Elleen News

Hot News

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, कई जगहों पर छाए घने बादल, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम का हाल

चंडीगढ़: पंजाब में होली से पहले मौसम का मिजाज बदल गया है। आज सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। इतना ही नहीं कई जगहों पर बारिश भी हुई है और मौसम विभाग ने पंजाब के कई इलाकों में अलर्ट भी जारी किया है।

पंजाब में तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम में यह बदलाव कल रात से देखा जा रहा है और आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहेगा। तेज़ हवाएँ चल रही हैं।

लुधियाना में भी बारिश हुई है। हवा चलने से गर्मी से राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी का एहसास होने लगा था लेकिन अचानक मौसम ने करवट ले ली है और पारा गिर गया है। शुष्क मौसम की उम्मीद है।

Translate »