Elleen News

Hot News

police

पंजाब पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक JCB जब्त; 4 लोग गिरफ्तार

पठानकोट: पंजाब पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने जांच के दौरान पंजाब-हिमाचल सीमा पर अवैध खनन करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन जब्त की है। इस छापेमारी के दौरान 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है। एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पठानकोट में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कोई भी दया नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बरसात के मौसम में भी अवैध खनन करने वाले अपने गोरखधंधे से बाज नहीं आ रहे हैं। सीमा पर हो रहे इस अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि हिमाचल और पंजाब की सीमा पर अवैध खनन की गतिविधियां की जा रही थीं, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया और 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा एक टिप्पर जब्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

पंजाब पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक JCB जब्त; 4 लोग गिरफ्तार Read More »

जालंधर में नशा तस्करों के घर छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला, टीम ने तीन आरोपियों को दबोचा

जालंधर: जालंधर के पतारा गांव में नशे में धुत एक युवक ने ग्रामीण पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से पुलिस ने दो धारदार हथियार बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। थाना पतारा के SHO बलजीत सिंह हुंदल ने बताया कि कल गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी पतारा गांव के पास नशाखोरी कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि की गई तो पता चला कि सभी आरोपी त्रिलोक लाल उर्फ ​​हरमन संधू उर्फ ​​सोनू के घर पर रुके हुए थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और जब पुलिस ने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस पार्टी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों के हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जाल बिछाया और रात में ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया। इस घटना में जसबीर सिंह नाम का सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। एसएचओ हुंदल ने बताया कि अब जसबीर की हालत खतरे से बाहर है। SHO हुंदल ने बताया कि सोनू अपने घर पर बैठकर कुछ युवा लड़के-लड़कियों को ड्रग्स लेने के लिए उकसाता था। पुलिस ने फिलहाल मामले में मुख्यारोपी सोनू, गगनदीप सिंह, हरमनजोत सिंह, गुरजीत सिंह जीता, संदीप कुमार शीपा सभी निवासी गांव पतारा और परगट सिंह निवासी न्यू जोगिंदर नगर, रामा मंडी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 353, 186, 332, 148 और 149 के तहत केस दर्ज किया है। इनमें से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी से सहित बाकियों की तलाश जारी है।

जालंधर में नशा तस्करों के घर छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला, टीम ने तीन आरोपियों को दबोचा Read More »

जालंधर में देह व्यापार के गंदे धंधे का Police ने किया पर्दाफाश, कई लड़कें लड़कियां गिरफ्तार

जालंधर: Sex Racket Busted: जालंधर के पॉश इलाके न्यू जवाहर नगर में जालंधर पुलिस ने सेक्स रैकेट (Sex Racket) के गंदे धंधे का पर्दाफश किया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान पुलिस ने वहां से 6 महिलाएं, मैनेजर और तीन ग्राहकों को काबू किया है। वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू जवाहर नगर में इमारत में होटल खुला है, जहां देह व्यापार का धंधा चलाया जाता है। जिसके बाद पुलिस ने योजना बना मौके पर पहुंच वहां रेड की गई, यहां सूचना को सच पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने वहां मौके से 6 महिलाओं, मैनेजर और 3 ग्राहकों को काबू किया है। पुलिस ने मैनेजर व ग्राहकों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

जालंधर में देह व्यापार के गंदे धंधे का Police ने किया पर्दाफाश, कई लड़कें लड़कियां गिरफ्तार Read More »

ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੁਆਰਾ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਨਵੀਂ ਸਾਂਝ ਕਮੇਟੀ

* ਸ਼੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਆਈ.ਪੀ.ਐਸ., ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਅਤੇ ਸ. ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੀ.ਪੀ.ਐਸ., ਏ.ਡੀ.ਸੀ.ਪੀ ਹੈੱਡ ਕੁਆਟਰ ਕਮ ਡੀ.ਸੀ.ਪੀ.ਓ. ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨਜ਼ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ * ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝ ਕੇਂਦਰ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਅਤੇ ਸਾਂਝ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵੇਂ ਮੈਂਬਰਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿਹਤ ਅਫ਼ਸਰ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿੱਖਿਆ ਅਫ਼ਸਰ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਅਫ਼ਸਰ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਅਫ਼ਸਰ ਆਦਿ ਸਮੇਤ 30 ਨਿੱਜੀ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ। * ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਮੁੱਖ ਫੋਕਸ ਨਵ-ਨਿਯੁਕਤ ਸਾਂਝ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਰਸਮੀ ਜਾਣ-ਪਛਾਣ ਕਰਨਾ ਅਤੇ ਸਾਰੇ ਹਾਜ਼ਰੀਨ ਨੂੰ ਇਸ ਦੀਆਂ ਕਾਰਜ ਪ੍ਰਣਾਲੀਆਂ ਅਤੇ ਉਦੇਸ਼ਾਂ ਬਾਰੇ ਦੱਸਣਾ ਸੀ। * ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਵਧੀਆ ਸੇਵਾਵਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨ ਅਤੇ ਲੰਬਿਤ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਸੁਚਾਰੂ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਸਾਂਝ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਇੱਕ ਸੈਸ਼ਨ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।    

ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੁਆਰਾ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਨਵੀਂ ਸਾਂਝ ਕਮੇਟੀ Read More »

जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, ग्रीन फ्यूचर एजुकेशन हब के मालिक गिरफ्तार; फर्जी दस्तावेज से खुलवाते थे बैंक खाते

जालंधर: जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फेक फंड शो आयोजित करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। छोटी बारादरी के नजदीक स्थित ग्रीन फ्यूचर एजुकेशन हब नाम की एजेंसी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिटी पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान स्ती बावा खेल, मोहल्ला हरबंस नहर के रहने वाले योगेश महाजन पुत्र दलजीत और छोटी बारादरी, न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी के रहने वाले निपुल मेहता उर्फ निपु के रूप में हुई है। दोनों आरोपी छोटी बारादरी के पास ग्रीन फ्यूचर एजुकेशन हब नाम से एजेंसी चलाते थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी जाली दस्तावेज लगवाकर कई लोगों के बैंक खाते खुलवाते थे और इसकी एवज में भारी रकम वसूलते थे। इस बात की भी जानकारी मिली है कि एजेंसी के पास कोई प्रमाणित लाइसेंस भी नहीं था। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। थाना डिवीजन नंबर-7 में स्पेशल सेल ने आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी के तहत केस दर्ज करवाया है। जल्द आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, ग्रीन फ्यूचर एजुकेशन हब के मालिक गिरफ्तार; फर्जी दस्तावेज से खुलवाते थे बैंक खाते Read More »

Translate »