Elleen News

Hot News

sushilkumarrinku

सुशील रिंकु ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख स्वामी निरंजन दास जी से लिया जीत का आशीर्वाद

जालंधर( ) भारतीय जनता पार्टी जनता लोकसभा से उम्मीदवार सुशील रिंकू ने आज डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर डेरे के प्रमुख स्वामी निरंजन दास जी से जीत का आशीर्वाद लिया।उन्होंने कहा कि बाबा जी की अपार कृपा दृष्टि और मेहर हमेशा ही मुझ पर रहती है।सुशील रिंकु ने कहा कि इस पवित्र स्थल पर आकर मुझे हमेशा अत्यंत खुशी और सुकून की अनुभूति मिलती है।उन्होंने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां ने समाज सेवा और लोगों को धर्म का मार्ग दिखाने के लिए हमेशा ही मील के पत्थर स्थापित किए है।इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और सभी जालंधर वासियों की मंगल कामना की अरदास की।सुशील रिंकु ने इस अवसर पर बाबा जी को अवगत करवाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज घोषणा की आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा और तुगलकाबाद में श्री रविदास महाराज का भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आज हमें बहुत प्रसन्नता हो रही है कि हमारे लोगों की बुलंद आवाज को केंद्र सरकार द्वारा अमली जामा पहनाया जायेगा।

सुशील रिंकु ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख स्वामी निरंजन दास जी से लिया जीत का आशीर्वाद Read More »

भार्गव कैंप में सुशील रिंकू की सभा में उमड़ा जनसैलाब

जालंधर, 22 मई- भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की भार्गव कैंप में आयोजित जनसभा एक विशाल रैली में बदल गई। बड़ी तादाद में कैंप के लोग इस जनसभा में शामिल हुए और भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू को भारी मतों से विजयी बनाने का प्रण लिया। विधायक शीतल अंगुराल की मौजूदगी में आयोजित इस सभा में इलाके से बड़ी तादाद में लोग रिंकू को अपना समर्थन देने पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लगातार तीसरी बार भाजपा केंद्र में अपनी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के समर्थन के बगैर यह संभव नहीं। पिछले दस साल में पीएम मोदी की अगुवाई में देश ने जो तरक्की व उन्नति की है, उसका उदाहरण पहले कहीं देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि देश के उन मुद्दों को मोदी सरकार ने हल किया है, जिन्हें पिछली सरकारें हाथ लगाने से कतराती रही हैं। उन्होंने कहा कि बतौर सांसद रहते हुए उन्होंने जालंधर की आवाज संसद में उठाने का कार्य किया है। रिंकू ने कहा कि अब दोबारा मौका मिला तो जालंधर के सभी लंबित मुद्दों को वह केंद्र सरकार की मदद से हल करवाएंगे और इस जिले को तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने जीत के लिए लोगों के सहयोग की मांग की। इस मौके पर कुलदीप दीपू, सुभाष भगत, गोपाल संगम, ओम प्रकाश, परवेश टांगरी, सतपाल भगत, सुभाष गोरिया, जनक राज भगत, राकेश राणा, राज कुमार राजू, प्रदीप काला, आशु भगत, लविश भगत, विक्की मौजूद थे

भार्गव कैंप में सुशील रिंकू की सभा में उमड़ा जनसैलाब Read More »

सुशील रिंकु की जीत सुनिश्चित करने के लिए एस सी मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

जालंधर ( )जालंधर लोकसभा के फिल्लौर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकु के पक्ष में आयोजित विशाल भाजपा एस सी मोर्चा का सम्मेलन हुआ संपन्न ।जिसमें राष्ट्रीय भाजपा एस सी मोर्चा अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, एससी मोर्चा अध्यक्ष पंजाब सुचा राम लधर, राष्ट्रीय सचिव हरजीत सिंह ग्रेवाल,सांसद सिरसा सुनीता दुग्गल,वरिंदर कश्यप पूर्व सांसद शिमला,जालंधर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू,जसवीर सिंह मेहराज महामंत्री प्रदेश एस सी मोर्चा और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस अवसर पर विजय रूपाणी ने कहा कि फिल्लौर हल्के के लोग आप सरकार और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को नकार कर भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकू के समर्थन मे उतरना शुरू हो चुके है।उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार और उससे पहले कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के नाम पर लूट की है और इस बार लोगों ने उनको हराने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि अब देश ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है,और इस बार चार सौ से ज्यादा सीटों से भाजपा सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि जलांधर लोकसभा के लोगों ने इस बार भाजपा को जिताने का मन बना लिया है और सुशील रिंकु को सांसद में भेज कर मोदी जी को मज़बूत करेंगे।

सुशील रिंकु की जीत सुनिश्चित करने के लिए एस सी मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार Read More »

सुशील रिंकू ने डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से लिया जीत का आशीर्वाद

जालंधर 15 मई जालंधर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने आज देश के प्रसिद्ध राधा स्वामी डेरा ब्यास पहुंचकर डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की और उनसे जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। रिंकू ने कहा कि वह अक्सर यहां माथा टेकने के लिए आते रहते हैं और इस पवित्र स्थल पर आकर उन्हें अत्यंत खुशी और सुकून की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि राधा स्वामी डेरा ब्यास ने समाज सेवा और लोगों को धर्म का मार्ग दिखाने के लिए मील पत्थर स्थापित किया है। यहां देश-विदेश से बड़ी तादाद में लोग सत्संग सुनने के लिए आते हैं। रिंकू ने कहा कि कोरोना काल में भी डेरे की तरफ से मानवता की जो मिसाल पेश की गई वह बहुत ही दुर्लभ है। इस दौरान डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सुशील रिंकू से समाज सेवा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

सुशील रिंकू ने डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से लिया जीत का आशीर्वाद Read More »

गुरूओं, पीरों व सूफी-संतों की बदौलत ही आज भारत की विश्व में अलग पहचान- सुशील रिंकू

जालंधर, 13 मई- हमारे गुरुओं, पीरों, सूफी-संतों की बदौलत ही आज भारत की विश्व में अलग पहचान है क्योंकि पूरी दुनिया को अध्यातमवाद का मार्ग हमारे देश ने ही दिखाया है। ये विचार जालंधर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने आज शाहकोट के गांव नंगल अंबीया में उदासीन डेरा माता पंजाब कौर जी में आयोजित धार्मिक मेले व दीवान के दौरान व्यक्त किये। रिंकू के साथ हलके के वरिष्ठ भाजपा नेता राणा हरदीप सिंह भी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिंकू ने कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें यहां इस पवित्र दिहाड़े पर हाजिरी लगाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद से हर असंभव चुनौती को पार किया जा सकता है। यहां इस पवित्र स्थल पर उन्होंने महंत चेतन दास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। डेरे में धार्मिक उत्सव 7 मई को शुरू हुआ था जिसका समापन 13 मई को हुआ। यहां धार्मिक दीवान सजाए गए और श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन हुआ। डेरा प्रबंधन की तरफ से सुशील रिंकू को यहां पहुंचने पर सम्मानित भी किया गया, साथ ही उनकी जीत के लिए अरदास की गई। इस मौके पर कमल नाहर, हरदेव सिंह पीता, अमरजीत थिंद समेत बड़ी तादाद में गणमान्य मौजूद थे।

गुरूओं, पीरों व सूफी-संतों की बदौलत ही आज भारत की विश्व में अलग पहचान- सुशील रिंकू Read More »

जालंधर में भाजपा का किसी से कोई मुकाबला नही,पार्टी को विजय परचम लहराने से कोई नही रोक सकता–सुशील रिंकु

जलांधर( )भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेंट्रल हल्के में पार्टी उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन मंडल 5 के अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में दकोहा में किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर मंनोरंजन कालिया ने कहा कि जालंधरवासी आप सरकार और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को नकार कर भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकू के समर्थन मे उतरना शुरू हो चुके है।उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार और उससे पहले कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के नाम पर लूट की है और इस बार लोगों ने उनको हराने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि अब देश ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है,और इस बार चार सौ से ज्यादा सीटों से भाजपा सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि जलांधर के लोगों ने इस बार भाजपा को जिताने का मन बना लिया है और सुशील रिंकु को सांसद में भेज कर मोदी जी को मज़बूत करेंगे।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत तय है और पार्टी को जालंधर सीट पर विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा का किसी से कोई मुकाबला नही है तथा इस बार यह सीट जीत कर पार्टी इतिहास बनायेगी।

जालंधर में भाजपा का किसी से कोई मुकाबला नही,पार्टी को विजय परचम लहराने से कोई नही रोक सकता–सुशील रिंकु Read More »

श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर रथ यात्रा में सम्मिलित होकर सुशील रिंकु ने लिया आशीर्वाद धर्म के मार्ग पर चल कर पथिक को भक्ति, सेवा और दया के भावों की मिलती छाया–सुशील रिंकु

जालंधर( )आचार्य श्रील भक्ति बल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज जी की जन्मशताब्दी महामहोत्सव के उपलक्ष्य में श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग जालंधर द्वारा निकाली गईं भव्य रथ यात्रा में सम्मिलित होकर जालंधर लोकसभा से भाजपा सुशील रिंकु ने लिया आशीर्वाद लिया।इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रभु प्रेमियों ने भाग लिया।इस अवसर पर मनमोहक शोभायात्रा पर लोगों ने फूल बरसाए।श्रद्धालुओं ने जगह-जगह यात्रा का फूलों से स्वागत किया।जहां-जहां यह शोभायात्रा निकली,वहां पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने सभी को आज के इस कार्यक्रम पर मुबारकावाद दी।उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चल कर ही मानुष जीवन सफल हो सकता है।उन्होंने कहा कि धर्म का मार्ग कठिन है पर इस मार्ग पर चलने वाले पथिक को भक्ति, सेवा और दया के भावों की छाया मिलती है और परमात्मा का सानिध्य मिलता है।उन्होंने कहा कि हमारे धर्म ग्रंथ और प्रेरक चरित्र हमारे जीवन को श्रेष्ठ बनाने का माध्यम होते है।

श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर रथ यात्रा में सम्मिलित होकर सुशील रिंकु ने लिया आशीर्वाद धर्म के मार्ग पर चल कर पथिक को भक्ति, सेवा और दया के भावों की मिलती छाया–सुशील रिंकु Read More »

रिंकू ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका माथा

जालंधर, 11 मई- लोकसभा चुनाव मैदान में भाजपा के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने आज डेरा सचखंड बल्लां जाकर माथा टेका और संत निरंजन दास से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संत निरंजन दास से जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया और पवित्र स्थल पर अपनी हाजिरी लगवाई। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज के आशीर्वाद से वह इस बार फिर से चुनाव में जीत प्राप्त करेंगे और जालंधर के लोगों की सेवा में जुटे रहेंगे। पिछले आठ महीने में बतौर सांसद रहते हुए उन्होंने जालंधर से संबंधित अहम मुद्दे केंद्र सरकार के समक्ष उठाकर उनका हल करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बीच उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां में कीर्तन का श्रवण किया और गुरु चरणों में हाजिरी लगवाई। इस दौरान उन्होंने डेरा प्रमुख संत निरंजन दास के साथ भी काफी समय व्यतीत किया और डेरे की तरफ से समाज सेवा में निभाई जा रही भूमिका की प्रशंसा की। रिंकू ने कहा कि वह अकसर इस पवित्र स्थल पर आते रहते हैं क्योंकि यहां आकर उन्हें अत्यंत शांति व आध्यात्मिक सुकून की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि डेरे की तरफ से श्री गुरु रविदास महाराज की पवित्र बाणी के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

रिंकू ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका माथा Read More »

मोदी सरकार ने देश के उद्योग जगत को प्रफुलित करने के लिए किए जमकर प्रयास- सुशील कुमार रिंकू

जालंधर( ) जालंधर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश में उद्योग जगत को प्रफुलित करने में पिछले 10 साल में अहम योगदान दिया है जिसकी बदौलत आज भारत का बिजनेस क्षेत्र पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों का देश-विदेश में निर्यात हो रहा है जिससे इन उत्पादों की साख विश्व स्तर पर बड़ी है। सुशील कुमार रिंकू जालंधर के एनआईटी में खेल उद्योग से संबंधित आयोजित प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे थे, जहां उन्होंने जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के बारे में चर्चा की। रिंकू ने कहा कि जालंधर खेल जगत का एक केंद्र बिंदु रहा है और जालंधर को स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में दोबारा खड़ा करने के लिए सांसद बनने के बाद वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और खेल उद्योग की जो भी मांगे हैं उन्हें पूरा करवाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने केंद्र में 10 सालों में जो काम किए हैं, आज पूरा देश उसे खुश है और मोदी सरकार को फिर से तीसरी बार मौका देने का मन बना चुका है। उन्होंने कहा कि उद्योग व व्यापार जगत खास तौर पर केंद्र सरकार के पक्ष में है क्योंकि देश के उद्योगों को विदेशों में अपने कारोबार का बढ़ावा करने और देश में अपने कारोबार को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के मौके मिले हैं। उन्होंने लोगों से इस बार फिर से भाजपा को बड़ी संख्या में मतदान करके विजयी बनाने की अपील की है।

मोदी सरकार ने देश के उद्योग जगत को प्रफुलित करने के लिए किए जमकर प्रयास- सुशील कुमार रिंकू Read More »

भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू कांग्रेस, अकाली दल व आम आदमी पार्टी पर जम कर बरसे रिंकू

जालंधर/ लोकसभा क्षेत्र जालंधर से भाजपा उम्मीदवार सांसद रिंकू का कहना है कि भाजपा की जीत से ही जालंधर का विकास संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि विकास की प्रतिबद्धता भाजपा का एजेंडा है और वह खुद जालंधर के विकास के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सांसद रिंकू ने पंजाब मेंआम आदमी पार्टी सरकार की नाकामियों पर भड़ास निकालते हुए कहा कि जनता अब उन्हें नकार चुकी है। उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार व माफिया में पूरी तरह से लिप्त है। कांग्रेस ने 5 साल में जो भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाए उसे आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक साल में ही तोड़ दिया। सीएम भगवंत मान को घेरते हुए रिंकू ने कहा कि उन्होंने नशा कारोबार को खत्म करने के लिए बड़ी-बड़ी बातें की थी, लेकिन आज नशा कारोबार तेजी से फल-खूल रहा है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल तथा कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस ने भी सारे पंजाब को लंबे समय से दोनों हाथ से लूटा है। रिंकू ने कहा कि पंजाब जहां खेलों, खेती व गिद्दे भंगड़ा का माहौल हुआ करता था, वहीं अब नशे, आत्महत्याएं तथा पंजाब में सरेआम हत्या करने का सभ्याचार पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने न केवल पंजाब के खजाने को लूटा है बल्कि दो साल के भीतर 70 हजार करोड़ रुपये का अभूतपूर्व कर्जा लेकर पंजाब को दिवालिया भी बना दिया है। बुनियादी ढांचे के विकास के नाम पर दिखाने को उसके पास कुछ भी नहीं है और प्रचार स्टंट और विज्ञापनों के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में आप के चुनाव प्रचार में हजारों करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए हैं। सांसद रिंकू ने कहा कि अब 2024 में भाजपा के रूप में पंजाब में एक आशा की किरण दिखाई दी है जो अभी से ही अंधेरों में ही अपना प्रकाश बिखेरती नजर आती है। उन्होंने कहा कि अब वोट के रास्ते पंजाब को लूटने वालों को सबक सिखाए जाने का वक्त आ गया है। पंजाब के विकास के लिए आज एक सकारात्मक माहौल है, इसलिए राज्य के विकास में सब को आगे आकर भाजपा उम्मीदवारों की जीत में सहयोग देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। सांसद रिंकू ने विश्वास जताते हुए कहा कि 1 जून को राज्य भर के मतदाता ईमानदारी से पंजाब के विकास के लिए काम कर रही भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर जरूर पुरस्कृत करेंगें।

भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू कांग्रेस, अकाली दल व आम आदमी पार्टी पर जम कर बरसे रिंकू Read More »

Translate »