Elleen News

Hot News

salmankhan

5 करोड़ दो, वरना बाबा सिद्दीकी जैसा हश्र होगा; सलमान को एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सऐप पर एक धमकी भरा संदेश आया है, जिसमें अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। धमकी देने वाले ने दावा किया है कि अगर सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें ये पैसे देने होंगे। नहीं तो उनका हश्र बाबा सिद्दीकी जैसा होगा। यह घटना हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य की गिरफ्तारी के बाद हुई है। गिरफ्तार व्यक्ति को सलमान खान की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में पकड़ा गया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

5 करोड़ दो, वरना बाबा सिद्दीकी जैसा हश्र होगा; सलमान को एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी Read More »

जालंधर से 2 गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा एक्शन, गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

जालंधर: सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। इसे लेकर मुंबई पुलिस ने एजेंसियों से भी रिपोर्ट शेयर की है। बीते दिन मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा जालंधर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने मुख्यारोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को हथियार मुहैया करवाए थे। आरोपियों की पहचान सोनू सुभाष चंदर (37) और अनुज थापन (32) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं। आरोपी अनुज ट्रक पर हैल्पर के तौर पर काम करता था। वही, सुभाष किसान है और साथ में एक किराने की दुकान भी चलाता है। अनुज पर पंजाब और हरियाणा में पहले से कई केस दर्ज हैं और वह शुरू से लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है। दोनों ने पनवेल में 15 मार्च को दो पिस्तौलें डिलीवर की थीं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गुरुवार को जालंधर पहुंच गई थी। इसे लेकर जिले की पुलिस के साथ संपर्क नहीं किया गया था। क्योंकि वह केंद्र सरकार से वॉरंट लेकर आई थी। जिले की पुलिस को बिना बताए गुरुवार को उक्त आरोपी सिटी से गिरफ्तार किए गए और उसी वक्त उन्हें मुंबई ले जाया गया। आरोपियों को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। दोनों आरोपियों के पुलिस ने फोन जब्त कर लिए थे। सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपियों ने ही सागर पाल और विक्की गुप्ता को दो पिस्टल और 38 जिंदा रौंद मुहैया करवाए थे।

जालंधर से 2 गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा एक्शन, गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी Read More »

गुजरात से पकड़े गए सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले, क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट; लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं दोनों आरोपी

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पश्चिम कच्छ क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों को माता के मढ के पास से पकड़ा गया है। आरोपियों के नाम विकी साहब गुप्ता (24) और सागर श्रीजोगेन्द्र पाल (21) है। दोनों बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का रहने वाले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वापस मुंबई ला जा रहा है। दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बताए गए हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि जिस गन से फायरिंग की थी, उसे सूरत की नदी में फेंक दिया था। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में सोमवार को दो संदिग्धों को नवी मुंबई के पनवेल से हिरासत में लिया था। दोनों का हुलिया बांद्रा स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज में कैद दो संदिग्धों से मैच करने के बाद उन्हें पकड़ा गया था। बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दोनों आरोपियों ने रविवार तड़के करीब पांच बजे चार गोलियां चलाई थीं और मौके से भाग निकले थे। सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही रहते हैं। फायरिंग के कुछ घंटे बाद, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी ली थी।

गुजरात से पकड़े गए सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले, क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट; लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं दोनों आरोपी Read More »

लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी

मुंबई: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई अभी अमेरिका में मौजूद है। अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग का जिम्मा लिया है। साथ ही कहा है कि सलमान हमने ये हमला तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया था। ये हमारी पहली और आखिरी वार्निंग है। उसने आगे लिखा कि हम अमन चाहते हैं जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही सलमान खान हमने यह तुम्हें ट्रेलर दिखाने के लिए किया है। ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो यह पहली और आखिरी वार्निंग है। इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेंगे और जिस दाउद इब्राहिम और छोटा शकील को तुमने भगवान मान रखा है उसके नाम के हमने दो कुत्ते पाल हुए हैं। बाकी ज्यादा बोलने की मुझे आदत नहीं जय श्री राम जय भारत सलाम शाहिदा NU। बता दें कि रविवारको सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर सुबह 5 बजे बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने उनके आवास के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर सुबह करीब पांच बजे दो व्य क्तियों ने चार गोलियां चलाईं। सलमान का घर इसी अपार्टमेंट में है। पुलिस फिलहाल घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी Read More »

सलमान खान के घर के बाहर चलीं गोलियां, बाइक पर आए थे बदमाश; घटना के समय घर में ही मौजूद थे अभिनेता

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह करीब 5 बजे दो अज्ञात लोगों ने यह गोलीबारी की। पुलिस का कहना है कि तीन राउंड की फायरिंग होने की सूचना मिली है। मालूम हो कि ‘दबंग’ एक्टर का घर मुंबई के बांद्रा में स्थित है। मुंबई पुलिस का क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंच गया है और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और शुरुआती दौर की जांच-पड़ताल चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय सलमान खान घर के अंदर मौजूद थे। फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। बताया जा रहा है कि गोलियां चलाने के तुरंत बाद दोनों वहां से भाग गए। घटना के वक्त दोनों ने ही हेलमेट पहना हुआ था। इस वजह से उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। गोलीबारी के चलते किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। मीडिया में जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें देखा जा सकता है कि सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं। बता दें, सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग ऐसे समय हुई है जब उन्हें जान से मारने की धमकियां कई बार मिल चुकी हैं। इसी वजह से वह हमेशा कड़ी सिक्योरिटी में रहते हैं। पिछले साल मार्च में एक्टर के दफ्तर को एक ई-मेल भेजकर सलमान खान को धमकी दी गई थी।

सलमान खान के घर के बाहर चलीं गोलियां, बाइक पर आए थे बदमाश; घटना के समय घर में ही मौजूद थे अभिनेता Read More »

Translate »