Elleen News

Hot News

mla

विधायक रमन अरोड़ा ने जनता दरबार लगा लोगों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को सुलझाने के दिए निर्देश

जालंधर/ विधायक रमन अरोड़ा अपने निर्वाचन क्षेत्र के हर वार्ड में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। लोगों से मिलने के साथ ही उनकी समस्याएं हल करवाने के लिए आपकी सरकार – आपके दुवार कार्यक्रम आयोजित कर मौके पर ही सरकारी अधिकारियों को लोगों की समस्याएं हल करने के निर्देश भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक श्री अरोड़ा ने आज भगवान श्री वाल्मीकि आश्रम अली मोहल्ला में जनता दरबार लगा कर 350 से अधिक लोगों लोगो की समस्याएं सुन मौके पर ही हल करवाया गया। लोगों को सुविधा कैंपों के बारे में बताया इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में काम कर रही पंजाब सरकार पहले दिन से ही इस बात पर जोर दे रही है कि पिछली सरकारों में अनदेखी का शिकार रहे विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उनके द्वार पर ही सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। इसके लिए समय-समय पर जनता दरबार सुविधा कैंप लगाए जा रहे हैं। जनता दरबार कार्यक्रम के फायदे बताए विधायक ने कहा कि एक जन प्रतिनिधि होने के नाते वह खुद भी पूरा शेड्यूल बनाकर केंद्रीय विधानसभा के अंतर्गत आते सभी वार्डों में जनता दरबार लगा रहे हैं ताकि अगर कहीं अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों द्वारा लोगों की शिकायतों की अनदेखी की जा रही है तो उसे वह दूर करवा सकें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान जहां पहले बहुत से लोगों की शिकायतें सामने आती थीं, वहीं अब शिकायतों का सिलसिला कम हो गया है। जागरूक लोग अपने घरों के समीप ही जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग रखने लगे हैं। विधायक के साथ यह लोग मौजूद रहे इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा के साथ हनी भाटिया , वार्ड इंचार्ज जतिन गुलाटी , एस के कल्याण, सूरज, संदीप पाहवा व विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विधायक रमन अरोड़ा ने जनता दरबार लगा लोगों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को सुलझाने के दिए निर्देश Read More »

विधायक रमन अरोड़ा ने कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा इंतजामों की जांच के दिए निर्देश

जालंधर/ दिल्ली में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थियों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद अब विधायक रमन अरोड़ा ने जिला प्रशासन को शहर में चल रहे कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा इंतजामों की जांच करने के उचित निर्देश दिए हैं। अगर कोई संस्थान नियमों को अनदेखा करके संचालित पाया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जालंधर के डी.सी. को सभी कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण करने के लिए एक कमेटी का गठन करने का भी प्रस्ताव भी भेजा है ताकि जालंधर में संचालित इन कोचिंग संस्थानों में दिल्ली जैसा हादसा नहीं हो। संस्थानों की जांच हेतु पांच बिन्दु भी तय किये जाने को कहा है। इनमें सुरक्षा मानकों की स्थिति, भवन स्वीकृति का प्रमाण पत्र, आग लगने की स्थिति में बाहर निकलने की व्यवस्था, कोचिंग संस्थानों में प्रवेश एवं निकास द्वार की पर्याप्त व्यवस्था एवं आकस्मिक स्थिति से निपटने की व्यवस्था शामिल हो। उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर की बेसमेंट में जलभराव से तीन छात्रों की मौत वाकई दुखद है। देश की राजधानी में केंद्र सरकार की नाक के नीचे ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की देश भर में काफी निंदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि कहा कि केंद्र सरकार की उदासीनता और कोचिंग संस्थान चलाने वालों के आपराधिक कदाचार के कारण खोए हुए अनमोल युवा जीवन को कोई भी वापस नहीं ला सकता है लेकिन जिन लोगों के कारण जान गई है, उनकी जिम्मेदारी तय कर दोषियों को सजा दी जाए।

विधायक रमन अरोड़ा ने कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा इंतजामों की जांच के दिए निर्देश Read More »

जालंधर सेंट्रल में विधायक रमन अरोड़ा ने दिया कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका

आज जालंधर सेंट्रल हल्के के काजी मंडी में विधायक रमन अरोड़ा ने कांग्रेस के पूर्व प्रधान कुलवंत सिंह ,जर्नल सेक्टरी सतनाम सिंह ,भूपिंदर सिंह ,राकेश , ओंकार सिंह , बलविंदर कौर,नीलम , परमजीत,किरण,सहित कई कांग्रेस व भाजपा परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल किया ।विधायक श्री रमन अरोड़ा ने बताया लोग आम आदमी पार्टी के 2 साल के कार्यकाल में किए गए कामों से खुश हो कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे है। इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान की विकासवादी सोच को लेकर हर वर्ग आप से जुड़ने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब को विकास की राह पर ले जा रही है। लोगों को अब राज्य सरकार के कामकाज पर भरोसा है, जिस कारण बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा,पंजाब की आप सरकार ने अपनी अब तक की कारगुजारी में इसे धरातल पर लागू कर भी दिखाया है।

जालंधर सेंट्रल में विधायक रमन अरोड़ा ने दिया कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका Read More »

Translate »