Elleen News

Hot News

admin

कर्मजीत कौर चौधरी ने की जाखड़ से मुलाकत, लोकसभा चुनावों पर की चर्चा

चंडीगढ़, 01 मई: हाल ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस के पूर्व सांसद स्व. संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत चौधरी ने बुधवार को चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ से मुलाकात की। पार्टी में शामिल होने के बाद उनकी जाखड़ से यह पहली मुलाकात है। इस दौरान दोनों नेताओं में पंजाब में अंतिम चरण में होने वाले लोकसभा चुनावों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने खासतौर पर जालंधर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई।

कर्मजीत कौर चौधरी ने की जाखड़ से मुलाकत, लोकसभा चुनावों पर की चर्चा Read More »

अकाउंट में रखना होगा 25000 रुपए मिनिमम एवरेज बैलेंस, LPG सिलेंडर, क्रेडिट कार्ड, म्यूचुअल फंड, एफडी, से बिल पेमेंट तक… आज 1 मई से देश में लागू हुए ये बड़े बदलाव

1st May आज से मई का महीना शुरू हो गया है। महीने के शुरुआत में ही कई बड़े बदलाव हो गए है। आज से एलपीजी सिलेंडर की नई दरें (LPG Cylinder Price) जारी हो गई है। इसके अलावा आज से सेविंग अकाउंट के नियमों (Saving Account Rule) में भी बदलाव देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं कि आज से कौन-से वित्तीय नियम बदल गए हैं। एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को अपडेट करती है। आज भी इनकी नई कीमते जारी हो गई है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती (Commercial Cylinder Price Cut) की है। इस बार सिलेंडर की कीमतों में 19 रुपये की कटौती की है। यह कटौती लगातार दूसरे महीने हुई है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चुनावी माहौल (Loksabha Election 2024) के बीच सिलेंडर में हुई कटौती से आम जनता को राहत मिली है। एचडीएफसी बैंक एफडी देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने सीनियर सिटीजन केयर एफडी (HDFC Senior Citizen FD) में निवेश की डेडलाइन को बढ़ा दिया है। अब इसमें 10 मई 2024 तक निवेश किया जा सकता है। इस एफडी में सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त ब्याज का लाभ मिलता है। सेविंग अकाउंट के चार्ज अगर आपका सेविंग अकाउंट आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और यस बैंक (Yes Bank) में है तो आज से इन बैंक के नियमों में बदलाव हुआ है। आईसीआईसीआई बैंक ने चेक बुक, आईएमपीएस ट्रांजेक्शन (IMPS Transaction), स्टॉप पेमेंट चार्ज में संशोधन किया है। वहीं बैंक ने डेबिट कार्ड पर लगने वाले एनुअल फीस को शहरी क्षेत्र के लिए 200 रुपये और ग्रामीण इलाकों के लिए 99 रुपये कर दिया है। बैंक अकाउंट में रखना होगा 25000 मिनिमम एवरेज बैलेंस वहीं, यस बैंक ने सेविंग अकाउंट में मिनिमम एवरेज बैलेंस चार्ज में बदलाव किया है। अब प्रो मैक्स सेविंग अकाउंट में मिनिमम एवरेज बैलेंस 50,000 रुपये है और अधिकतम चार्ज 1,000 रुपये है। इसी तरह प्रो प्लस अकाउंट में मिनिमम एवरेज बैलेंस 25,000 रुपये है। इस अकाउंट में मैक्सिमम चार्ज 750 रुपये है। इसी तरह बाकी सेविंग अकाउंट के मिनिमम एवरेज बैलेंस में बदलाव हुआ है। आप यस बैंक की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव आज से बैंक क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से यूटिलिटी बिल पेमेंट पर 1 फीसदी का अतिरिक्त चार्ज लेगा। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) ने अप्रैल में ही घोषणा कर दी थी कि वह क्रेडिट कार्ड पर यूटिलिटी बिल पेमेंट पर 1 फीसदी का एकस्ट्रा चार्ज लेगा। Mutual Fund KYC का नियम पांचवा बदलाव म्यूचुअल फंड इन्वेस्टर्स के लिए हैं, हालांकि यह नियम 30 अप्रैल से पहले से ही प्रभावी कर दिया गया है. नए केवाईसी विनियमन के अनुसार, निवेशकों द्वारा अपने म्यूचुअल फंड आवेदन पर दिया गया नाम उनके पैन (स्थायी खाता संख्या) कार्ड (PAN Card) पर दिए गए नाम के अनुरूप होना चाहिए. किसी भी मिसमैच के कारण उनके आवेदन अस्वीकार कर दिए जायेंगे. इसलिए, पहली बार म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले व्यक्तियों के लिए, यह जरूरी है कि उनका नाम और जन्मतिथि उनके पैन कार्ड के विवरण और परिणामस्वरूप, उनके आयकर रिकॉर्ड से बिल्कुल मेल खाए. 14 दिन बैंक बंद May 2024 में बैंकों में बंपर छुट्टियां पड़ा रही हैं और पूरे महीने में कुल 14 दिन बैंकों में काम-काज नहीं होगा यानी Bank Holiday रहेगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, मई में पड़ने वाले इन अवकाशों में अक्षय तृतीया, महाराष्ट्र दिवस, रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती समेत अन्य छुट्टियां पड़ रही हैं. ऐसे में बैंकिंग कार्य के लिए घर से निकलने से पहले एक बार इस लिस्ट जरूर देख लें. इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है.

अकाउंट में रखना होगा 25000 रुपए मिनिमम एवरेज बैलेंस, LPG सिलेंडर, क्रेडिट कार्ड, म्यूचुअल फंड, एफडी, से बिल पेमेंट तक… आज 1 मई से देश में लागू हुए ये बड़े बदलाव Read More »

दिल्ली में इन 11 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी. मचा हड़कंप, खाली करवाए गए क्लासरूम; बम स्क्वॉड-पुलिस टीमें पहुंचीं

दिल्ली और नोएडा के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल किए गए हैं, जिसमें इन स्कूलों में बम रखे होने की खबर से हड़कंप मच गया है. इनमें द्वारका का DPS, मयूर विहार का मदर मैरी और नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल के अलावा नोएडा के डीपीएस जैसे हाई प्रोफाइल स्कूल शामिल हैं. इस धमकी के बाद छात्रों को आनन-फानन में घर भेज दिया गया. द्वारका के हाई प्रोफाइल DPS स्कूल में बम रखे होने की धमकी दी गई. सुबह छह बजे दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. पूरे स्कूल की तलाशी की गई. पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार के मदर मैरी स्कूल को भी एक धमकी भरा ईमेल मिला है. पूरे स्कूल को खाली करवाकर तलाशी ली जा रही है. इसी तरह की धमकी नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल को भी ईमेल के जरिए मिली. स्कूल में बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद पूरे स्कूल को खाली करवाया गया. इसी तरह की धमकी भरा ईमेल वसंत कुंज के DPS स्कूल और दक्षिण पश्चिम जिले के DAV स्कूल को भी किया गया है. पुष्प विहार के Amity स्कूल को भी बुधवार सुबह 4.30 बजे धमकी भरा ईमेल किया गया था, जिसमें स्कूल में बम रखे होने की बात कही गई नोएडा के DPS स्कूल को भी बम की धमकी दी गई है. नोएडा डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि नोएडा डीपीएस स्कूल को भी एक ईमेल मिला है, जिसमें बम की धमकी दी गई. हमने एहतियात के तौर पर तुरंत छात्रों को घर भेज दिया है. इन स्कूलों को मिला धमकी भरा मेल 1. द्वारका का डीपीएस स्कूल 2. रोहिणी का डीपीएस स्कूल 3. वसंत कुंज का डीपीएस स्कूल 4. नोएडा का डीपीएस स्कूल 5. दक्षिण पश्चिम दिल्ली का डीएवी स्कूल 6. पूर्वी दिल्ली का डीएवी स्कूल 7. पीतमपुरा का डीएवी स्कूल 8. नई दिल्ली का संस्कृति स्कूल 9. मयूर विहार का मदर मैरी स्कूल 10. पुष्प विहार का एमिटी स्कूल 11. नजफगढ़ का ग्रीन वैली स्कूल ‘एक Email कई स्कूलों को भेजा गया’ दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बुधवार सुबह दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल किए गए. ईमेल के आईपी एड्रेस से लगता है कि ये ईमेल देश से बाहर से किया गया है. मामले में जांच जारी है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कल से अब तक कई जगह ईमेल आए हैं. इस ईमेल में डेटलाइन नहीं है. एक ही ईमेल को कई जगह भेजा गया है. बता दें कि दिल्ली के स्कूलों को अक्सर इसी तरह धमकी भरे ईमेल किए जाते रहे हैं. फरवरी महीने में दिल्ली के आरकेपुरम स्थित डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल को इसी तरह का ईमेल किया गया था. साकेत के एमिटी स्कूल को भी फरवरी में इसी तरह का ईमेल किया गया था. इस ईमेल में स्कूल से पैसे भी मांगे गए थे.

दिल्ली में इन 11 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी. मचा हड़कंप, खाली करवाए गए क्लासरूम; बम स्क्वॉड-पुलिस टीमें पहुंचीं Read More »

पंजाब में सरकारी स्कूलों के बच्चों ने JEE Mains में बनाया नया रिकॉर्ड, 158 ने पास की परीक्षा

चंडीगढ़: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने हाल ही में इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए आयोजित जेईई-मेन परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। जिसमें पंजाब के सरकारी स्कूलों के कुल 158 छात्रों ने जेईई-मेन परीक्षा में भाग लेकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। रिजल्ट में 56 छात्रों ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इनमें से 2 छात्र पंजाब से हैं और एक छात्र चंडीगढ़ से है। पंजाब सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इन 158 छात्रों में से सबसे ज्यादा 23 बच्चे मोहाली के साहिबजादा अजीत सिंह नगर के हैं। इसके बाद तीसरे स्थान पर जालंधर से कुल 22 और फिरोजपुर और लुधियाना जिलों से 20-20 छात्रों ने जेईई मेन्स परीक्षा पास की है। अमृतसर से 7 छात्र, बठिंडा से 11 छात्र, फतेहगढ़ साहिब से 5 बच्चे, फाजिल्का से 6, गुरदासपुर से 7, होशियारपुर से 4, कपूरथला से 2, मानसा से एक, मुक्तसर से 1, पटियाला से 14, रूपनगर से 14, 4 संगरूर से 11 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।

पंजाब में सरकारी स्कूलों के बच्चों ने JEE Mains में बनाया नया रिकॉर्ड, 158 ने पास की परीक्षा Read More »

चुनाव प्रचार के बीच आज फिर जेल में केजरीवाल से मिलेंगे CM मान, 15 दिनों में दूसरी मीटिंग

नई दिल्ली: पंजाब और दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। 15 दिनों में सीएम मान और केजरीवाल के बीच यह दूसरी मुलाकात है। बैठक दोपहर 12:30 बजे से होगी। यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि ठीक 25 दिन बाद दिल्ली और एक महीने बाद पंजाब में लोकसभा चुनाव हैं। दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है। इस बैठक में चुनावी रणनीति बनाई जाएगी। अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। तब से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। अब लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में सारा दारोमदार मुख्यमंत्री पर आ गया है। इस बार वह अपनी पार्टी में स्टार प्रचारक और रणनीतिकार की भूमिका निभा रहे हैं।

चुनाव प्रचार के बीच आज फिर जेल में केजरीवाल से मिलेंगे CM मान, 15 दिनों में दूसरी मीटिंग Read More »

जालंधर के PIMS अस्पताल को कंज्यूमर कोर्ट ने ठोका 4 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला

जालंधर: जालंधर के PIMS अस्पताल के डॉक्टर को कंज्यूमर कोर्ट ने 4 लाख का जुर्माना लगाया है। कोर्ट में मरीज के वकील ने ये साबित किया है कि डॉक्टरों ने मरीज के हिप ट्रांसप्लांट करने में कोहाती बरती। जिससे महिला मरीज को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा। कोर्ट ने इलाज में लगे पैसे सहित जुर्माना देने के आदेश दिए हैं। कोर्ट में जमा किए गए दस्तावेजों के अनुसार, एक महिला द्वारा जालंधर के पीआईएमएस मैडीकल एंड एजुकेशन चैरिटेबल सोसायटी के डॉक्टरों ने 32 वर्षीय महिला की हिप सर्जरी सही नहीं की थी। महिला ने अस्पताल से टोटल हिप ट्रांसप्लांट सर्जरी करवाई थी। कोर्ट में पीड़िता के वकील ने साबित किया है कि पीड़िता महिला के पांव की एक उंगली में नस दब जाने के कारण काम करना ही बंद कर दिया था। जिससे उसके काफी परेशानी हुई थी। सर्जरी गलत होने के बाद जब महिला को आराम नहीं आया तो वह चंडीगढ़ के पीजीआई में इलाज करवाने के लिए चली गई। जहां डॉक्टरों ने बताया कि, महिला के इलाज में कोताही बरती गई। हैड सही नाप का नहीं लगाया गया। न ही सही जगह हिप फिट किया गया था। जिस कारण महिला को कई दिनों तक मानसिक व शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ी। जिसके बाद पीड़ित महिला द्वारा मामले की शिकायत कंज्यूमर कोर्ट में की गई थी। कोर्ट ने एविडेंस देखते हुए उक्त संस्थान को चार लाख रुपए का जुर्माना ठका। बता दें कि कोर्ट के आदेशों को लेकर संस्थान द्वारा पंजाब स्टेट कंज्यूमर कमीशन में चुनौती दी गई थी। मगर वहां से उक्त याचिका का खारिज कर दिया गया था। जस्टिस दया चौधरी और सिमरजीत कौर ने 11 मार्च 2020 को आए कंज्यूमर कोर्ट जालंधर के आदेशों को बरकरार रखा। वहीं, अगर समय से भुगतान नहीं किया गया तो जुर्माना राशि पर ब्याज भी देना होगा।

जालंधर के PIMS अस्पताल को कंज्यूमर कोर्ट ने ठोका 4 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला Read More »

दर्दनाक: 650 फीच गहरी खाई में गिरी बस, मची चीख-पुकार, 25 यात्रियों की मौके पर मौत; कई लोग पानी में बहे

पेरू: साउथ अमेरिकी देश पेरू में सोमवार को बस खाई में गिरने से कम से कम 25 लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा उत्तरी पेरू में हुआ। क्षेत्री अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी पेरू में एक पहाड़ी सड़क से एक बस खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारी ओल्गा बोबाडिला ने बताया कि घटना रविवार देर रात गड्ढों वाली सड़क पर हुई। बस लगभग 200 मीटर (लगभग 650 फीट) गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक इस बस में 50 से अधिक यात्री बस में सवार थे। हादसे में यह बस नदी के किनारे जा गिरी और उसमें सवार कुछ लोग पानी में बह गए। नगर निगम अधिकारी जैमी हेरेरा ने कहा कि हादसे की सूचना के बाद बचाव कर्मी और अग्निशमन कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे, जहां से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

दर्दनाक: 650 फीच गहरी खाई में गिरी बस, मची चीख-पुकार, 25 यात्रियों की मौके पर मौत; कई लोग पानी में बहे Read More »

PSEB के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, आज दोपहर जारी होगा 8वीं और 12वीं का रिजल्ट

चंडीगढ़: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज आठवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित करेगा। रिजल्ट दोपहर 4 बजे घोषित किया जाएगा, जबकि छात्र बुधवार सुबह 7 बजे से बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, रिजल्ट छात्रों की तत्काल जानकारी के लिए है। इसमें किसी भी त्रुटि के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा। पीएसईबी द्वारा कक्षा 8 की परीक्षा 7 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 13 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में पांच लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड का दावा है कि बोर्ड ने अप्रैल महीने में सभी कक्षाओं के नतीजे घोषित कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले 5वीं और 10वीं क्लास के नतीजे घोषित किए गए थे।

PSEB के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, आज दोपहर जारी होगा 8वीं और 12वीं का रिजल्ट Read More »

कोविशील्ड वैक्सीन लेने वाले सावधान! आपको करना पड़ सकता है हार्ट अटैक का सामना! कंपनी ने खुद स्वीकार की साइड इफेक्ट्स की बात

नई दिल्ली: कोवीशील्ड बनाने वाली एस्ट्राजेनेका ने वैक्सीन से साइड इफेक्ट्स के आरोपों को स्वीकार किया है। ब्रिटेन के हाईकोर्ट में पेश डॉक्यूमेंट्स में एस्ट्राजेनेका ने ये बात कबूली। खबर है कि एस्ट्राजेनेका ने वैक्सीन से टीटीएस जैसे दुर्लभ साइड इफेक्ट होने यानि की शरीर में खून के थक्के जमने की वजह को स्वीकार किया। टीटीएस यानी थ्रोम्बोसइटोपेनिया सिंड्रोम की वजह से पीड़ित व्यक्ति को स्ट्रोक और हार्ट रेट थमने जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस खुलासे के बाद ही भारतीयों में डर का माहौल है क्योंकि कोरोना के समय बड़े पैमाने पर -एस्ट्रोजेनेका की यही वैक्सीन कोविशील्ड के नाम से इस्तेमाल की गई थी। बता दें कि भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने एस्ट्राजेनेका से हासिल लाइसेंस के तहत देश में इस वैक्सीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया था। इसे न सिर्फ भारत ने टीकाकरण अभियान में इस्तेमाल किया बल्कि कई देशों को इसे निर्यात भी किया गया था। शिकायतकर्ताओं ने कोर्ट पहुंचकर शरीर को पहुंचे नुकसान के लिए कंपनी से मुआवजे की मांग की है। वहीं ब्रिटेन ने वैक्सीन पर सुरक्षा कारणों से रोक लगाने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि कंपनी द्वारा आरोप स्वीकारने के बाद अब मुआवजा मांगने वालों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है।

कोविशील्ड वैक्सीन लेने वाले सावधान! आपको करना पड़ सकता है हार्ट अटैक का सामना! कंपनी ने खुद स्वीकार की साइड इफेक्ट्स की बात Read More »

मोहिंदर भगत को हल्का जालंधर वेस्ट का इंचार्ज लगाने पर वर्करों में खुशी की लहर

आम आदमी पार्टी की हाईकमान का दिल से धन्यवाद , पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी उसे पूरी लगन और मेहनत से निभाऊंगा : मोहिंदर भगत आम आदमी पार्टी की हाईकमान ने मोहिंदर भगत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए जालंधर वेस्ट का हलका इंचार्ज लगाया गया है । मोहिंदर भगत के इंचार्ज लगने पर आम आदमी पार्टी के सभी वर्करों में भारी उत्साह एवं खुशी की लहर दौड़ गई है । मोहिंदर भगत जैसे कर्मठ, ईमानदार व साफ छवि वाले नेता को यह जिम्मेदारी देने से वेस्ट हलके के लोगों में जोश और खुशी की लहर है । मोहिंदर भगत ने कहा कि वह हाईकमान में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं राज्यसभा सांसद संदीप पाठक,कार्यकारी प्रधान बुध राम,जनरल सेक्रेटरी जगरूप सिंह सेखवां और सेक्रेटरी राजविंदर कौर थिआड़ा का दिल की गहराई से धन्यवाद करते है । आम आदमी पार्टी की हाईकमान ने जो हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी लगन और मेहनत से निभाऊंगा और पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करूंगा । मोहिंदर भगत ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू को जिताने के लिए जालंधर वेस्ट में लोगों से जनसंपर्क कर, बैठकें कर बड़ी लीड से जिताएंगे । आम आदमी पार्टी के सभी वर्करों का धन्यवाद करता हूं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला विंग गुरप्रीत कौर,चेयरमैन अल्पसंख्यक आयोग पंजाब बारी सलमानी गुरनाम सिंह,वरुण सज्जन,अजय बब्बल,बलबीर सिंह,अनिल मीनिया,संजीव भगत,राजेश कुमार,कीमती लाल, बंसी लाल,प्रधान राकेश कुमार, सतीश बिल्ला,राजिंदर कुमार, संदीप बिल्ला,विक्की भगत,पी एस पम्मा,हरचरण सिंह संधू, मुकेश दत्ता,आई एस बग्गा,एचएस सभरवाल,संदीप पावा,नरेश भगत,बिशन लाल,कश्मीर सिंह, रमन बंटी,दीपक,सुखदेव,सनी कंगोत्रा,राहुल कश्यप उपस्थित थे।

मोहिंदर भगत को हल्का जालंधर वेस्ट का इंचार्ज लगाने पर वर्करों में खुशी की लहर Read More »

Translate »