का हुआ बचाव Read More »

PSEB 10th Result 2024 DECLARED: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, इस Direct Link से करें चेक

PSEB 10th Result 2024 DECLARED: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, इस Direct Link से करें चेक PSEB 10th Result 2024 DECLARED: पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे पंजाब बोर्ड (Punjab Board) की आधिकारिक वेबसाइटों pseb.ac.in और indiaresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट की घोषणा एक आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई है. हालांकि, स्कोरकार्ड 19 अप्रैल को उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://pseb.ac.in/ के जरिए भी कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. यह स्कोरकार्ड प्रोविजनल होगा और छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपनी फाइनल मार्कशीट एकत्र करनी होगी. पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने रोल नंबर, जन्म तिथि, आवेदन संख्या और पंजीकरण संख्या सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके चेक कर सकते हैं. पीएसईबी द्वारा उपलब्ध कराए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल 2,97,048 से अधिक छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए शामिल हुए थे. इसके लिए 3,808 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी. PSEB 10th Result 2024 ऐसे करें चेक पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों pseb.ac.in, indiaresults.com पर जाएं.मुखपृष्ठ पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें.इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें, जहां PSEB 10th Result 2024 लिखा हो.अपना क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.आपका PSEB 10th Result 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा.रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें. PSEB 10th Result 2024 SMS के जरिए भी करें चेक फ़ोन पर मैसेज एप्लिकेशन खोलें.“PB10” टाइप करें और उसके बाद अपना “रोल नंबर” टाइप करें.टेक्स्ट संदेश 56767650 पर भेजें.आपका रिजल्ट SMS के जरिए मिल जाएगा.

PSEB 10th Result 2024 DECLARED: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, इस Direct Link से करें चेक Read More »

ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਕਤਲ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸੁਲਝਾ ਲਿਆ

ਜਲੰਧਰ, 16 ਅਪ੍ਰੈਲ: ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਕਤਲ ਹੋਏ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਕਤਲ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਸੁਲਝਾ ਲਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵਿਸ਼ਾਲ ਉਰਫ ਮੋਨੀ ਜੰਬਾ ਪੁੱਤਰ ਸਤਪਾਲ ਵਾਸੀ ਡਬਲਯੂ.ਐੱਸ.-408 ਸਤਰਾਨ ਮੁਹੱਲਾ, ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਕਿ 14 ਅਪ੍ਰੈਲ 2024 ਨੂੰ ਰਾਤ 9.15 ਵਜੇ ਉਸਦੇ ਭਰਾ ਅੰਕਿਤ ਜੰਬਾ ਅਤੇ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ ਮਨੀਸ਼ਾ ਭਾਰਗੋ ਕੈਂਪ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਗਈ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਇਹ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਮੁਹੱਲਾ ਚਾਈ ਆਮ ‘ਚ ਮੱਲੀ ਦੀ ਰਿਹਾਇਸ਼ ਨੇੜੇ ਪੁੱਜੇ ਤਾਂ ਦਲਜੀਤ ਨੇ ਆਪਣੇ ਭਰਾ, ਪਿਤਾ, ਅਜੈ ਕੁਮਾਰ (ਜਿਸ ਨੂੰ ਬਾਬਾ ਵਜੋਂ ਵੀ ਜਾਣਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ), ਅਮਿਤ ਕੁਮਾਰ, ਕਰਨ ਮੱਲੀ, ਕਰਨ ਮੱਲੀ ਦੀ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਕਈ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਸੀ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਅੰਕਿਤ ਜੰਬਾ ਤੇ ਵਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ, ਜਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਪਰ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਉਸ ਨੇ ਦਮ ਤੋੜ ਦਿੱਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਦੇ ਸਿੱਟੇ ਵਜੋਂ 55 ਮਿਤੀ 15-04-2024 ਨੂੰ 302,341,324,506,148,149 ਆਈਪੀਸੀ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ 5 ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਫ਼ਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਇਹ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਕਿ ਦੋਵਾਂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਰੰਜਿਸ਼ ਚੱਲ ਰਹੀ ਸੀ ਅਤੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਅੰਕਿਤ ਜੰਬਾ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਥਾਣਾ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 04 ਵਿਖੇ ਐਫ.ਆਈ.ਆਰ. 32 ਮਿਤੀ 23-04-2021 ਅ/ਧ 307,323,324,148,149,506 ਆਈ.ਪੀ.ਸੀ.) ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਉਹ ਹਾਲ ਹੀ ਵਿੱਚ ਜੇਲ੍ਹ ਤੋਂ ਰਿਹਾਅ ਹੋਏ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਦਾ ਇਹ ਇਤਿਹਾਸ ਆਖਰਕਾਰ ਅੰਕਿਤ ਜੰਬਾ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਦਾ ਕਾਰਨ ਬਣਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਿੰਨ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਜਸਕਰਨ ਸਿੰਘ ਮੱਲੀ ਪੁੱਤਰ ਗੁਰਬਖਸ਼ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਡਬਲਯੂ ਕਿਊ-225 ਮੁਹੱਲਾ ਚਾਈ ਆਮ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਜਲੰਧਰ, ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਸੋਨੂੰ ਪੁੱਤਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਡਬਲਯੂ.ਕਿਊ-227 ਮੁਹੱਲਾ ਚਾਈ ਆਮ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਪੁੱਤਰੀ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਡਬਲਿਊ ਕਿਊ-227 ਮੁਹੱਲਾ ਚਾਈ ਆਮ ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਪੁਲਸ ਨੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਾਕੀ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਲਈ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਕਤਲ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸੁਲਝਾ ਲਿਆ Read More »

BJP ने होशियारपुर से काटा केंद्रीय राज्य मंत्री सोमनाथ का टिकट, इस नेत्री को चुनावी मैदान में उतारा, देखें भाजपा की दूसरी लिस्ट…

चंडीगढ़: भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें बठिंडा से पूर्व अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की सेवामुक्त IAS अफसर बहू परमपाल कौर सिद्धू को टिकट दी गई है। यहां उनका मुकाबला अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की 3 बार की सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल से हो सकता है। होशियारपुर से केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश की पत्नी अनिता सोमप्रकाश को टिकट दी गई है। अभी इस सीट से सोमप्रकाश सांसद हैं। हालांकि उनकी सेहत ठीक न होने की वजह से उनकी पत्नी को कैंडिडेट बनाया गया है। खडूर साहिब से भाजपा ने मनजीत सिंह मन्ना मियाविंड को टिकट दिया गया है। इससे पहले 30 मार्च को भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था।

BJP ने होशियारपुर से काटा केंद्रीय राज्य मंत्री सोमनाथ का टिकट, इस नेत्री को चुनावी मैदान में उतारा, देखें भाजपा की दूसरी लिस्ट… Read More »

लुधियाना में डेढ़ फुट लंबे सांप ने बच्चे को काटा, मार्केट से सामान लेकर लौट रहा था घर; अस्पताल में भर्ती

लुधियाना: लुधियाना के राम नगर में मार्केट से सामान लेने गए एक बच्चे को सांप ने काट लिया। इस घटना के बाद परिवार तुरंत बच्चे को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। बच्चे की पहचान आशुतोष के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने आशुतोष के ब्लड टेस्ट किए है। फिलहाल अभी उसकी हालत ठीक है। इस संबंध में उसके दादा कुमार गोस्वामी ने कहा कि वह राम नगर इलाके से आए है। उनके भांजे का बेटा आशुतोष बाजार से सामान खरीद कर घर आ रहा था। अचानक रास्ते में करीब डेढ़ फूट लंबे सांप ने उसे काट लिया। घबराहट के मारे बच्चे ने परिवार को घटना की जानकारी दी। प्राथमिक उपचार देकर उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया है।

लुधियाना में डेढ़ फुट लंबे सांप ने बच्चे को काटा, मार्केट से सामान लेकर लौट रहा था घर; अस्पताल में भर्ती Read More »

झेलम नदी में बड़ा हादसा: स्कूली बच्चों और यात्रियों को ले जा रही नाव पलटी, 4 की मौत; 12 से अधिक लोग थे सवार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। झेलम नदी में स्कूली छात्रों और यात्रियों से भरी एक नाव पटल गई। ये नाव गंडाबाल से श्रीनगर के बटवाडा आ रही थी, जिसमें स्कूली छात्रों समेत 12 से ज्यादा लोग सवार थे। नाव पटलने से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों का श्रीनगर के SMHS अस्पताल में इलाज चल रहा है। बटवाडा-गादरबाल क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह स्थानीय नाबालिगों और अन्य बच्चों को ले जा रही एक नाव पटल गई। जिससे चार लोगों की मौत हो गई है और अन्य लोगों को इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि कश्मीर घाटी में मौसम खराब है। पिछले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश के कारण झेलम नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। राज्य में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से मौसम खराब बना हुआ है। 18 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

झेलम नदी में बड़ा हादसा: स्कूली बच्चों और यात्रियों को ले जा रही नाव पलटी, 4 की मौत; 12 से अधिक लोग थे सवार Read More »

श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर: अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे करना है आवेदन? एक Click में जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली: यदि आप अमरनाथ यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि अमरनाथ की गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन के लिए अब श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म हो गया है। सभी श्रद्धालुओं के लिए अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2024 दिन सोमवार से शुरू हो गई है। इसके अलावा ये भी तय हो गया है कि अमरनाथ यात्रा 29 जून 2024 से शुरू होगी और 19 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस प्रति व्यक्ति 150 रुपए तय की गई है। अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए वेबसाइट पर बताई गई बैंक शाखाओं के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान किया जा सकता है। अगर आप भी अगर इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, तो श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jksasb.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा अमरनाथ श्राइन बोर्ड की मोबाइल एप्लिकेशन से भी अमरनाथ यात्रा के लिए घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण सबसे पहले श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाएं यहां मेन्यू वार में दिए गए ‘Online Service‘ पर जाकर क्लिक करें इसके बाद Yatra Permit Registration पर क्लिक करें इसके बाद I Agree पर टिक करके Register पर क्लिक करें इसके बाद यात्री अपनी पूरी जानकारियां भर कर सबमिट कर दें और फिर दर्ज किए मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा ओटीपी को दर्ज करने के बाद आवेदन की फीस ऑनलाइन ट्रांसफर करके जमा करें इसके बाद अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी अब अंत में यात्रा परमिट अवश्य डाउनलोड कर लें। ताकि आप आपको यात्रा करने में कोई परेशानी न हो स्वास्थ्य प्रमाण पत्र है अनिवार्य जो भक्त अमरनाथ यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें 8 अप्रैल 2024 को या उसके बाद किसी अधिकृत डॉक्टर से जारी वैध अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (सीएचसी), आधार कार्ड, सरकार के मान्यता प्राप्त वैध पहचान पत्र होने के बाद ही रजिस्ट्रेशन मान्य होगा। सीएचसी द्वारा जारी किए गए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के बिना आप अमरनाथ यात्रा के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। ऐसे होगा ऑफलाइन आवेदन देश में जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक की 540 शाखाओं में पंजीकरण होगा। अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों को प्रत्येक आवेदन करने वाले की फोटो, यात्रा पंजीकरण की 250 रुपए प्रति यात्री फीस, ग्रुप लीडर का नाम, मोबाइल फोन नंबर और ईमेल सहित पते की जरूरत पड़ेगी। पोस्टल चार्जेस एक से पांच श्रद्धालुओं के 50 रुपए, छह से लेकर 10 तक भक्तों के लिए 100 रुपए, 11 से 15 तक के लिए 150 रुपए, 16 से 20 तक के लिए 200 रुपए, 21 से 25 के लिए 250 रुपए और 26 से 30 के लिए 300 रुपए होंगे। इसके अलावा 8 अप्रैल के बाद का स्वास्थ्य प्रमाणपत्र वैध माना जाएगा। अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण फीस व पोस्टल चार्ज श्री अमरनाथ जी श्राइन के मुख्य अकाउंट अधिकारी के नाम भेजने होंगे।

श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर: अमरनाथ यात्रा के लिए कैसे करना है आवेदन? एक Click में जानें पूरी प्रक्रिया Read More »

गुजरात से पकड़े गए सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले, क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट; लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं दोनों आरोपी

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पश्चिम कच्छ क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों को माता के मढ के पास से पकड़ा गया है। आरोपियों के नाम विकी साहब गुप्ता (24) और सागर श्रीजोगेन्द्र पाल (21) है। दोनों बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का रहने वाले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वापस मुंबई ला जा रहा है। दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बताए गए हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि जिस गन से फायरिंग की थी, उसे सूरत की नदी में फेंक दिया था। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में सोमवार को दो संदिग्धों को नवी मुंबई के पनवेल से हिरासत में लिया था। दोनों का हुलिया बांद्रा स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज में कैद दो संदिग्धों से मैच करने के बाद उन्हें पकड़ा गया था। बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दोनों आरोपियों ने रविवार तड़के करीब पांच बजे चार गोलियां चलाई थीं और मौके से भाग निकले थे। सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहते हैं। फायरिंग के कुछ घंटे बाद, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी ली थी।

गुजरात से पकड़े गए सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले, क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट; लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं दोनों आरोपी Read More »

पंजाब में AAP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जालंधर से पवन टीनू को दिया टिकट

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जालंधर, लुधियाना, फिरोजपुर और गुरदासपुर के लोकसभा प्रत्याशी का नाम ऐलान कर दिया है। जालंधर से पवन कुमार टिनू पर आम आदमी पार्टी ने भरोसा जताया है। देखें पूरी लिस्ट-

पंजाब में AAP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जालंधर से पवन टीनू को दिया टिकट Read More »

सोने के गहने बनाने वाला कारीगर 50 लाख का सोना लेकर फरार, पंजाब पुलिस तलाश में जुटी

मोगा: सर्राफा बाजार में सोने के आभूषण बनाने वाला एक कारीगर 50 लाख रुपये का सोना लेकर फरार हो गया। पुलिस ने फरार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना सिटी साउथ के सहायक अधीक्षक लखवीर सिंह ने बताया कि मोगा के प्रेम नगर निवासी राज हलदर के बेटे आब हलदर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि अब्दुल अजीम मलिक पुत्र अब्दुल हकीम मलिक ग्राम रूद्राणी, जिला हुगली, थाना धनियाखाली, पश्चिम बंगाल, हाल निवासी आबाद अहाता बदन सिंह को सोने के आभूषण बनाने के लिए 162 ग्राम सोना और अन्य दुकानदारों से कुल 73 तोला 4 ग्राम सोना दिया गया था। लेकिन अब्दुल अजीम उसका और दुकानदार का सोना लेकर फरार हो गया, उसने बताया कि सोने की कीमत करीब 50 लाख रुपए थी। जब उसे इस बारे में पता चला तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने पीड़ित अब हलदर की शिकायत पर अब्दुल अजीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी।

सोने के गहने बनाने वाला कारीगर 50 लाख का सोना लेकर फरार, पंजाब पुलिस तलाश में जुटी Read More »

Translate »