Elleen News

Hot News

पंजाब में भयानक सड़क हादसा, दो टुकड़ों में बंटा छोटा हाथी, दो महिलाओं समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत; 8 की हालत गंभीर।

कोटकपूरा: कोटकपूरा के नजदीकी गांव पंजगराई खुर्द के पास शुक्रवार रात 2 बजे भयानक हादसा हो गया। टाटा ऐस और ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि छोटा हाथी दो टुकड़ों में बंट गया।

मृतकों की पहचान सुखदेव राज (38) लवप्रीत (22) कर्मजीत कौर (36) पत्नी सुरेश कुमार, कर्मजीत कौर (35) पत्नी सुखचैन सिंह और दीपक कुमार (27) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग मुक्तसर के गांव मराड़ कलां के रहने वाले हैं। सभी लोग बाघा पुराना के निगाहा गांव स्थित एक धार्मिक स्थल से पूजा कर टाटा एस गाड़ी से लौट रहे थे।

इसी दौरान पंजगराई खुर्द के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दो महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 8 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कोटकपुरा और फरीदकोट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Translate »