Elleen News

Hot News

Crime

ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਈ ਚੋਰੀਆਂ ਅਤੇ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ

ਜਲੰਧਰ, 3 ਮਈ : ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਨੇ ਕਈ ਚੋਰੀਆਂ ਅਤੇ ਖੋਹਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਇੱਕ ਬਦਨਾਮ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕਰਕੇ ਪੰਜ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪਾਸੋਂ ਤਿੰਨ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ, ਇੱਕ ਐਕਟਿਵਾ ਅਤੇ 10 ਮੋਬਾਈਲ ਫ਼ੋਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਵੇਰਵਿਆਂ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਕਰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਹ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਸੰਨੀ, ਸਾਗਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਗਾਮਾ, ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਵਿੱਕੀ, ਵਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਵਿੱਕੀ ਅਤੇ ਰਵੀ ਖਿਲਾਫ ਕਈ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ, ਇੱਕ ਸਪਲੈਂਡਰ (ਪੀ.ਬੀ.08-ਐਫਬੀ-3473) ਅਤੇ ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰ ਦੇ ਇੱਕ ਐਕਟਿਵਾ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਦਿਆਂ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਮੋਬਾਈਲ ਫ਼ੋਨ ਅਤੇ ਪਰਸ ਖੋਹ ਲਏ ਜਾਣ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਪੁਲੀਸ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ 10 ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਫਤੀਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਵਿੱਕੀ ਅਤੇ ਸਾਗਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਗਾਮਾ ਨੇ ਮੰਨਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮਨੋਜ ਕੁਮਾਰ ਪੁੱਤਰ ਧਰਮ ਰਾਜ ਵਾਸੀ ਫਾਟਕ ਤੋਂ 3000 ਰੁਪਏ ਅਤੇ ਇੱਕ ਹੀਰੋ ਸਪਲੈਂਡਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ (ਪੀ.ਬੀ.08-ਬੀ.ਐੱਸ.-9611) ਖੋਹਿਆ ਸੀ। ਇਸ ਲਈ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਮੁਕੱਦਮਾ/ਐਫਆਈਆਰ ਨੰਬਰ 67 ਮਿਤੀ 06-04-2024 ਅਧੀਨ 379ਬੀ,34 ਆਈ.ਪੀ.ਸੀ. ਪੀ.ਐਸ. ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਟਰੇਸ ਕਰ ਲਿਆ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਤਿੰਨ ਹੀਰੋ ਹਾਂਡਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ, ਇੱਕ ਐਕਟਿਵਾ ਅਤੇ 10 ਮੋਬਾਈਲ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਥਾਣਾ ਬਸਤੀ ਬਾਵਾ ਖੇਲ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਐਫਆਈਆਰ 80 ਮਿਤੀ 01-05-2024 ਅਧੀਨ 379ਬੀ/411/34 ਆਈਪੀਸੀ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੰਨੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਚਾਰ, ਸਾਗਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਗਾਮਾ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਦੋ ਅਤੇ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਵਿੱਕੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਦੋ ਕੇਸ ਪੈਂਡਿੰਗ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਸਵਪਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ, ਵੇਰਵੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਈ ਚੋਰੀਆਂ ਅਤੇ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ Read More »

अमृतसर की केंद्रीय जेल में आपस में भिड़े कैदी, 3 कैदियों के घायल होने की खबर; अस्पताल में भर्ती

अमृतसर: अमृतसर की केंद्रीय जेल से बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, जेल में कैदियों के बीच झड़प हो गई और इस झड़प में 3 कैदी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि जेल में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। कभी कैदियों के पास से मोबाइल फोन बरामद होते हैं तो कभी उनके पास से ड्रग्स भी बरामद होते हैं। ऐसी घटनाओं से जेल प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़े होते हैं। कैदियों के मन से पुलिस का डर खत्म होता जा रहा है और वे बेखौफ होकर जेल में ही ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

अमृतसर की केंद्रीय जेल में आपस में भिड़े कैदी, 3 कैदियों के घायल होने की खबर; अस्पताल में भर्ती Read More »

घर से सैर के लिए निकली BSF जवान की पत्नी पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

गुरदासपुर: पुलिस थाना भैणी मियां खां के अंतर्गत आने वाले गांव किशनपुर में गुरुवार आज सुबह खुंखारों और आवारा कुत्तों के झुंड ने एक विवाहित महिला को नोच-नोच कर मार डाला, जो कुछ दिनों से अपने मायके आई हुई थी। जब वह सुबह करीब पांच बजे अपने मायके से टहलने के लिए निकली। चलते-चलते जब वह जागोवाल बेट के श्मशान घाट के पास पहुंची तो वहां बैठे आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हरजीत कौर के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी खोजाकीपुर गांव में हरजिंदर सिंह से हुई है, जो छत्तीसगढ़ में बीएसएफ में तैनात है और उनका एक 8 साल और दूसरा 4 साल का बेटा है। वह कुछ दिनों के लिए अपने पैतृक परिवार से मिलने के लिए किशनपुर आई थी। गुरुवार आज सुबह वह करीब 5 बजे घर से टहलने के लिए निकली थी, जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो हमने उसकी तलाश शुरू की। जब हम गांव जागोवाल बेट के श्मशानघाट में पहुंचे तो हमारी बेटी हरजीत कौर मृत पड़ी थी और उसके शव से कुछ दूरी पर आदमखोर कुत्तों का झुंड बैठा था। मृतक हरजीत कौर के परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आवारा और लावारिस कुत्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ये आदमखोर कुत्ते उन्हें अपना शिकार न बना सकें। इस घटना का पता चलने पर थाना भैणी मियां खां की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया है।

घर से सैर के लिए निकली BSF जवान की पत्नी पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया Read More »

पंजाब में Double Murder से हड़कंप, चाकू मारकर दंपत्ति की हत्या; पैसों के लेनदेन को लेकर वारदात को दिया अंजाम

खरड़: पंजाब के खरड़ जिले से देर रात डबल मर्डर की खबर से हड़कंप मच गया है। यहां प्रवासी पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, ये हत्या पैसों के लेनदेन को लेक र हुई है। जहां हमलावरों ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर दोनों दम्पति को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों की पहचान बब्लू और मंसूरा के रूप से हुई है। बब्लू और मंसूरा बंगाल के रहने वाले थे और दोनों प्रवासी खरड़ में मजदूरी करते थे। फिलहाल पुलिस ने उन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की पूरी जांच कर रही है ।

पंजाब में Double Murder से हड़कंप, चाकू मारकर दंपत्ति की हत्या; पैसों के लेनदेन को लेकर वारदात को दिया अंजाम Read More »

लुधियाना में बड़ा हादसा, रबड़ फैक्ट्री में बायलर फटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक रबड़ फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना बुधवार को जसपाल बांगर गांव के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में हुई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। थाना साहनेवाल की पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में बुधवार रात को वर्कर आम दिनों की तरह काम कर रहे थे। अचानक से बायलर फट गया। इसमें वहां काम कर रहे दो वर्कर जगदीश व कुंदन इसकी चपेट में आ गए। दोनों आग से बुरी तरह झुलस गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

लुधियाना में बड़ा हादसा, रबड़ फैक्ट्री में बायलर फटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत Read More »

जालंधर में बस ड्राइवर की लापरवाही से बुजुर्ग महिला की मौत, दवाई लेकर लौट रही थी घर; चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

जालंधर: जालंधर में मिनी बस चालक की लापरवाही के चलते बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बलवीर कौर के रूप में हुई है। झटका लगने से बुजुर्ग महिला मिनी बस से नीचे गिर गई थी। हादसे के बाद ड्राइवर करीब 2 किलोमीटर तक बस को दौड़ाता रहा। बस के अंदर मौजूद लोगों ने किसी तरह दो किलोमीटर बाद बस रुकवाई। महिला की रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला बलबीर कौर गोराया के गांव काहना ढेसियां में स्थित सरकारी अस्पताल से दवा लेने आई थी। दवा लेने के बाद वह मिनी बस पर सवार होकर अपने गांव लौट रही थी। इस दौरान बस चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से बस चलाई गई। गांव के पास ही जब बस चालक ने झटके से मोड़ काटा तो बलवीर कौर बस के दरवाजे से बाहर गिर गई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। यात्रियों ने बस चालक को बताया लेकिन उसने बस नहीं रोकी। करीब दो किलोमीटर जाने के बाद बस रुकी। घटना में जख्मी हुई बुजुर्ग को जालंधर के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने उक्त बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसकी बस अपने कब्जे में ले ली थी।

जालंधर में बस ड्राइवर की लापरवाही से बुजुर्ग महिला की मौत, दवाई लेकर लौट रही थी घर; चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला Read More »

सीमा पार से नशा तस्करी की नापाक साजिश नाकाम, BSF जवानों ने करोड़ों रुपए की हेरोइन समेत ड्रोन बरामद

अमृतसर: बीएसएफ की खुफिया विंग ने जिला अमृतसर के सीमावर्ती इलाके से एक ड्रोन बरामद किया है। मिली गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ ने संदिग्ध इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और वहां से इस ड्रोन को बरामद किया। कल दोपहर लगभग 02:20 बजे एक तलाशी के दौरान, सतर्क बीएसएफ कर्मियों ने हेरोइन के एक संदिग्ध पैकेट के साथ एक छोटा ड्रोन सफलतापूर्वक बरामद किया, जो ड्रोन से बंधा हुआ था और अतिरिक्त काले चिपकने वाले टेप के साथ पीले रंग की पैकिंग सामग्री से लपेटा हुआ था। शिपमेंट के साथ एक लाइटर भी मिला है। संदिग्ध हेरोइन के पैकेट का वजन पैकेजिंग सामग्री सहित लगभग 570 ग्राम है। बाजार में हेरोइन के एक किलो कि कीमत की बात करें तो ये करीब 5 करोड़ रुपयों के आसपास है। यह बरामदगी अमृतसर जिले के धनोय खुर्द गांव से सटे एक खेत में हुई। बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक-3 क्लासिक के रूप में की गई है। बीएसएफ के खुफिया तंत्र के विश्वसनीय इनपुट और सैनिकों की त्वरित प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप संदिग्ध हेरोइन के साथ इस अवैध ड्रोन को सफलतापूर्वक बरामद किया गया और इस प्रकार बीएसएफ ने सीमा पार ड्रोन के माध्यम से नशीली दवाओं की तस्करी को समाप्त करने में सफलता हासिल की है।

सीमा पार से नशा तस्करी की नापाक साजिश नाकाम, BSF जवानों ने करोड़ों रुपए की हेरोइन समेत ड्रोन बरामद Read More »

PRTC बस और ट्राले में हुई जबरदस्त भिड़ंत, मची चीख-पुकार, ड्राइवर के पैर टूटे, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल; बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त

समाना: समाना में आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया है जहां एक पीआरटीसी और ट्राले की टक्कर हो गई। इस हादसे में पीआरटीसी के आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं और ड्राइवर के पैर टूट गए हैं। घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को इलाज के लिए समाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पीआरटीसी की बस संगरूर से कैथल जा रही थी और 7 बजे बस स्टैंड से निकली थी, उसके बाद जब वह बदनपुर गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्राले से उसकी टक्कर हो गई, उसे इलाज के लिए समाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर पुलिस समाना भी मौके पर पहुंच गई है। लोगों की मांग है कि समाना से लेकर रामनगर तक की सड़क को चौड़ा किया जाए। रोजाना करीब छह टिप्पर और ट्रॉलियां सड़क पर दौड़ती हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। घायलों की हालत को देखते हुए उनमें से कुछ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया है।

PRTC बस और ट्राले में हुई जबरदस्त भिड़ंत, मची चीख-पुकार, ड्राइवर के पैर टूटे, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल; बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त Read More »

जिंदा हैं सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़, गोलीबारी में अफ्रीकी नागरिक की हुई मौत, अमेरिका पुलिस ने बताई सच्चाई, फैलाई गई झूठी अफवाह

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ जिंदा है। इसकी मौत को लेकर एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने दावा किया था कि अमेरिका के फेयरमोंट में मंगलवार (30 अप्रैल) शाम 5:25 बजे गोल्डी बराड़ को गोलियां मारी गईं। गोल्डी बराड़ अपने एक साथी के साथ घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान कुछ बदमाश आए और गोलियां मारकर भाग गए। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि गोलीबारी की जो घटना हुई ​थी, उसमें एक अफ्रीकी शख्स की मौत हुई थी। वह गोल्डी बराड़ जैसा दिखता था। वहां से गुजर रहे एक पंजाबी ने अफवाह फैला दी कि गोल्डी बराड़ की हत्या हो गई है। सबसे पहले इस घटना की खबर स्थानीय वेबसाइट फॉक्स ने दी लेकिन इसमें गोल्डी बराड़ का नाम नहीं लिखा था, लेकिन इसके आधार पर भारतीय मीडिया ने इसे गोल्डी बराड़ से जोड़ दिया और उसकी मौत की खबर चला दी। कैलिफ़ोर्निया के शहर फ्रेज्नो की पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि अमेरिका के फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में मंगलवार शाम 5:25 बजे अफ्रीकी लोगों के दो समूहों के बीच लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई के दौरान जो शख्स नीचे गिरा उसने खुद को बचाने के लिए तमंचे से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में दो लोगों के पेट और सीने में गोली लगी और उनकी मौत हो गई। इनमें से मारा गया एक शख्स गोल्डी बराड़ जैसा दिखता था, इसलिए वहां से गुजर रहे एक पंजाबी ने अफवाह फैला दी कि गोल्डी बराड़ की हत्या हो गई है। इतना ही नहीं, भारतीय मीडिया में गोल्डी बराड़ की हत्या का ​जिम्मेदार उसके प्रतिद्वंद्वी गैंग अर्श डल्ला और लखबीर लंडा को ठहराया गया। यह भी बताया गया है कि कैलिफोर्निया में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने फ्रेज्नो पुलिस से संपर्क किया, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई कि पुलिस ने इस संबंध में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को क्या जानकारी दी। पुलिस ने अभी भी इलाके को सील कर दिया है और मामले की जांच कर रही है। देर रात फ्रैस्नो पुलिस विभाग ने इन रिपोर्टों का खंडन किया कि गोलीबारी की घटना में मारे गए दो व्यक्तियों में से एक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ था। लेफ्टिनैंट विलियम जे. डूले ने कहा कि यदि आप ऑनलाइन चैट के कारण यह दावा कर रहे हैं कि गोलीबारी का शिकार गोल्डी बराड़ है तो हम पुष्टि कर सकते हैं कि यह बिल्कुल सच नहीं है। सोशल मीडिया व ऑनलाइन समाचार एजैंसियों द्वारा फैलाई जा रही गलत सूचना के परिणामस्वरूप हमसे सुबह से ही विश्वभर से पूछताछ की जा रही है। मारा गया व्यक्ति निश्चित रूप से गोल्डी बराड़ नहीं है।

जिंदा हैं सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़, गोलीबारी में अफ्रीकी नागरिक की हुई मौत, अमेरिका पुलिस ने बताई सच्चाई, फैलाई गई झूठी अफवाह Read More »

मोदी जी से प्यार है मोदी जी हमारा परिवार है सुशील रिंकू को जताना है जालंधर स्मार्ट सिटी बनाना है के नारों से गुजा किशनपुरा क्षेत्र।

जालंधर 1 मई ( ):किशनपुरा रॉयल हैल्थ क्लब में हरविंदर सिंह गोरा की अध्यक्षता में भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में भाजपा नेता हरविंदर सिंह गोरा की अध्यक्षता में सैकड़ो नौजवानों ने नारे लगाए मोदी जी से प्यार है मोदी जी हमारा परिवार है और जालंधर से सुशील रिंकू को जताना है स्मार्ट सिटी बनाना है के नारो से किशनपुरा गूंज उठा। इस अवसर पर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा ने कहा कि मोदी जी के 10 साल विकास कार्य के तूफान के आगे कोई भी टिक नहीं सकता और देश की जनता जान चुकी है कि देश का चौमुखी विकास नरेंद्र मोदी जी ही करवा सकते हैं इसलिए पूरे भारत देश में यह नारा गूंज रहा है इस बार 400 पार इसलिए जालंधर की जनता ने भी मन बना लिया है कि भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू को भारी बहुमत से इसलिए जताना है की रिंकू जी को पता है कि समाज व देश की सेवा कैसे करनी है।रिंकू जी की निस्वार्थ सेवा को देखकर मोदी जी भाजपा की टिकट दी इसलिए जालंधर की जनता को चाहिए कि पूरे भारत देश में भाजपा का परचम लहरा रहा है इसलिए अगर सुशील रिंकू जी जालंधर से जीतेंगे तो जालंधर स्मार्ट सिटी बन जाएगा।इस अवसर पर युवाओं को मोदी जी की हम हैं मोदी जी का परिवार की टी-शर्ट पहनी गई।इस अवसर पर राहुल गुगलानी,साहिल थापा,सुमित,बंटी,दिनेश कुमार, सुमिल कुमार,रंजीत सिंह,गुरमीत सिंह आदि भारी संख्या में युवा उपस्थित थे। केप्शन:हम हैं मोदी जी का परिवार की टी-शर्ट पहने युवाओं के साथ किशन लाल शर्मा, हरविंदर सिंह गोरा व अन्य।  

मोदी जी से प्यार है मोदी जी हमारा परिवार है सुशील रिंकू को जताना है जालंधर स्मार्ट सिटी बनाना है के नारों से गुजा किशनपुरा क्षेत्र। Read More »

Translate »